सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

आखिर आए क्यो थे नड्डा?

 

(फोटो अकील खान)

विजय शुक्ल 

नौ साल का कार्यक्रम और उसमे नड्डा जी का जोरदार तरीके से मोदी जी के कामों की तारीफ.. बतौर राष्ट्रीय अध्यक्ष करना अच्छा लगा । पर बार बार पूर्व मुख्यमंत्री से लेकर पूर्व मंत्री तक, कुल्लू नड्डा जी की बुआ का घर हैं ...कुल्लू नड्डा जी की बुआ का घर हैं.. कहना वो भी महज कुर्सियों पर बैठे दो हजार और पूरी ताकत से भौकाल वाली भाषा मे बढ़ा चढ़ाकर बोले तो उतने ही बाहर खड़े हुए और बैंड बाजा बाराती सबको मिलाकर मंच पर विराजमान लोगो को ज्यादा से ज्यादा गिने तो कुल रथ मैदान में आई भीड़ का आंकड़ा 4300 या 4400 पहुंच जाएगा पर सटीक आकलन करने वालो को यह महज ढाई से तीन हजार तक दिखा वो भी ग्यारह विधायक मय पूर्व मुख्यमंत्री और दो पूर्व मंत्री, कुल्लू के राजा महेश्वर सिंह के होते हुए। कहे तो अगर मंडी लोकसभा की 17 विधानसभाओं के हिसाब से भी 200 जमा एक विधानसभा भीड़ कह दे तो दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के अध्यक्ष के लिए यह कितना खास होगा।



(फोटो अकील खान)


लोगो ने कहा हमे यह समझ नही आया कि आखिर नड्डा जी आए क्यो थे इस ऐतिहासिक मैदान मे? अपनी बेइज्जती कराने या दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा की। और यह किसी कांग्रेसी कार्यकर्ता का बयान नही हैं,यह एक सुलझे हुए भाजपाई का बयान हैं । उसका मानना हैं कि अगर जयराम या नड्डा जी लोकसभा चुनाव लड़ते हैं तो भाजपा यह सीट भी बुरी तरीके से हारेगी। मंडी के नौ विधायकों ने नौ साल की मेहनत का फालूदा कैसे बनाया यह कुल्लू के मैदान में दर्ज हो गया और आने वाले समय में यह नौ रत्न और उनके हारे हुए मंत्री हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष की मिट्टी पलीद करने की तैयारी में हैं जिससे नड्डा जी जैसा नामचीन आदमी, संगठन के हर पायदान को अपनी मेहनत से नापते हुए इतने बड़े कद तक पहुंचने की कहानी लिखने वाला शख्स दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का मुखिया होने के बावजूद हिमाचल की लोकसभा हार जाय। अब सवाल साफ हैं कि नड्डा जी चुनाव लडेंगे या लड़वाएगे। 



हालांकि इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिछले नौ साल के कार्यकाल में देश की जनता के लिए चलाई गईं योजनाओं का काफी गुणगान किया।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई गई योजनाओं से आम व्यक्ति को फायदा पहुंचा है।उन्होंने कहा कि जिन राज्यों में कांग्रेस ने सरकार बनाई है, वहां झूठ बोलकर और कोरी घोषणाएं कर सत्ता हथियाई है, लेकिन बाद में अब उनकी घोषणाएं गले पड़ गई हैं। उन्होंने कहा है कि हिमाचल में भी कांग्रेस पार्टी ने लोगों से झूठ बोलकर और झूठी 10 गारंटी देकर सत्ता तो हथिया ली है, लेकिन अब यह 10 गारंटियां पूरी करनी कांग्रेस के लिए मुसीबत बन गई हैं। अबकी बार कांग्रेस का नक्शा बिगाड़ देना।उन्होंने कहा कि देश में कांग्रेस पार्टी परिवारवाद की पार्टी बनकर रह गई है, लेकिन भाजपा इसके विपरीत पार्टी बनी है। जो परिवारवाद से ऊपर उठकर आम व्यक्ति को राजनीति के क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका देती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका जीता जागता उदाहरण हैं।यही कारण है कि मुझ जैसा व्यक्ति जिसका राजनीति में परिवार का कोई भी व्यक्ति नहीं है, लेकिन इसके बावजूद दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के अध्यक्ष के रूप में कार्य करने का मौका दिया है।


अब सवाल फिर यही उठता हैं कि आखिर मोदी जी और शाह जी के भरोसे से दुनिया के सबसे बड़े संगठन के मुखिया की भूमिका को निभाने वाले सरल संगठित व्यक्तित्व का अहित सोचकर यह नौ रत्न चाहते क्या है नड्डा जी को निपटाना? क्योंकि आज की तारीख में कोई भी आकलन करने वाली एजेंसी से एक सवाल पूछ लिया जाय कि क्या नड्डा जी या जयराम ठाकुर चुनाव लड़ते हैं तो मंडी लोकसभा जीत जायेगे तो जवाब एक ही होगा नही। ना तो यह ना तो इनके हारे हुए मंत्री। और अगर यह लोग लड़े तो मंडी गई और अगर मंडी गई तो झंडी गई समझो। अच्छा होगा अगर नड्डा जैसे राष्ट्रीय अध्यक्ष को पुनः सत्ता वापसी के लिए खुला मौका मिले और प्रदेश अध्यक्ष बिंदल और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की जोड़ी चारो सीटों पर चुनाव लड़ाने और जिताने की भूमिका निभाए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...