सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

तेजी से एक मजबूत संगठन का निर्माण कर रही “आप” : डॉ.सारिका वर्मा

3 सितंबर को दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल व पंजाब सीएम भगवंत मान भिवानी में दिलाएंगे शपथ: धर्मेन्द्र खटाना


30 अगस्त को ही 1400 से ज्यादा नए पदाधिकारियों की हुई थी घोषणा :मुकेश डागर

4 हजार से ज्यादा पदाधिकारियों की नियुक्ति कर चुकी है आम आदमी पार्टी :धीरज यादव

हरियाणा का सबसे बड़ा संगठन तैयार करेगी आम आदमी पार्टी :सतबीर यादव

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आएंगे भिवानी :मुकेश पवन चौधरी

नवनियुक्त पदाधिकारियों और सर्कल इंचार्ज के शपथ ग्रहण समारोह में दिलवाएंगे शपथ :सुखबीर तंवर




प्रिया पटवाल
लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 

गुडगाँव ।
आम आदमी पार्टी गुड़गांव के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र खटाना ने गुरुवार को प्रेसवार्ता की।धर्मेन्द्र खटाना ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तीन सितंबर को भिवानी में आएंगे। इस दौरान वे सर्कल शपथग्रहण समारोह में शामिल होंगे और नए पदाधिकारियों को शपथ दिलाएंगे। उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा कि भिवानी में यह शपथ ग्रहण किसी जनसभा से कम नहीं होगा।

मुकेश डागर लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि बुधवार को ही 1400 पदाधिकारियों की घोषणा की गई, जिनमें 1338 सर्कल इंचार्ज नियुक्त किए गए हैं। आम आदमी पार्टी ने पांच वार्ड और पांच गांव पर एक सर्कल इंचार्ज बनाने का काम किया है। तीन सितंबर को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल सर्कल इंचार्जों को शपथ दिलाने के लिए भिवानी पहुंच रहे हैं। यह शपथ ग्रहण अपने आप में ऐतिहासिक होगा। आम आदमी पार्टी प्रदेश में तेजी से एक मजबूत संगठन का निर्माण कर रही है। उन्होंने कहा कि अब तक हरियाणा में 4000 पदाधिकारियों की घोषणा हो चुकी है। जिनकी नियुक्ति तीन चरणों में की गई है। आम आदमी पार्टी में जमींन से जुड़े लोगों को जिम्मेदारी दी जा रही है। आम आदमी पार्टी हरियाणा का सबसे बड़ा संगठन तैयार करेगी।



डॉ सारिका वर्मा प्रदेश अध्य्क्ष डॉक्टर विंग ने कहा कि पहले पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) संदीप पाठक ने पदाधिकारियों को शपथ दिलाई थी। उसी समय ये बात हुई थी कि जब गांव या सर्कल तक संगठन पहुंचेगा तो उनको अरविंद केजरीवाल शपथ दिलाएंगे। आम आदमी पार्टी बहुत जल्द गांव और बुथ स्तर पर भी कमेटियों का गठन करेगी। उन्होंने कहा कि लोगों की लड़ाई वहीं लड़ सकता है, जिनके पास संगठन और सेना होती है। प्रदेश में अलगे दो तीन महीने में सबसे बड़ी सेना आम आदमी पार्टी की होगी।


ओबीसी प्रदेश अध्यक्ष धीरज यादव ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी भाई अपनी बहनों की सुरक्षा करे, क्योंकि सरकार ने बहन बेटियों को सुरक्षा देने में नाकाम साबित हुई है। रक्षाबंधन के दिन सरकार ने यमुनानगर में एक बहन की हत्या कर दी। उस परिवार के प्रति भी आम आदमी पार्टी की संवेदनाएं है। उन्होंने कांग्रेस पर निशान साधते हुए कहा कि कुछ पार्टियां आम आदमी पार्टी की नकल करने में लगे हुए हैं लेकिन प्रदेश की जनता को ओरिजिनल चाहिए न की फोटो कॉपी।

प्रदेश अध्याक्ष परिवहन सतवीर यादव ने कहा कि आम आदमी पार्टी को बिजली आंदोलन पूरे हरियाणा में करीबन एक महीने चला। बिजली आंदोलन के माध्यम से आम आदमी पार्टी 7500 गांव व वार्डों में गई और अरविंद केजरीवाल के दिल्ली और पंजाब मॉडल को बताया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी दिल्ली में 200 यूनिट और पंजाब में 300 यूनिट बिजली मुफ्त दे रही है।  बिजली आंदोलन में सहयोग करने के लिए हरियाणा के लोगों का धन्यवाद किया।

मुकेश चौधरी ने कहा कि आज देश महंगाई और बेराजगारी से त्रस्त है, किसानों और नौजवानों पर लाठियों बरसाई जा रही हैं।  उन्होंने कांग्रेस के संगठन पर कहा कि उनके नेताओं को लगता नहीं है कि संगठन की बनाने जरूरत है। यदि कांग्रेस को संगठन बनाने की आवश्यकता होती तो इतना लंबा गैप नहीं होता। नौ साल में कुछ नहीं किया तो अब क्या करेंगे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी में नए लोगों को मौका सकता है आम आदमी पार्टी उन लोगों को आगे लाना चाहती है जिनमें जज्बा है। एक समय ऐसा भी आएगा कि हर व्यक्ति झाड़ू के सिंबल पर चुनाव लड़ना चाहेगा।

प्रदेश प्रवक्ता सुखबीर तंवर ने कहा कि आज के समय में प्रदेश के लोग नर्क में रह रहे हैं, प्रदेश के लोग मूलभूत सुविधाओं से भी वंचित हैं। प्रदेश में लगातार चिकनगुनिया, मलेरिया और डेंगू जैसी बीमारियों फैल रही हैं। इसके अलावा बेरोजगारी में हरियाणा नंबर एक पर है। रोज पेपर लिक हो जाते हैं। हरियाणा के 75 प्रतिशत लोगों को नौकरियों में आरक्षण देना जुमला साबित हुआ। उन्होंने ने कहा कि नूंह हिंसा भाजपा और कांग्रेसी नेताओं ने मिलकर करवाई है। आम आदमी पार्टी का कोई भी नेता उस दिन नूंह में नहीं था, वह कमिश्नर, डीसी और एसपी के साथ संपर्क में थे। उन्हें जानबूझकर फंसाया जा रहा है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

39 साल की सरकारी सेवा के बाद अब वैश्विक मंच पर डॉ. गोपाल पाटील!

  66 वर्ष की उम्र में मानवाधिकारों की अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी, ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस ने बनाया एशिया का डिप्लोमैट और अंतरराष्ट्रीय सलाहकार परिषद का सलाहकार न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय का दौरा, बांग्लादेशी हिंदू समुदाय के बीच मानवाधिकारों की आवाज उठाई, मोहन भागवत के कार्यक्रम में भी हुए शामिल डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया पुणे/नई दिल्ली।  जिंदगी की असली पहचान इस बात से नहीं होती कि किसी व्यक्ति ने कितने वर्षों तक किस पद पर काम किया, बल्कि इस बात से होती है कि अपने अनुभव, ज्ञान और सामर्थ्य को उसने समाज के लिए कितना उपयोगी बनाया। महाराष्ट्र के पुणे निवासी विद्यावाचस्पति डॉ. भाऊ उर्फ गोपाल राधाबाई किशनराव पाटील की जीवनयात्रा इसी सोच का उदाहरण बनकर सामने आई है। भारत संचार निगम लिमिटेड में 39 वर्षों तक सेवाएं देने और उप महाप्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने 66 वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों के क्षेत्र में नई जिम्मेदारी संभाली है। नीदरलैंड के हेग स्थित ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस (जीएचआरडी) ने उन्हें एशिया के लिए डिप्लोमैट और अं...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।