सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जींद संकल्प रैली में अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा करेगा भागीदारी: अशोक बुवानीवाला

 

  • प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में लिया गया यह निर्णय
  • समाज की राजनीति में भागीदारी बढ़ाने पर संगठन कर रहा है काम
  • एक अक्टूबर को जींद में होगी संकल्प रैली

प्रिया बिष्ट,

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया,



चंडीगढ़: एक अक्टूबर 2023 को जींद में आयोजित की जा रही संकल्प रैली में अग्रवाल वैश्य समाज की भागीदारी रहेगी। यह निर्णय गूगल मीट पर प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला की अध्यक्षता में हुई प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में लिया गया। बैठक में संगठन की सभी इकाई के अध्यक्ष व प्रदेश पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। प्रदेश महामंत्री राजेश सिंगला ने बताया कि समाज के हर स्तर पर लोग रैली में बढ़-चढक़र भाग लेंगे व विधानसभा क्षेत्र में प्रचार-प्रसार भी करेंगे।

अशोक बुवानीवाला ने कहा कि वैश्य समाज ने सदा देश हित में काम किया है। देश की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में समाज की अहम भूमिका है। आजादी के आंदोलन से ही वैश्य समाज के पुरोधाओं ने तन-मन-धन से सहयोग किया था। व्यापारिक दृष्टि से वैश्य समाज पूरी दुनिया में काम कर रहा है। इन सबके बीच कहीं ना कहीं वैश्य समाज राजनीति में उपेक्षा का शिकार रहा है। राजनीतिक दलों ने इस वर्ग को दोहन का काम किया है, लेकिन राजनीति में मजबूत नहीं होने दिया। आगे नहीं बढऩे दिया। उन्होंने कहा कि हमें अपने आप को राजनीति में भी मजबूत करना है। युवाओं से उन्होंने आग्रह किया कि अपने व्यापारिक प्रतिष्ठानों को मजबूत करने के साथ राजनीति में भी प्रवेश करें। बहुत से ऐसे विषय होते हैं, जिनको लेकर व्यापारी वर्ग राजनीतिक दलों के आगे झोली फैलाए रहता है। हम अगर राजनीति में सक्षम होंगे तो व्यापारी हित में बेहतर काम कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि अग्रवाल वैश्य समाज राजनीति में भागीदारी के लिए प्रेरित करने वाल संगठन है। पिछले 15 साल से हम प्रयासरत हैं कि समाज के लोग आगे आएं। जींद सम्मेलन में समाज की भागीदारी बढ़े, इसी उद्देश्य को लेकर हम यह समर्थन दे रहे हैं। हमें अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी ताकत भी दिखानी है, ताकि भविष्य में राजनीति के हम केंद्र बिंदू रहें। 

राजेश सिंगला ने कहा कि महाराजा अग्रसेन की जयन्ती से नवसंकल्प सेवा व राजनीतिक प्रकल्पों को पूरे प्रदेश में आयोजित करने का निर्णय भी लिया गया है। उन्होंने समाज के सभी वैश्य घटकों व इकाईयों से अपील की है कि अपने दलगत विचारों से ऊपर उठकर एकजुट होकर जींद में आयोजित रैली को कामयाब कर राजनीतिक हितों को सुरक्षित व मजबूत करें।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

39 साल की सरकारी सेवा के बाद अब वैश्विक मंच पर डॉ. गोपाल पाटील!

  66 वर्ष की उम्र में मानवाधिकारों की अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी, ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस ने बनाया एशिया का डिप्लोमैट और अंतरराष्ट्रीय सलाहकार परिषद का सलाहकार न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय का दौरा, बांग्लादेशी हिंदू समुदाय के बीच मानवाधिकारों की आवाज उठाई, मोहन भागवत के कार्यक्रम में भी हुए शामिल डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया पुणे/नई दिल्ली।  जिंदगी की असली पहचान इस बात से नहीं होती कि किसी व्यक्ति ने कितने वर्षों तक किस पद पर काम किया, बल्कि इस बात से होती है कि अपने अनुभव, ज्ञान और सामर्थ्य को उसने समाज के लिए कितना उपयोगी बनाया। महाराष्ट्र के पुणे निवासी विद्यावाचस्पति डॉ. भाऊ उर्फ गोपाल राधाबाई किशनराव पाटील की जीवनयात्रा इसी सोच का उदाहरण बनकर सामने आई है। भारत संचार निगम लिमिटेड में 39 वर्षों तक सेवाएं देने और उप महाप्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने 66 वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों के क्षेत्र में नई जिम्मेदारी संभाली है। नीदरलैंड के हेग स्थित ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस (जीएचआरडी) ने उन्हें एशिया के लिए डिप्लोमैट और अं...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।