सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

आम आदमी पार्टी जनता की आवाज बनकर प्रशसन को ईमानदारी की राह पर मजबूर करेगी -डॉ. सारिका वर्मा

 आप का असर गुड़गांव शहर पर दिखने लगा- स्मार्ट सिटी ग्रिड प्रोजेक्ट के काले कारनामे पर रोक लगी


सदर बाजार में प्रोजेक्ट का पर्दाफाश किया- प्रताप कदम

 स्मार्ट सिटी के अधिकारियों के भ्रष्टाचार का चिठ्ठा सामने आया- मुकेश डागर


गुड़गांव में स्मार्ट सिटी के नाम पर जनता का पैसा बर्बाद किया जा रहा है- करण लोहिया



प्रिया पटवाल

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 

3 सितम्बर  गुरुग्राम।गुड़गांव के सदर बाजार में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के नाम पर जनता का पैसा किस तरह बर्बाद किया जा रहा है आम आदमी पार्टी के प्रताप कदम, डॉ सारिका वर्मा, मुकेश डागर, करण लोहिया, गोपाल जिंदल,पवन नेहरा, हरि सिंह चौहान और धनराज बंसल ने उजागर किया। सदर बाजार पार्किंग के साथ की गली में, गीला और सूखा कचरे के ढेर के ऊपर मिट्टी डाल कर अंडरग्राउंड बिजली की लाइनों व ट्रांसफार्मर/उपक्रणो का कार्य की फिटिंग की जा रही थी।


आम आदमी पार्टी लोकसभा गुरुग्राम के जॉइंट सेक्रेटरी प्रताप कदम ने पहले बिजली विभाग के एक्ससिएन और उसके बाद स्मार्ट सिटी ग्रिड प्रोजेक्ट गुरुग्राम के एक्शियन श्री कुलविंदर सिंह को बार-बार फोटो, वीडियो और बात कर के समझाया कि इस कचरे के ढेर पर ट्रांसफार्मर लगाना स्थानिया लोगों के लिए बहुत खतरनाक हो सकता हैl अधिकारि ने जब बात अनसुनी कि तो पार्टी के नेताओं के साथ शनिवार 2 सितम्बर को मीडिया के माध्यम से खुलासा कियाl



मीडिया में बात आते ही रातोरात ट्रांसफार्मर हटा कर सारा कचरे का ढेर साफ कर दिया गयाl डॉ. सारिका वर्मा ने कहा आम आदमी पार्टी जनता की आवाज बनकर प्रशसन को ईमानदारी की राह पर मजबूर करेगीl भाजपा सरकार जनता का पैसा उल्टी सीधी योजना के नाम पर उड़ा कर भ्रष्टाचार का बोल बाला कर रही हैl 


मुकेश डागर लोकसभा अध्यक्ष ने बोला स्मार्ट सिटी के अधिकारियों के भ्रष्टाचार का चिठ्ठा सामने आया हैl अगर हम चुप रहते, अधिकारी पूरे गुड़गांव में स्मार्ट सिटी के नाम पर जनता का पैसा लूट ले जाएंगे। करण लोहिया ने कहा यह जगह सदर बाजार के नजदीक है जहां हज़ारों लोग रोज गुजरते हैं।बारिश का पानी इस गली से गुजरता है जोकि घुटनों तक आ जाता हैl 


धनराज बंसल की मुताबिक अगर तगड़ी बारिश आ गई तो यह सारा फाउंडेशन ढह जाएगा और क्योंकि बिजली ट्रांसफार्मर व‌ बड़ी लाईनो के फाल्ट होने के कारण बहुत बड़ा हादसा हो सक सकता है।पवन नेहरा ने कहा उम्मीद करते हैं जिम्मेदर अधिकारीयों पर सकथ करवायी की जाएगी और गुड़गांव के बाकी स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट को सही तरह से किया जाएगाl

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

39 साल की सरकारी सेवा के बाद अब वैश्विक मंच पर डॉ. गोपाल पाटील!

  66 वर्ष की उम्र में मानवाधिकारों की अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी, ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस ने बनाया एशिया का डिप्लोमैट और अंतरराष्ट्रीय सलाहकार परिषद का सलाहकार न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय का दौरा, बांग्लादेशी हिंदू समुदाय के बीच मानवाधिकारों की आवाज उठाई, मोहन भागवत के कार्यक्रम में भी हुए शामिल डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया पुणे/नई दिल्ली।  जिंदगी की असली पहचान इस बात से नहीं होती कि किसी व्यक्ति ने कितने वर्षों तक किस पद पर काम किया, बल्कि इस बात से होती है कि अपने अनुभव, ज्ञान और सामर्थ्य को उसने समाज के लिए कितना उपयोगी बनाया। महाराष्ट्र के पुणे निवासी विद्यावाचस्पति डॉ. भाऊ उर्फ गोपाल राधाबाई किशनराव पाटील की जीवनयात्रा इसी सोच का उदाहरण बनकर सामने आई है। भारत संचार निगम लिमिटेड में 39 वर्षों तक सेवाएं देने और उप महाप्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने 66 वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों के क्षेत्र में नई जिम्मेदारी संभाली है। नीदरलैंड के हेग स्थित ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस (जीएचआरडी) ने उन्हें एशिया के लिए डिप्लोमैट और अं...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।