सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

12 अक्टूबर को होगा नेहा ठाकुर का नया गाना रिलीज...

 



विजयराज उपाध्याय,

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया,



बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश): जिला बिलासपुर की प्रतिभा शाली कलाकारा नेहा ठाकुर का गाना बिन तेरे माही  12अक्टूबर को रिलीज होने जा रहा है।स्मार्टविक म्यूजिक द्वारा प्रस्तुत बिन तेरे माही गाने के  लिरिक्स लिखे है संधू ने और रिकी ने म्यूजिक दिया है ।



नेहा ठाकुर सपुत्री चमन ठाकुर ने छोटी  सी उम्र में ही अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है ! 

 बरमाणा क्षेत्र की रहने वाली  नेहा ठाकुर ने वर्ष 2022में  पंजाबी फिल्म शक्कर पारे में "महक तेरी" गीत गाया और फिल्म  देश भर में रिलीज हुई!   उल्लेखनीय है कि 21वर्षीय नेहा ठाकुर की प्रारंभिक  शिक्षा डीएवी बरमाणा में हुई !  12वी की परीक्षा पास करने के बाद  नेहा ने बिलासपुर कॉलेज हिमाचल विश्वविद्यालय से संगीत में स्नातक की पढ़ाई की और अब संगीत में ही पंजाब विश्वविद्यालय से मास्टर डिग्री कर रही है।



नेहा का कहना है  कि संगीत में मास्टर  डिग्री करने का बाद वह पीएचडी करेगी और उसकी कामयाबी के पीछे उनके पिता चमन ठाकुर का हाथ है जो खुद भी एक अच्छे कलाकार है !  नेहा ने बताया कि शास्त्रीय संगीत में भी उनकी भारी रुचि है और संगीत की शुरुआत करवाने वाली बिलासपुर विश्विद्यालय में उनकी गुरु  शास्त्रीय संगीत की प्रोफेसर  डॉ  मीना वर्मा और डॉक्टर मोहन लाल शर्मा है,जिन्होंने उसे शास्त्रीय संगीत के गुर सिखाए। उनका सपना है कि वह पंजाबी,पहाड़ी,हिंदी के साथ अन्य भाषा में भी गीत गाकर  बहुमुखी प्रतिभा संपन्न गायका बने।  नेहा ने संगीत प्रेमियों के लिए संदेश देते हुए कहा कि वह अच्छा म्यूजिक सुने क्यूंकि संगीत के बिना जीवन अधूरा सा प्रतीत होता है। संगीत हर किसी की पसंद होती है,व्यक्ति संगीत को अपने मन की मनोदशा बदलने और आनंद के लिए सुनता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

39 साल की सरकारी सेवा के बाद अब वैश्विक मंच पर डॉ. गोपाल पाटील!

  66 वर्ष की उम्र में मानवाधिकारों की अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी, ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस ने बनाया एशिया का डिप्लोमैट और अंतरराष्ट्रीय सलाहकार परिषद का सलाहकार न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय का दौरा, बांग्लादेशी हिंदू समुदाय के बीच मानवाधिकारों की आवाज उठाई, मोहन भागवत के कार्यक्रम में भी हुए शामिल डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया पुणे/नई दिल्ली।  जिंदगी की असली पहचान इस बात से नहीं होती कि किसी व्यक्ति ने कितने वर्षों तक किस पद पर काम किया, बल्कि इस बात से होती है कि अपने अनुभव, ज्ञान और सामर्थ्य को उसने समाज के लिए कितना उपयोगी बनाया। महाराष्ट्र के पुणे निवासी विद्यावाचस्पति डॉ. भाऊ उर्फ गोपाल राधाबाई किशनराव पाटील की जीवनयात्रा इसी सोच का उदाहरण बनकर सामने आई है। भारत संचार निगम लिमिटेड में 39 वर्षों तक सेवाएं देने और उप महाप्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने 66 वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों के क्षेत्र में नई जिम्मेदारी संभाली है। नीदरलैंड के हेग स्थित ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस (जीएचआरडी) ने उन्हें एशिया के लिए डिप्लोमैट और अं...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।