सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

1800 मीटर व 1.8 किलो मीटर लम्बी रज्जू मार्ग (सपैन) का ग्राम पंचायत प्रधान मुकेश मेहता ने किया उद्घाटन

 अजीत सिंह नेगी

लोकल न्यूज ओफ इंडिया





जिला किनौर के अन्तर्गत गांव बारंग जिला मुख्यालय रिकॉंग पिओ से लगभग 15 किलोमीटर दूरी पर स्थित गांव बारंग से लगभग 9000 फिट की ऊंचाई जहां पर ग्रामीणों का सेब मटर के अलावा अन्य कई प्रकार की नकदी व लोकल फसल को गांव घर उतारने में काफी मुश्किलों से जूझना पड़ता था। पर अब ग्रामीणों की इस मुश्किल सिथति को दूर करने के लिए पिछले वर्ष भाजपा सरकार में हिमाचल प्रदेश वन निगम उपाध्यक्ष सुरत नेगी द्वारा इस रज्जू मार्ग का शिलान्यास किया गया था। जिसे लोक निर्माण विभाग द्वारा टेंडर जारी कर इसे सुचारू रूप से कार्य किया जा रहा था। जिसके परिणामस्वरूप आज इस रज्जू मार्ग का कार्य पूर्ण रूप से तैयार हो गया है। रज्जू मार्ग जो बारंग पुल से दोरंगादेन  चुलदारंग तक लगभग 1.8 किलो मीटर व 1800 मीटर लम्बी रज्जू मार्ग सपैन के कार्य को समाप्त कर इस सपैन का उद्घाटन गांव बारंग ग्राम पंचायत प्रधान मुकेश नेगी मेहता द्वारा हरी झंडी दिखाकर स्पेन को चलाया गया। इस अवसर पर सपैन द्वारा सेब की पैटी भी उतारी गई। रज्जू मार्ग सपैन के इस उद्घाटन समारोह में प्रधान मुकेश नेगी मेहता ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि रज्जू मार्ग का कार्य आज सम्पन्न हो गया है। पर जो सड़क यातायात सम्पर्क मार्ग का कार्य है वोह भी लगातार सुचारू रूप से जारी रहेगा। व बहुत जल्दी सडक निर्माण कार्य को गांव से ऊपर क्षेत्र में भी ले जाने में सरकार से मदद मिलने का भरोसा भी दिलाया व गांव बारंग में छोटी बड़ी गाड़ियों की आवाजाही गांव से ऊपर भी उपलब्ध कराई जाएगी। रज्जू मार्ग के आज़ के इस समारोह में पंचायत समिति सदस्य संगीता नेगी, पूर्व प्रधान शशि भूषण नेगी, पंचायत वार्ड सदस्य दिनेश नेगी, कृष्ण गोपाल नेगी ,प्रसन्न माला, देवता मौतमीन हरीष मेहता नेगी, पुजारी गंगा प्रसाद नेगी, सड़क निर्माण कमेटी सचिव प्रेम राज नेगी, महिला मंडल प्रधान सुमन नेगी, स्पेन कमेटी अध्यक्ष ईश्वर भगत नेगी, सचिव विद्या भगत नेगी, जगदीश नेगी, जगत सिंह नेगी,भारत भूषण व लोकल निर्माण विभाग के जेई, सुपरवाइजर,मेट आदि उपस्थित रहे

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

39 साल की सरकारी सेवा के बाद अब वैश्विक मंच पर डॉ. गोपाल पाटील!

  66 वर्ष की उम्र में मानवाधिकारों की अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी, ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस ने बनाया एशिया का डिप्लोमैट और अंतरराष्ट्रीय सलाहकार परिषद का सलाहकार न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय का दौरा, बांग्लादेशी हिंदू समुदाय के बीच मानवाधिकारों की आवाज उठाई, मोहन भागवत के कार्यक्रम में भी हुए शामिल डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया पुणे/नई दिल्ली।  जिंदगी की असली पहचान इस बात से नहीं होती कि किसी व्यक्ति ने कितने वर्षों तक किस पद पर काम किया, बल्कि इस बात से होती है कि अपने अनुभव, ज्ञान और सामर्थ्य को उसने समाज के लिए कितना उपयोगी बनाया। महाराष्ट्र के पुणे निवासी विद्यावाचस्पति डॉ. भाऊ उर्फ गोपाल राधाबाई किशनराव पाटील की जीवनयात्रा इसी सोच का उदाहरण बनकर सामने आई है। भारत संचार निगम लिमिटेड में 39 वर्षों तक सेवाएं देने और उप महाप्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने 66 वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों के क्षेत्र में नई जिम्मेदारी संभाली है। नीदरलैंड के हेग स्थित ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस (जीएचआरडी) ने उन्हें एशिया के लिए डिप्लोमैट और अं...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।