सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बेसड़ी गांव में एक साथ 3 तेंदुओं ने किया घर के आंगन में कुत्ते पर हमला, बाल बाल बचा युवक- दहशत में लोग

 

गब्बर सिंह वैदिक

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया



रामपुर बुशहर उपमंडल की ग्राम पंचायत शिंगला के बेसड़ी गॉव और आसपास क्षेत्रों के लोग तेंदुए के आतंक से दहशत में हैं। शनिवार देर शाम एक साथ एक दो नहीं बल्कि तीन तीन तेंदुओं ने घर के आंगन में कुत्ते पर हमला कर दिया। इस दौरान घर का युवक भी आंगन में ही मौजूद था। महज 5 फिट की दूरी पर ही तेंदुए के हमला करने से युवक बाल बाल बचा जबकि कुत्ते को तेंदुए ने बुरी तरह से नोच दिया। ये तो गनीमत रही कि घर के सभी सदस्य घर पर ही मौजूद थे और शोरगुल सुनकर अपने पालतू कुत्ते को बचाने के लिए तेंदुए से भिड़ गये और कुत्ते को बचा लिया अन्यथा तेंदुए युवक या फिर घर के बुजुर्ग बच्चों पर भी हमला कर सकते थे।

घटना शनिवार शाम करीब साढ़े आठ बजे की है जब घर में दो साल के पालतू कुत्ते ने आसपास आहट सुनी तो सचेत होकर जोर जोर से भौंकने लगा। घर के सभी लोग उस समय भोजन करने के लिए बैठ ही रहे थे कि युवक जग मोहन शर्मा हाथ धोने के लिए घर के आंगन में लगे नल पर पहुंचा। उसी क्षण पालतू कुत्ता कभी इधर तो कभी उधर दौड़कर जोर जोर से भोंक रहा रहा। उसी क्षण युवक की नजर पास ही घात लगाए बैठे दूसरे कुत्ते पर पड़ी, युवक को लगा कि कुत्ता उसे देखकर भोंक रहा है। तभी पालतू कुत्ता 'मोटू' उस कुत्ते को ओर दौड़ा इस बात से अनजान कि वह कुत्ता नहीं बल्कि एक मादा तेंदुआ है। युवक ने हाथ उठाए पानी के मग से तेंदुए पर पानी गिरा दिया और उसे भगाने लगा। इसी बीच तेंदुए ने तुरंत झपट्टा मारकर कुत्ते को जकड़ लिया। युवक जोर से चिल्लाने लगा तो घर के अन्य युवक दुष्यंत और जयंत शर्मा भी डंडे लेकर बाहर दौड़े और तेंदुए से भिड़ गए। इसी बीच नजर पड़ी तो मादा तेंदुए से कुछ दूरी पर ही दो युवा तेंदुए भी घात लगाकर बैठे थे। युवकों ने डंडे उठाए और शोर करते हुए उन्हें भगाने लगे। तभी मादा तेंदुए ने कुत्ते तो छोड़ दिया और तीनों तेंदुए वहां से भाग गए। तेंदुए के हमले से कुत्ते के बाएं कान और सिर पर गहरे जख्म हो गए हैं। घर के सदस्यों ने कुत्ते के जख्मों को साथ कर उसे प्राथमिक उपचार दिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

39 साल की सरकारी सेवा के बाद अब वैश्विक मंच पर डॉ. गोपाल पाटील!

  66 वर्ष की उम्र में मानवाधिकारों की अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी, ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस ने बनाया एशिया का डिप्लोमैट और अंतरराष्ट्रीय सलाहकार परिषद का सलाहकार न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय का दौरा, बांग्लादेशी हिंदू समुदाय के बीच मानवाधिकारों की आवाज उठाई, मोहन भागवत के कार्यक्रम में भी हुए शामिल डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया पुणे/नई दिल्ली।  जिंदगी की असली पहचान इस बात से नहीं होती कि किसी व्यक्ति ने कितने वर्षों तक किस पद पर काम किया, बल्कि इस बात से होती है कि अपने अनुभव, ज्ञान और सामर्थ्य को उसने समाज के लिए कितना उपयोगी बनाया। महाराष्ट्र के पुणे निवासी विद्यावाचस्पति डॉ. भाऊ उर्फ गोपाल राधाबाई किशनराव पाटील की जीवनयात्रा इसी सोच का उदाहरण बनकर सामने आई है। भारत संचार निगम लिमिटेड में 39 वर्षों तक सेवाएं देने और उप महाप्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने 66 वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों के क्षेत्र में नई जिम्मेदारी संभाली है। नीदरलैंड के हेग स्थित ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस (जीएचआरडी) ने उन्हें एशिया के लिए डिप्लोमैट और अं...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।