सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ओड़िशा के मुख्यमंत्री ने 55 करोड़ रुपये से निर्मित ओपीटीसीएल टेक टावर का उद्घाटन किया

 

लक्ष्मी शर्मा

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया



भुवनेश्वर: ओड़िशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बुधवार 18 अक्टूबर को भुवनेश्वर के शहीद नगर में ओपीटीसीएल टेक टॉवर का उद्घाटन किया। 55 करोड़ रुपये की यह बहुमंजिला इमारत ओड़िशा पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड के कॉर्पोरेट कार्यालय के रूप में कार्य करेगी।

कार्यस्थल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इमारत का निर्माण आधुनिक वास्तुकला और प्रौद्योगिकी के साथ किया गया है और इमारत एक ऊर्जा-कुशल इमारत हैं ।

यहां उल्लेखनीय हैं कि ओड़िशा पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड ओडिशा के लोगों को निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली सेवा प्रदान करने में लगी हुई है और बिजली क्षेत्र की प्रगति में प्रमुख भूमिका निभाती हैं । सीएम ने कहा कि राज्य के ट्रांसमिशन इंफ्रास्ट्रक्चर में ओपीटीसीएल की भूमिका महत्वपूर्ण हैं ।

2000 में राज्य में 16 लाख उपभोक्ता थे, लेकिन अब यह संख्या बढ़कर 97 लाख हो गयी है. इसी तरह, केवल 80 ग्रिड थे, आज 194 ग्रिड सबस्टेशन काम कर रहे हैं। परिवर्तन क्षमता 6,125 एमवीए से बढ़कर 25,800 एमवीए हो गई है और ट्रांसमिशन लाइन 9400 सर्किट किमी से बढ़कर 16,300 सर्किट किमी हो गई है। ओपीटीसीएल ने बिजली पारेषण के क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता का प्रदर्शन किया है और राज्य के युवाओं के लिए व्यापक रोजगार के अवसर पैदा किए हैं ।

ऊर्जा मंत्री श्री प्रताप केशरी देव, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, सार्वजनिक उद्यम, एसएसईपीडी मंत्री श्री अशोक चंद्र पांडा, विधायक श्री अनंत नारायण जेना, विधायक श्री सुशांत कुमार राउत, अतिरिक्त मुख्य सचिव ऊर्जा श्री निकुंज बिहारी ढल, ओपीटीसीएल के सीएमडी श्री संजय कुमार मिश्रा, वरिष्ठ ओपीटीसीएल के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री के सचिव (5 टी ) वी के पांडियन भी उपस्थित थे।



#Odisha #OPTCL

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...