सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

भारतीय भाषाएँ हमें एक सूत्र में बांधने का काम करती हैं: प्रो. अंबुज शर्मा

 


  • भारतीय भाषा उत्सव पर कन्या गुरुकुल परिसर में 'साहित्य,लोक परंपरा एवं लोक कला'  थीम पर केन्द्रित कार्यक्रम आयोजित 


सन्नी कुमार तिवारी

लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया 



हरिद्वार: कन्या गुरुकुल परिसर हरिद्वार में भारतीय भाषा उत्सव के अंतर्गत 'साहित्य,लोक परंपरा एवं लोक कला'  थीम पर केन्द्रित कार्यक्रम आयोजित किए गए। कन्या गुरुकुल परिसर हरिद्वार की छात्राओं ने भारतीय भाषा उत्सव से जुड़े अनेक कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर रंगोली, प्रदर्शनी, लोक नृत्य,लोकगीत गायन, लोकसाहित्य और लोक परंपरा से जुड़े कार्यक्रम परिसर में आयोजित किए गए। कार्यक्रम के उद्धघाटन सत्र में कार्यवाहक कुलपति प्रो. अंबुज कुमार शर्मा ने कहा कि भारत विविधता में एकता वाला देश है और भारतीय भाषाएँ हम एक सूत्र में जोड़ने का कार्य करती हैं। प्रो. शर्मा ने कहा कि हमें अपनी भाषाओं को जानना चाहिए और अपनी मातृ भाषा से इतर एक दूसरी भारतीय भाषा को सीखने का प्रयास भी करना चाहिए। प्रो. शर्मा ने भाषाएँ अनेक भाव एक के संदेश को आत्मसात करने पर बल दिया। कार्यक्रम संयोजक और कन्या गुरुकुल परिसर हरिद्वार की कोर्डिनेटर प्रो. सुचित्रा मलिक ने कहा भारतीय भाषा उत्सव के अंतर्गत अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है और इस क्रम में आज साहित्य, लोकपरंपरा एवं लोक कला थीम पर परिसर की छात्राएँ भारतीय उत्सव मना रही हैं। प्रो . मलिक ने कहा की भाषा और संस्कृति हमें जोड़ने का कार्य करती हैं हमें अपनी लोककलाओं के प्रति अनुराग विकसित करना चाहिए। इस अवसर पर भाषा और वेशभूषा कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें भाषायी समूह और उससे जुड़ी वेशभूषा का प्रदर्शन छात्राओं ने किया। शिवानी कश्यप,खुशी, मुस्कान,अजमाइन आदि ने इस वर्ग में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संचालन हिन्दी विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ. निशा ने किया। डॉ .निशा शर्मा ने अवधी में गीत का वाचन भी किया। इस अवसर पर भारतीय भाषा उत्सव के नोडल अधिकारी डॉ. अजित तोमर, डॉ. सुनील कुमार, मंत्री, आर्य समाज रमेश कुमार,  प्रो. मृदुल जोशी, प्रो. नमिता जोशी, डॉ. सीमा शर्मा, डॉ. निधि हांडा, डॉ. सुनीता, डॉ. बबीता शर्मा, डॉ. बिन्दु मलिक, डॉ. मीरा त्यागी  आदि शिक्षिकाओं सहित स्नातक, स्नातकोत्तर की छात्राएँ और शोध अध्येताएँ  उपस्थित रही।  



भाषा उत्सव पर छात्राओं ने रंगोली सजाई

भारतीय भाषा उत्सव के अवसर पर कन्या गुरुकुल परिसर हरिद्वार की छात्राओं ने रंगोली बनाई।छात्राओं ने रंगोली के माध्यम से भारतीय संस्कृति से जुड़े विभिन्न पक्षों को भूमि पर उकेरा।  रंगोली निर्माण में कवलजीत ,मुस्कान,वैशाली,प्रियंका,साक्षी मौर्य,अंशिका,आरती,राधा,केसर ,प्रज्ञा,निमिशा,साक्षी और रिद्धि ने प्रतिभाग किया। आर्ट प्रदर्शनी में सोनाली ,मोनिका और निष्ठा चौहान ने मंडाला आर्ट से जुड़ी पेंटिंग का प्रदर्शन किया।   




लोक गीत और लोक नृत्य ने दर्शकों का मन मोहा 

-- 

भारतीय भाषा उत्सव के अवसर पर कन्या गुरुकुल परिसर हरिद्वार में लोक नृत्य,लोकगीत गायन के माध्यम भारतीय भाषाओं से जुड़ी लोक संस्कृति से जुड़ी प्रस्तुतियों ने शमां बांध दिया। छात्राओं ने गढ़वाली, कुमाऊँ,पंजाबी, मराठी,पंजाबी,गुजराती आदि भाषायी थीम पर नृत्य प्रस्तुत किया। उत्तराखंड के लोक गीतों का भी इस अवसर पर गायन किया गया। नीलाक्षी,अनीता,आकांक्षा  नेगी, वसुंधरा  चौहान, अंजू वर्णिका ,रिद्धिमा, हैप्पी, चेतना,सपना, कोमल जोशी, ईशुराणा, कामना बिष्ट और तनुजा ने इस वर्ग में प्रतिभाग किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

39 साल की सरकारी सेवा के बाद अब वैश्विक मंच पर डॉ. गोपाल पाटील!

  66 वर्ष की उम्र में मानवाधिकारों की अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी, ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस ने बनाया एशिया का डिप्लोमैट और अंतरराष्ट्रीय सलाहकार परिषद का सलाहकार न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय का दौरा, बांग्लादेशी हिंदू समुदाय के बीच मानवाधिकारों की आवाज उठाई, मोहन भागवत के कार्यक्रम में भी हुए शामिल डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया पुणे/नई दिल्ली।  जिंदगी की असली पहचान इस बात से नहीं होती कि किसी व्यक्ति ने कितने वर्षों तक किस पद पर काम किया, बल्कि इस बात से होती है कि अपने अनुभव, ज्ञान और सामर्थ्य को उसने समाज के लिए कितना उपयोगी बनाया। महाराष्ट्र के पुणे निवासी विद्यावाचस्पति डॉ. भाऊ उर्फ गोपाल राधाबाई किशनराव पाटील की जीवनयात्रा इसी सोच का उदाहरण बनकर सामने आई है। भारत संचार निगम लिमिटेड में 39 वर्षों तक सेवाएं देने और उप महाप्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने 66 वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों के क्षेत्र में नई जिम्मेदारी संभाली है। नीदरलैंड के हेग स्थित ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस (जीएचआरडी) ने उन्हें एशिया के लिए डिप्लोमैट और अं...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।