सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय समेज की छात्रा अदिति का राष्ट्रीय स्तर की बॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन

 

गब्बर सिंह वैदिक

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया



राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय समेज की छात्रा अदिति ने कुल्लू जिले की टीम की अगुवाई करते हुए अपने प्रदर्शन के साथ अपने विद्यालय का नाम ऊंचा किया है, और इस बेटी ने  वॉलीबॉल के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन हासिल किया है।  उनकी यह  सफलता उनकी मेहनत, प्रतिबद्धता, और प्रशिक्षण के परिणामस्वरूप हुई है।


अदिति के प्रधानाचार्य अरविंद नेगी और डीपीई रवि मोतियन ने उनके प्रतियोगिता में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन में भरपूर  सहयोग किया है।। वे छात्रों के तैयारी में लगे रहे और उनके खेल कौशल में सुधार करने में मदद की।प्रधानाचार्य ने सभी अध्यापकों तथा विशेष रूप से  कनिष्ठ बुनयादी अध्यापक चेतना बनयाल का  विशेष धन्यवाद किया जो छात्र तथा छात्रायों  की  खेल तैयारी में पूरा सहयोग करते हैं । अदिति के माता-पिता को भी इस सफलता पर गर्व है, क्योंकि उनका सहयोग  और समर्थन , अदिति के प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने में मह्तवपूर्ण रहा है । उनकी संजीवन प्रेरणा ने अदिति को  और भी अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया है।

इस सफलता के साथ, अदिति ने न केवल अपने विद्यालय  ,क्षेत्र  अपितु जिले का नाम भी प्रदेश तथा देश में  रोशन किया है। इस बेटी का  प्रदर्शन हम सभी के लिए प्रेरणास्पद है। प्रधानाचार्य तथा समस्त स्टाफ ने अदिति  को आगे की  प्रतियोगिताओं में सफलता की कामना की , स्कूल पहुँचने पर अदिति का जोरदार स्वागत स्कूल प्रशासन तथा अभिवावकों द्वारा किया गया।

सभी ने अदिति को हार्दिक शुभकामनाएँ दी और उसकी  समृद्धि तथा सफलता की कामना की। गौरतलब है कि 15/20 क्षेत्र का विद्यालय समेज से  हर वर्ष राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी निकल रहे हैं। यह विद्यालय पढ़ाई के क्षेत्र में तो अव्वल है ही साथ ही साथ इस विद्यालय ने अपनी एक सुदृढ़  पहचान खेल के क्षेत्र में भी बनाई है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...