सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सत्तर लाख आबादी का प्रतिनधि हैं पूर्वांचल मोर्चा, हम एक होकर दिल्ली को केजरीवाल रूपी कोरोना वायरस से दिलाएंगे निजात - नीरज तिवारी , प्रदेश अध्यक्ष पूर्वांचल मोर्चा

 




लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 


लाजपतनगर। जिला मयूर विहार पूर्वांचल मोर्चा ने लाजपत नगर में  प्रदेश अध्यक्ष नीरज तिवारी के सम्मान में एक कार्यक्रम रखा और यह कार्यक्रम मयूर विहार जिले के हर बूथ से आये पूर्वांचली समाज के लोगो ने यादगार बना दिया। इस कार्यक्रम में आयोजकों द्वारा प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के साथ ही साथ आये हुए सभी पूर्वांचली समाज के लोगो को प्रदेश अध्यक्ष  द्वारा  सम्मानित किया गया  और यह एक तरीके से पूर्वांचली समाज के हर उपस्तिथ व्यक्ति के सम्मान का कार्यक्रम बन गया।  लोगो को अंगवस्त्र और भाजपा के पटके से सम्मानित करते और भाजपा , नरेंद्र मोदी और भारत माता जय के उद्घोष के साथ पूर्वांचल मोर्चा जिंदाबाद के नारे ने इस कार्यक्रम को एक नए उल्लास से भर दिया।  इस सभा को सम्बोधित करते हुए अध्यक्ष नीरज तिवारी ने स्पष्ट किया कि अगर  पूर्वांचली समाज इकठ्ठा हो जाय तो दिल्ली से केजरीवाल सरकार और उनके भ्रष्टाचार तंत्र को खत्म कर दिया जायेगा।  उन्होंने केजरीवाल को कोरोना वायरस की संज्ञा दी और सभी से एकजुट होकर केंद्र में मोदी जी और 2025 में दिल्ली में कमल खिलाने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यक्रम आयोजकों सुनील जायसवाल और अधिवक्ता नलिन त्रिपाठी का एक शानदार कार्यक्रम आयोजित करने के लिए उनको बधाई दी और अधिवक्ता नलिन त्रिपाठी से आग्रह किया की केजरीवाल सरकार की नाकामियों को उजागर करने और छठ घाट में हो रही धांधली को जनता के सामने  में वो आगे बढ़े और पूर्वांचल समाज के लोगो को उनके हक़ और सम्मान दिलाने में अपना योगदान और सशक्त तरीके से दे। 


इस सभा में संजीव सिंह निगम पार्षद एवं जिला महामंत्री मयूर विहार ने सम्बोधित करते हुए  प्रदेश अध्यक्ष  नीरज तिवारी का ,हाथ  मजबूत करने और अपने समाज के लोगो की आबादी के हिसाब से पूर्वांचल के लोगो की हिस्सेदारी सुनिश्चित करने की नीरज तिवारी से अपील की और यह भरोसा दिलाया कि पूर्वांचल समाज का हर व्यक्ति हमेशा आगे बढ़कर पूर्वांचल मोर्चा के बैनर को मजबूत करेगा। 


इस कार्यक्रम को आयोजित करने में मधुसूदन , जेपी चौबे , अजित झा , प्रदीप ठाकुर, कपिल शाह और राजकुमार गौड़ का अविस्मरीणय योगदान रहा। और इस कार्यक्रम में पूर्वांचल समाज के हजारो सम्माननीय लोगो के साथ लाजपतनगर से नीलम सहदेव और सुनील सहदेव भी  उपस्तिथ रहे। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...