सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

प्रदेश पावर निगम ने मनाया 17वां स्थापना दिवस

 


  • पढ़ाई-खेलों में अव्वल आने वाले होनहारों को किया सम्मानित 



सुमन पालसरा

लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया 



सैंज: प्रदेश पावर निगम ने जहां राज्य भर में सोमवार को 17बां स्थापना दिवस मनाया। वहीं उसी की तर्ज़ पर सौ मेगावाट के सैंज हाइड्रो प्रोजेक्ट में भी स्थापना दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया। सैंज प्रोजेक्ट के प्रमुख इं० इंदर शर्मा ने स्थापना दिवस के मौके पर परियोजना कार्यालय शाड़ाबाई में राष्ट्रीय झंडे का ध्वजारोहण कर प्रोजेक्ट में काम कर रहे तमाम अधिकारियों व कर्मचारियों को शपथ दिलाई। परियोजना के उप महाप्रबंधक इंदर शर्मा ने सैंज प्रोजेक्ट के निर्माण कार्यों, इतिहास,उपलब्धियों, व विशेषताओं पर में प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रदेश पावर निगम की स्थापना 18 दिसंबर 2006 को हुई और पिछले सत्रह साल के कार्यकाल में प्रदेश पावर निगम ने ऊर्जा क्षेत्र में कई आयाम स्थापित किए। जबकि सैंज हाइड्रो प्रोजेक्ट में वर्ष 2017 से ऊर्जा उत्पादन करना शुरू हुआ है। उन्होंने कहा कि सौ मेगावाट के इस प्रोजेक्ट ने मात्र छः साल के कार्यकाल में ही अपने नाम पर बेमिसाल उपलब्धि हासिल की है। सैंज परियोजना की बिजली से देश के कई राज्य जगमगा रहे हैं।



 प्रोजेक्ट के उप महाप्रबंधक इंदर शर्मा ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि सैंज प्रोजेक्ट ने छोटे से कार्यकाल में 2481.71 मिलियन यूनिट बिजली के साथ 854 करोड़ रुपए का राजस्व कमाया है। उन्होंने कहा कि सैंज प्रोजेक्ट में प्रभावित परिवारों को 10 वर्षों तक मुफ्त बिजली के अलावा कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई है। परियोजना क्षेत्र की प्रभावित पंचायतों को लाडा के तहत 17 करोड़ रुपए की राशि प्रदान की है जबकि आर एंड आर पॉलिसी के तहत अनेक लाभ दिए हैं। इस मौके पर परियोजना प्रमुख ने वर्ष भर की उपलब्धियों व अन्य गतिविधियों के तहत पढ़ाई में अव्वल आने वाले तथा खेलों में विजेता तथा उप विजेताओं को पुरस्कार भी बांटे। इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारी अनूप गौतम सहित तमाम अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

39 साल की सरकारी सेवा के बाद अब वैश्विक मंच पर डॉ. गोपाल पाटील!

  66 वर्ष की उम्र में मानवाधिकारों की अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी, ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस ने बनाया एशिया का डिप्लोमैट और अंतरराष्ट्रीय सलाहकार परिषद का सलाहकार न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय का दौरा, बांग्लादेशी हिंदू समुदाय के बीच मानवाधिकारों की आवाज उठाई, मोहन भागवत के कार्यक्रम में भी हुए शामिल डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया पुणे/नई दिल्ली।  जिंदगी की असली पहचान इस बात से नहीं होती कि किसी व्यक्ति ने कितने वर्षों तक किस पद पर काम किया, बल्कि इस बात से होती है कि अपने अनुभव, ज्ञान और सामर्थ्य को उसने समाज के लिए कितना उपयोगी बनाया। महाराष्ट्र के पुणे निवासी विद्यावाचस्पति डॉ. भाऊ उर्फ गोपाल राधाबाई किशनराव पाटील की जीवनयात्रा इसी सोच का उदाहरण बनकर सामने आई है। भारत संचार निगम लिमिटेड में 39 वर्षों तक सेवाएं देने और उप महाप्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने 66 वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों के क्षेत्र में नई जिम्मेदारी संभाली है। नीदरलैंड के हेग स्थित ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस (जीएचआरडी) ने उन्हें एशिया के लिए डिप्लोमैट और अं...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।