सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

7अप ने नए ब्रैंड एंबेसडर के तौर पर रनबीर कपूर को साथ जोड़ा

प्रिया बिष्ट

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 



अंबाला: मशहूर बेवरेज ब्रैंड 7अप ने ब्रैंड के नए चेहरे के तौर पर बॉलीवुड मेगास्टार रनबीर कपूर को अपने साथ जोड़ा है। यह तय है कि इस नए गठजोड़ से 7अप की ताज़गी से भरपूर भावनाएं लोगों के सामने आएंगी - यह बिल्कुल सटीक गठबंधन है जिसकी शुरुआत 2024 की गर्मियों से होने वाली है। 7अप के साथ मिलकर रनबीर कपूर भारत में ब्रैंड की नई सुपर डुपर रिफ्रेशर इमेज को और भी बेहतर बनाना है।  


रनबीर कपूर का 7अप के साथ जुड़ाव, एक नई ताज़गी भरी कहानी गढ़ने की दिशा में ब्रैंड द्वारा उठाया गया एक अन्य कदम है जो देशभर के लोगों की भावनाओं को दर्शाता है। इस गठजोड़ का उद्देश्य ब्रैंड के प्रति लोगों के प्रेम और जुड़ाव को और भी गहराई देना और भारत में 7अप के साथ सुपर-डुपर रिफ्रेशिंग गर्मियों के लिए मंच तैयार करना है।  


शैलजा जोशी, कैटेगरी लीड, कोला एंड फ्लेवर्स, पेप्सिको इंडिया ने कहा कि 7अप लंबे समय से भारत में ताज़गी का मुख्य स्रोत रहा है और अपनी मज़ेदार कहानियों और अनोखे टीवीसी के साथ ग्राहकों को लुभाता रहा है। इस वर्ष की शुरुआत में ब्रैंड ने सुपर-डुपर रिफ्रेशर के तौर पर एक इमेज के साथ शुरुआत की थी जो देशभर के ग्राहकों की भावनाओं से मेल खाती है, उन्हें सामने आने का मौका देती है और ताज़गी से भरपूर अनुभवों के लिए नए मानक स्थापित करती है। चूंकि यह शानदार वर्ष अब खत्म होने की तरफ बढ़ रहा है, हमें 7अप परिवार के नए सदस्य के तौर पर रनबीर कपूर को जोड़ते हुए बेहद खुशी हो रही है। उनका आकर्षक व्यक्तित्व और उनकी व्यापक अपील, 7अप के सिद्धांतों से मेल खाते हैं और हम आगामी गर्मियों के मौसम में साथ मिलकर ऑन-स्क्रीन जादू बिखेरने के लिए अब और इंतज़ार नहीं कर सकते हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

बादशाहपुर में फहरेगी भाजपा की विजय पताका: राव नरबीर सिंह

सुमित ठाकुर  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कार्यकर्ताओं को प्रचार में जुट जाने का दिया संदेश, शीघ्र होगी गृहमंत्री अमित शाह की रैलीगुरुग्राम। पूर्व कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि बादशाहपुर विधानसभा में निश्चित तौर पर भाजपा की विजय पताका फहरेगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर से उनको अपना उम्मीदवार बनाया है। बादशाहपुर की जनता जानती है कि 2014 से 2019 तक उन्होंने मंत्री रहते हुए किस तरह से गुरुग्राम में दो दर्जन के लगभग फ्लाइओवर और अंडरपास बनवाए थे। देश का सबसे महंगा रोड द्वारका एक्सप्रेस वे बनवाने का काम भी उस दौरान किया गया था। राव नरबीर सिंह ने कहा कि वह वादा करते हैं कि जितना विकास कार्य पिछले कार्यकाल में कराया था उससे अधिक रफ्तार से काम इस बार कराया जाएगा। राव नरबीर सिंह शुक्रवार को गढ़ी मुरलीपुर, नखडौला और वजीराबाद गांव में आयोजित जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे।अपने लोगों के बीच अधिकार से आया हूंराव नरबीर सिंह ने कहा कि भाजपा ने उनपर विश्वास इसलिए जताया है क्योंकि पार्टी को बादशाहपुर की जनता पर विश्वास है कि वह निश्चित तौर पर चुनाव...

मीडिया और राजनीति के बीच तकनीकी और रणनीतिक पुल बना लोकतंत्र को सशक्त और पारदर्शी बनाने के गुरु हैं डॉ विजय शुक्ल

डॉ. विजय कुमार शुक्ला भारतीय मीडिया, तकनीकी रणनीति, और राजनीतिक परामर्श के क्षेत्र में एक प्रमुख नाम हैं। उन्होंने Local News of India (LNI) की स्थापना की, जो एक प्रमुख हिंदी डिजिटल समाचार पोर्टल है, और साथ ही ElectLine नामक एक राजनीतिक परामर्श और चुनावी प्रबंधन कंपनी की भी स्थापना की। ElectLine ने विभिन्न राजनीतिक दलों और नेताओं के लिए चुनावी रणनीतियों, डेटा एनालिटिक्स, और डिजिटल मीडिया अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। डॉ. शुक्ला की शैक्षिक पृष्ठभूमि में एमबीए (विपणन और वित्त) , सॉफ़्टवेयर इंजीनियरिंग में प्रमाणन (MNNIT, इलाहाबाद) , और कृषि विज्ञान में डॉक्टरेट शामिल हैं। उन्होंने eMag Technologies Pvt. Ltd. की स्थापना की और कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के लिए डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, कंटेंट मैनेजमेंट सिस्टम (CMS), और मोबाइल न्यूज डिलीवरी आर्किटेक्चर का विकास किया। उनकी विशेषज्ञता में डिजिटल मीडिया रणनीति , राजनीतिक परामर्श , और तकनीकी समाधान शामिल हैं। डॉ. शुक्ला ने Deshbandhu.co.in , DatelineIndia.com , Janadesh.in , और Akhand Himachal Daily जैसे प्लेटफॉर्म्स के लिए कंट...