सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कुल्लु जिला की सैंज घाटी के पटहिला गाँव मे भीषणाग्निकांड़ बेबस आंखों के सामने खाक हुए सपनों के नौ आशियाने

 


  • स्थानीय लोगों ने देवता का मंदिर बचाया सुरक्षित



सुमन पालसरा 

लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया



 सैंज: कुल्लु जिला की सैंज घाटी: के पटहिला गांव में वीरवार सुबह नौ रिहाईशी मकान आग की भेंट चढ़ गए हैं। बेबस आंखें देखती रही और खून पसीने से बने आशियाने खाक होते रहे।  आसमान छूती आग की लपटों के बीच पटहिला गांव के बच्चों, महिलाओं व बुजुर्गों के सामने उनके आशियाने पल भर में ही खाक हो गए। गनीमत यह रही कि अग्निकांड में जानी नुकसान नहीं हुआ। स्थानीय ग्रामीणों ने तीन घंटे की भारी मशक्कत के बाद गांव के बीचो-बीच देवता  पझारी का मंदिर सुरक्षित बचा लिया है। ग्राम पंचायत बनोगी के उप प्रधान राजकुमार भंडारी ने बताया कि इस अग्निकांड में पंद्रह परिवारों के मकान जलकर राख हो गए है। आग इतनी भयावह थी कि अग्नि के प्रकोप से घर के अंदर रखा किसी भी तरह का सामान नहीं बचाया जा सका और पंद्रह परिवारों को आर्थिक रूप से पंगु बना दिया है। प्रशासन की ओर से तहसीलदार सैंज हीरालाल नलवा घटनास्थल पर पहुंचे तथा प्रभावित परिवारों को सांत्वना देने के उपरांत प्रत्येक प्रभावित परिवार को टैंट, तिरपाल व पच्चीस हजार रुपए की फौरी राहत प्रदान की। हालांकि आग किस प्रकार लगी अभी तक इसका पता नहीं लग पाया है लेकिन आग ने एक ही झटके में नौ मकानों में रह रहे 15 परिवारों को खुले आसमान तले लाकर रख दिया है। उधर अग्निकांड से प्रभावित हुए परिवारों को मिलने पहुंचे एपीएमसी के अध्यक्ष राम सिंह मियां तथा बंजार कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तेजा सिंह ठाकुर ने प्रभावित परिवारों को सरकार की ओर से यथासंभव सहायता देने का आश्वासन दिया है। स्थानीय विधायक सुरेंद्र शौरी ने भी प्रभावित परिवारों से मिलकर दुख दर्द सांझा किया तथा सरकार की ओर से प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की।



अग्निकांड में बेघर हुए परिवारों की सूची


बिहारी लाल पुत्र मोहर सिंह

वीर सिंह पुत्र भागीरथ

चमन लाल पुत्र भागीरथ

हरनाम सिंह

देवेंद्र सिंह पुत्र भागीरथ यशपाल पुत्र उत्तम राम

किशन पुत्र उदय राम

पूर्ण चंद पुत्र मोहर सिंह

भागीरथ पुत्र झावे राम

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

39 साल की सरकारी सेवा के बाद अब वैश्विक मंच पर डॉ. गोपाल पाटील!

  66 वर्ष की उम्र में मानवाधिकारों की अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी, ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस ने बनाया एशिया का डिप्लोमैट और अंतरराष्ट्रीय सलाहकार परिषद का सलाहकार न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय का दौरा, बांग्लादेशी हिंदू समुदाय के बीच मानवाधिकारों की आवाज उठाई, मोहन भागवत के कार्यक्रम में भी हुए शामिल डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया पुणे/नई दिल्ली।  जिंदगी की असली पहचान इस बात से नहीं होती कि किसी व्यक्ति ने कितने वर्षों तक किस पद पर काम किया, बल्कि इस बात से होती है कि अपने अनुभव, ज्ञान और सामर्थ्य को उसने समाज के लिए कितना उपयोगी बनाया। महाराष्ट्र के पुणे निवासी विद्यावाचस्पति डॉ. भाऊ उर्फ गोपाल राधाबाई किशनराव पाटील की जीवनयात्रा इसी सोच का उदाहरण बनकर सामने आई है। भारत संचार निगम लिमिटेड में 39 वर्षों तक सेवाएं देने और उप महाप्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने 66 वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों के क्षेत्र में नई जिम्मेदारी संभाली है। नीदरलैंड के हेग स्थित ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस (जीएचआरडी) ने उन्हें एशिया के लिए डिप्लोमैट और अं...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।