सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

हिमाचल प्रदेश विधानसभा सत्र आयोजन की तैयारियां पूरी ,सुरक्षा रहेगी चाक-चौबंद - कुलदीप पठानिया

 

  • सत्र के दौरान पूछे जाएँगे कुल 471 आनलाइन आनलाइन प्रश्न , सत्र में होंगी 5 बैठकें 

गौरव सूद

लोकल न्यूज़ आफ इंडिया 



धर्मशाला: तपोवन विधान सभा सचिवालय में प्रैस वार्ता को सम्बोधित करते हुए विधान सभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा की हिमाचल प्रदेश की चौदहवीं विधान सभा का चतुर्थ सत्र  19  दिसम्बर को पूर्वाहन 11 बजे आरम्भ होगा। सत्र के प्रथम दिन पूर्व विधायक बाल कृष्ण चौहान के निधन पर शोकोदगार होगा तथा माननीय मुख्य मंत्री नव नियुक्त मन्त्री परिषद के दो सदस्यों का सदन में परिचय करवायेंगे। यह सत्र 23 दिसम्बर,2023 तक चलेगा । इस सत्र में कुल 5 बैठकें  होंगी। 21 दिसम्बर वीरवार का दिन गैर सरकारी सदस्य कार्य दिवस के लिए निर्धारित किया गया है। 23 दिसम्बर, शनिवार के दिन भी सत्र आयोजित किया जाए ।उन्होंने कहा कि विधान सभा सचिवालय तपोवन शीतकालीन सत्र के आयोजन के लिए पूरी तरह सजग है तथा तैयारियां पूर्ण हो चुकी है।  मानसून सत्र के दृष्टिगत विधान सभा की सुरक्षा को चाक-चौबंद करने हेतु  4 दिसम्बर, 2023 को जिला कॅागड़ा के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया था जिसमें अधिकारियों को जरूरी निर्देश जारी कर दिए गए थे। परिवहन, सुरक्षा तथा पार्किग व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए  भी अधिकारियों को निर्देश दिए गए थे। इसके अतिरिक्त विधान सभा सचिवालय तथा परिसर में चल रहे मुरम्मत तथा विकासात्मक कार्यो को समय पर पूर्ण करने के लिए भी विशेषकर लोक निर्माण विभाग तथा लोक निर्माण विभाग (विद्युत) के अधिकारियों को निर्देश दिए गए थे जो कि अब पूर्ण हो चुका है। पूर्व की  भांति इस वर्ष भी हिमाचल प्रदेश विधान सभा तपोवन भवन तथा परिसर को दुधिया रोशनी से सुसज्जित कर आकर्षक तथा खुबसुरत बनाया गया है। पठानिया ने कहा कि सदन की कार्यवाही देखने के लिए स्कूली छात्र-छात्राओं को प्राथमिकता दी जायेगी। स्थान की उपलब्धता अनुसार अनुमति प्रदान की जायेगी। आज के बच्चे कल का भविष्य है और उन्हें लोकतान्त्रिक प्रणाली का ज्ञान होना भी बहुत जरूरी है। सदन की दर्शक दीर्धा से सदन की कार्यवाही देखने पर उनके ज्ञान में निश्चित तौर पर वृद्धि होगी तथा लोकतन्त्र की मजबुती का मार्ग प्रशस्त होगा। आम आदमी भी स्थान की उपलब्धता पर अपना पास बनवाकर सदन की कार्यवाही देख सकेंगे। तपोवन भवन तथा परिसर में प्रवेश केवल उन्हें मिलेगा जिन्हें विधान सभा सचिवालय से अधिकारिक पास जारी होगा। बिना पास कोई भी प्रवेश की कोशिश न करें अन्यथा कडी से कडी कार्रवाई होगी।

          उन्होने कहा कि इस सत्र में  माननीय सदस्यों से कुल 471 प्रश्नों की सूचनाएं प्राप्त हुई है। जिसमें 348 प्रश्न तारांकित ( आनलाइन 286 व आफलाइन  62) तथा 123 प्रश्न अतारांकित (आनलाइन 109 व आनलाइन 14) सूचनाएं प्राप्त हुई हैं जिन्हें नियमानुसार सरकार को आगामी कार्रवाई हेतु प्रेषित किया गया है। इसके अतिरिक्त नियम 62 के तहत 4 सूचनाएं, नियम 63 के तहत 1 सूचना, नियम 101 के तहत 10 सूचनाएं, नियम 130 के अन्तर्गत 12 सूचनाएं जिसमें पिछले सत्र की स्थगित 2 सूचनाएं भी शामिल है तथा नियम 324 के तहत 01 सूचना भी माननीय सदस्यों से प्राप्त हुई है जिन्हें आगामी कार्रवाई हेतु सरकार को प्रेषित कर दिया गया है।

                  पठानिया ने कहा कि प्रश्नों से सम्बन्धित जो सूचनाएं माननीय सदस्यों से प्राप्त हुई है वह मुख्यत: सड़कों की दयनीय स्थिति, स्वीकृत सड़कों की डीपीआर, प्रदेश में स्कूलों, महाविद्यालय, स्वास्थ्य संस्थानों इत्यादि का उत्रयन एवं विभिन्न विभागों में रिक्त पदों की पद्पूर्ति, आऊटसोर्स पर नियुक्ति बारे,पर्यटन, उद्यान, पेयजल की आपर्ति, युवाओं में बढ़ते नशे के प्रयोग की रोकथाम, इन्वेस्टर मिट, पौंग बाध विस्थापितों व सौर ऊर्जा तथा परिवहन व्यवस्था पर आधारित है। माननीय सदस्यों ने अपने- अपने निर्वाचन क्षेत्र से सम्बन्धित मुख्य मुद्दों को भी  प्रश्नों के माध्यम से उजागर किया है।

                उन्होने कहा कि पिछले मानसून सत्र में  सदन की कार्रवाई 36 घण्टे 38 मिनट चली तथा कुल 739 सूचनाएं माननीय सदस्यों से प्रश्नों के माध्यम से प्राप्त हुई थी। उस सत्र की उत्पादकता 106 प्रतिशत रही थी । उन्होने कहा कि वह इस सत्र में उससे भी ज्यादा की अपेक्षा कर रहे हैं।पठानिया ने कहा कि उनका सत्ता पक्ष तथा विपक्ष के माननीय सदस्यों से अनुरोध रहेगा कि वे जनहित से जुड़े मुद्दो को ही सदन में उठाएं तथा हिमाचल प्रदेश विधान सभा की परम्पराओं तथा गरिमा का सम्मान करते हुए नियमों की परिधि में रहकर जनहित से सम्बन्धित विषयों पर सदन में सार्थक चर्चा करें तथा सत्र संचालन में अपना रचनात्मक सहयोग दें। सत्र अविलम्ब चलता रहे इसके लिए उन्होने आज अपराहन 3:30 बजे सर्वदलीय बैठक बुलाई है जिसमें माननीय ससंदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान,नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर, मुख्य संसदीय सचिव मोहल लाल ब्राक्टा, माननीय विधायक सुख राम चौधरी, माननीय विधायक के0 एल0 ठाकुर तथा माननीय विधायक होशयार सिंह भी शामिल होगें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...