सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

हरिहर आश्रम में आयोजित होने वाले दिव्य आध्यात्मिक महोत्सव में शामिल होंगे मोहन भागवत

 


  • त्रिदिवसीय दिव्य आध्यात्मिक महोत्सव 24, 25 और 27 दिसम्बर को मनाया जायेगा


सन्नी कुमार तिवारी

लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया 



हरिद्वार:  जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर अवधेशानंद गिरि महाराज के आचार्य पीठ पर पदस्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर त्रिदिवसीय दिव्य आध्यात्मिक महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। 24 दिसम्बर से आरम्भ होने वाले इस महोत्सव का शुभारम्भ सरसंघ चालक डा. मोहन राव भागवत के द्वारा पंचदेव महायज्ञ के अरणी मंथन के साथ होगा। 24 से 26 दिसम्बर तक आयोजित होने वाले दिव्य आध्यात्मिक महोत्सव के संबंध में जानकारी देते हुए जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज ने बताया कि 24 को प्रातः 10 बजे सर संघचालक मोहन भागवत महोत्सव का शुभारम्भ करेंगे। साथ ही धर्मसभा संत समागम आयोजित होगा। इसी दिन सांयकालीन सत्र में 5 बजे से महाभारत सीरियल में भगवान श्रीकृष्ण की भूमिका निभाने वाले अभिनेता नीतिश भारद्वाज द्वारा चक्रव्यूह का नाट्य मंचन किया जाएगा। 25 दिसम्बर को महोत्सव में देश के सभी पंथों के प्रमुख, आचार्य, विद्वानों की उपस्थिति में धर्मसभा का आयोजन होगा। साथ ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मौजूद रहेंगे। सांयकाल सुप्रसिद्ध लोकगायिका मालिनी अवस्थी द्वारा स्वरांजली की प्रस्तुति दी जाएगी। महोत्सव के अंतिम दिन भगवान दत्त जयंती पर पुनः प्रातकालीन सत्र में धर्मसभा का आयोजन होगा। सांयकालीन सत्र में पद्मश्री प्रतिभा प्रह्लाद व समूह द्वारा वीरांगनाओं के जीवन पर आधारित वॉरियर वूमन्स ऑफ भारत प्रस्तुत किया जाएगा। इस दिन प्रथम सत्र में हिमाचल के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला, केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा व समापन सत्र में बतौर मुख्य अतिथि उत्तराखण्ड के राज्यपाल गुरमीत सिंह मौजूद रहेंगे। इसके अलावा त्रि दिवसीय महोत्सव में अन्य कई राजनेता, विद्वान, साहित्यकार, धर्माचार्य उपस्थित रहेंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।

39 साल की सरकारी सेवा के बाद अब वैश्विक मंच पर डॉ. गोपाल पाटील!

  66 वर्ष की उम्र में मानवाधिकारों की अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी, ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस ने बनाया एशिया का डिप्लोमैट और अंतरराष्ट्रीय सलाहकार परिषद का सलाहकार न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय का दौरा, बांग्लादेशी हिंदू समुदाय के बीच मानवाधिकारों की आवाज उठाई, मोहन भागवत के कार्यक्रम में भी हुए शामिल डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया पुणे/नई दिल्ली।  जिंदगी की असली पहचान इस बात से नहीं होती कि किसी व्यक्ति ने कितने वर्षों तक किस पद पर काम किया, बल्कि इस बात से होती है कि अपने अनुभव, ज्ञान और सामर्थ्य को उसने समाज के लिए कितना उपयोगी बनाया। महाराष्ट्र के पुणे निवासी विद्यावाचस्पति डॉ. भाऊ उर्फ गोपाल राधाबाई किशनराव पाटील की जीवनयात्रा इसी सोच का उदाहरण बनकर सामने आई है। भारत संचार निगम लिमिटेड में 39 वर्षों तक सेवाएं देने और उप महाप्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने 66 वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों के क्षेत्र में नई जिम्मेदारी संभाली है। नीदरलैंड के हेग स्थित ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस (जीएचआरडी) ने उन्हें एशिया के लिए डिप्लोमैट और अं...