सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी

  

  • 142 सांसदों के निलंबन पर कांग्रेस उतरी सड़क पर
  • कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र भारद्वाज के नेतृत्व में हुआ प्रदर्शन
  • कांग्रेसी नेताओं ने कहा लोकतंत्र की हत्या कर रही भाजपा


विवेक आनंद त्रिपाठी,

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया,



गुरुग्राम: विपक्ष के 142 सांसदों के निलंबन के बाद केंद्र सरकार पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को कांग्रेस के सैकड़ो कार्यकर्ता सड़कों पर नजर आए कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र भारद्वाज के नेतृत्व में गुड़गांव के कमान सराय स्थित कार्यालय में एकजुट होकर कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया,

इस मौके पर जितेंद्र कुमार भारद्वाज ने कहा कि केंद्र में बैठी भाजपा किस तरह लोकतंत्र की हत्या कर रही है देश की जनता देख रही है आज विपक्ष जनता की आवाज संसद में उठाना चाहता है तो यह सरकार आम जनता की आवाज उठाने वाले सांसदों को निलंबित कर देती है इससे साफ पता चलता है कि आज भाजपा सत्ता के नशे में कितनी चूर है, इस सरकार ने यह साबित कर दिया है कि यह सरकार आम लोगों व गरीबों के लिए कुछ भी नहीं करेगी, भाजपा की सरकार ने देश के एयरपोर्ट देश के रेलवे समेत सैकड़ो सरकारी संपत्तियों को निजी हाथों में दे दिया है इस सरकार ने सरकारी नौकरी को खत्म करने का काम किया है आज बेरोजगारी से पूरे देश का युवा परेशान है बावजूद इसके यह सरकार आम जनता की समस्याओं पर बात नहीं करना चाहती जो बात करते हैं उनके खिलाफ ईडी-सीबीआई जैसी एजेंसी लगा दी जाती है भारद्वाज ने कहा कि भाजपा की सरकार जो कर रही है देश की जनता उसे देख रही है आने वाले चुनाव में जनता पाई पाई का हिसाब लेगी

इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र कुमार भारद्वाज,पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया, वरिष्ठ नेता राव वीरेंद्र बिल्लू,वरिष्ठ नेता पंकज डावर,वरिष्ठ नेता कुलराज कटारिया,वर्धन यादव, पी सी सी सदस्य पंकज भारद्वाज,पूर्व विधायक रामबीर,कुलदीप कटारिया,महेश घोड़ारोप,अमित भारद्वाज,प्रदीप खटाना,मनीष खटाना,युवा नेता अशोक उल्लावाश,युवा नेता निशित कटारिया,युवा नेता भारत मदान,युवा नेता मनोज आहूजा,युवा नेता राजीव यादव,सुनिल वर्मा,मुकेश सिंगला,रमन वर्मा,धर्मेंद्र मिश्रा,महावीर बोहरा,जयसिह हुड्डा,सूबे सिंह एडवोकेट,मुकेश डागर,नरेश यादव,चेयरमैन सतबीर पहलवान,वरिष्ठ नेता सतबीर पहलवान,सूबे सिंह पटौदी,राजेन्द्र लोकरा,रज्जू चेयरमैन,जितेंद्र बेरवाल,दिनेश शर्मा,पर्ल चौधरी,निर्मल यादव,पूजा शर्मा,सुशील टुलर, जवाहर लाल,सुनील यादव,विजय पाल ठाकरान,रोहित शर्मा  करमबीर खटाना,रवींद्र निमोट,सुभाष शर्मा,राकेश शर्मा,लाला त्यागी,हबीब,नाथौली,अशोक रोहिल्ला,विक्की राघव, महेश शर्मा,नरेंद्र नंबरदार, नौरंग खटाना,जवाहर सरपंच,विकाश शर्मा,धर्मेंद्र ,ऋषिराज अंबावता आदि मौजूद रहे।


फोटो कैप्शन

भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन करते कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र भारद्वाज के साथ पंकज डावर,वीरेंद्र यादव व अन्य कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...