सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सैंज के कनौन में धूमधाम से मनाया बार्षिक समारोह बंजार कांग्रेस के अध्यक्ष तेजा ठाकुर रहे मुख्य अतिथि

 


सुमन पालसरा,

लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया,



सैंज: शिक्षा खंड सैंज के अंतर्गत राजकीय बरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनौन में  

 वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह

 से मनाया। जिसमें बंजार कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तेजा ठाकुर बतौर मुख्यतिथि पधारे। स्कूल में पधारने पर स्कूल प्रबंधन समिति व स्थानीय लोगों ने मुख्य अतिथि का जोरदार वेलकम किया।

 मुख्यातिथि ने 

   दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।जबकि स्कूली बच्चों ने सरस्वती वंदना से कार्यक्रम का विधिवत आगाज किया। स्कूल प्रधानाचार्य देस राज नेगी 

 ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत कर विद्यालय की शिक्षा सहित अन्य उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। जनसमूह को संबोधित करते हुए तेजा सिंह ठाकुर ने कहा कि आज के समय में बच्चे अच्छी शिक्षा लेकर हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा सबसे बड़ा धन है इस के बिना भविष्य की उन्नति अधूरी है। उन्होंने बच्चों से आग्रह किया कि गूगल से ज्यादा ध्यान अपनी पढ़ाई पर दें। नशे जैसी कुरीतियों से दूर रहे।

तेजा ठाकुर ने कहा कि स्कूल में स्टाफ की कमी को पूरा करने के लिए सरकार के माध्यम से भरसक प्रयास करेंगे।

उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में अव्वल रहे बच्चों को सम्मानित किया।उन्होंने स्कूल प्रबंधन समिति को अपनी 

 ऐच्छिचक निधि से 31 हजार रुपये की नगद राशि प्रदान की।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत के प्रधान हिरा सिंह, अभिभावकों सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

39 साल की सरकारी सेवा के बाद अब वैश्विक मंच पर डॉ. गोपाल पाटील!

  66 वर्ष की उम्र में मानवाधिकारों की अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी, ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस ने बनाया एशिया का डिप्लोमैट और अंतरराष्ट्रीय सलाहकार परिषद का सलाहकार न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय का दौरा, बांग्लादेशी हिंदू समुदाय के बीच मानवाधिकारों की आवाज उठाई, मोहन भागवत के कार्यक्रम में भी हुए शामिल डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया पुणे/नई दिल्ली।  जिंदगी की असली पहचान इस बात से नहीं होती कि किसी व्यक्ति ने कितने वर्षों तक किस पद पर काम किया, बल्कि इस बात से होती है कि अपने अनुभव, ज्ञान और सामर्थ्य को उसने समाज के लिए कितना उपयोगी बनाया। महाराष्ट्र के पुणे निवासी विद्यावाचस्पति डॉ. भाऊ उर्फ गोपाल राधाबाई किशनराव पाटील की जीवनयात्रा इसी सोच का उदाहरण बनकर सामने आई है। भारत संचार निगम लिमिटेड में 39 वर्षों तक सेवाएं देने और उप महाप्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने 66 वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों के क्षेत्र में नई जिम्मेदारी संभाली है। नीदरलैंड के हेग स्थित ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस (जीएचआरडी) ने उन्हें एशिया के लिए डिप्लोमैट और अं...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।