सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम सम्पन्न हुआ

 

श्यामा चरण द्विवेदी,

लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया,



पिंडारी बीजपुर, सोनभद्र: प्रधानमंत्री मोदी जी और मुख्यमंत्री योगी जी की विकसित भारत संकल्प यात्रा जनपद सोनभद्र के विधानसभा दुद्धी के विभिन्न ग्राम पंचायत से होकर आज विकास खण्ड म्योरपुर के  अंतर्गत ग्राम पंचायत पिंडारी के पंचायत भवन पर सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि श्री मान सिंह ब्लाक प्रमुख म्योरपुर एवम नोडल अधिकारी श्री राम कुमार जी के द्वारा  ग्राम पंचायत  मे गोद भराई व नाम करण कार्यक्रम किया गया ।ग्राम प्रधान श्री राम सजीवन जी  तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य श्री राजेन्द्र प्रसाद जी के द्वारा मुख्य अतिथियों और सक्षम अधिकारी व संबंधित विभागों के अधिकारियों का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया।




संकल्प यात्रा के सभा में आये हुए ग्रामीणों की जन समस्यायों को  सक्षम अधिकारी द्वारा सुना गया और जल्द से जल्द निस्तारित करने का आश्वासन दिया गया ।ज्यादातर मामले किसान सम्मान निधि व बाल विकास विभाग व पंचायत विभाग जैसे कि प्रधानमंत्री आवास व शौचालय तथा नये  राशनकार्ड  से संबंधित था। ग्राम प्रधान श्री राम सजीवन ने अपने सम्बोधन में ग्राम पंचायत में हो रहे विकास कार्यों के बारे में अवगत कराया ।क्षेत्र पंचायत सदस्य श्री राजेन्द्र प्रसाद ने क्षेत्र पंचायत से अपने ग्राम पंचायत में विकास की मांग की।उपस्थित जनमानस को सम्बोधित करते हुए मोदी सरकार और राज्य की योगी सरकार की उपलब्धियों को बताया।और अन्त  में उपस्थित अधिकारी गण तथा उपस्थित जनमानस द्वारा संकल्प लिया गया।और भारी संख्या में उपस्थित लोग  मोदी जी के संकल्प यात्रा विडिओ कार्यक्रम का प्रसारण भी देखा और अपने जीवन में अनुशरण का संकल्प लिया।कार्यक्रम के इस मौके पर ग्राम पंचायत अधिकारी श्री राम नारायण सिंह,ग्राम रोजगार सेवक श्री राम चन्दर जाय, आंगनबाड़ी कार्यकत्री सुमित्रा जाय,सुनीता जाय केवलापति सफाईकर्मि राज कुमार एन एम आदि विभाग के अधिकारी कर्मचारी गण मौजूद थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

39 साल की सरकारी सेवा के बाद अब वैश्विक मंच पर डॉ. गोपाल पाटील!

  66 वर्ष की उम्र में मानवाधिकारों की अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी, ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस ने बनाया एशिया का डिप्लोमैट और अंतरराष्ट्रीय सलाहकार परिषद का सलाहकार न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय का दौरा, बांग्लादेशी हिंदू समुदाय के बीच मानवाधिकारों की आवाज उठाई, मोहन भागवत के कार्यक्रम में भी हुए शामिल डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया पुणे/नई दिल्ली।  जिंदगी की असली पहचान इस बात से नहीं होती कि किसी व्यक्ति ने कितने वर्षों तक किस पद पर काम किया, बल्कि इस बात से होती है कि अपने अनुभव, ज्ञान और सामर्थ्य को उसने समाज के लिए कितना उपयोगी बनाया। महाराष्ट्र के पुणे निवासी विद्यावाचस्पति डॉ. भाऊ उर्फ गोपाल राधाबाई किशनराव पाटील की जीवनयात्रा इसी सोच का उदाहरण बनकर सामने आई है। भारत संचार निगम लिमिटेड में 39 वर्षों तक सेवाएं देने और उप महाप्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने 66 वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों के क्षेत्र में नई जिम्मेदारी संभाली है। नीदरलैंड के हेग स्थित ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस (जीएचआरडी) ने उन्हें एशिया के लिए डिप्लोमैट और अं...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।