सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

प्रयागराज की श्रीमती गीता पांडेय बनी अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष

 

  •  शिक्षकों ने प्रथम नगरागमन पर किया जोरदार स्वागत

 प्रिया बिष्ट,

लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया,



प्रयागराज: प्रयागराज कल दिनांक 23.12.2023 को नई दिल्ली में अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर निर्वाचित श्रीमती गीता पांडेय का आज गृह नगर, प्रयागराज




आगमन पर प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों द्वारा मांडलिक मंत्री श्री अरविंद मिश्र एवं जिला अध्यक्ष अखिलेश द्विवेदी के नेतृत्व में प्रयागराज जंक्शन पर फूल वर्षा, माल्यार्पण एवं गीता पांडेय जिंदाबाद के नारे के साथ जोरदार स्वागत किया गया। नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती गीता पांडे ने अपने उद्बोधन में कहा कि समस्त राज्यों के प्रतिनिधियों द्वारा मेरे मना करने के बावजूद भी एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए जो मुझे अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के सर्वोच्च पद पर आसीन किया गया है, मैं अपने दिवंगत नेता स्व0 रामपाल सिंह जी के सपनो के अनुरूप संगठन की एकता और मजबूती के लिए सब के सहयोग से निरंतर प्रयास करूंगी।

 जिला उपाध्यक्ष इन्द्रेश कुमार तिवारी  ने अवगत कराया कि, श्रीमती गीता पाण्डेय मंडल प्रयागराज से इस पद पर चुनी गई पहली व्यक्ति है तथा।पहली "महिला" राष्ट्रीय अध्यक्ष है बड़ी बहन का सर्वसम्मत निर्वाचन प्रयागराज मंडल के प्राथमिक शिक्षकों विशेषकर शिक्षिका बहनों के लिए गौरवान्वित एवं प्रेरित करने वाला है।

 भव्य स्वागत करने वालों में प्रशांत कुमार ओझा जिला मंत्री, मनोज कुमार त्रिपाठी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अजय सिंह जिला कोषाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव जिला संयुक्त मंत्री श्रीमती गीता त्रिपाठी जिला महिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र अब्दुल कुड्डूस, शंकर चंद द्विवेदी, शत्रुघ्न शुक्ला, रतन शर्मा, सुनील कुमार जायसवाल, अशोक कुमार द्विवेदी, सतीश तिवारी, शशिकांत पांडे विभूति नारायण द्विवेदी नीरज कुमार श्रीवास्तव, सत्येंद्र द्विवेदी, एवं सैकड़ों शिक्षक शिक्षिकाए उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।

39 साल की सरकारी सेवा के बाद अब वैश्विक मंच पर डॉ. गोपाल पाटील!

  66 वर्ष की उम्र में मानवाधिकारों की अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी, ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस ने बनाया एशिया का डिप्लोमैट और अंतरराष्ट्रीय सलाहकार परिषद का सलाहकार न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय का दौरा, बांग्लादेशी हिंदू समुदाय के बीच मानवाधिकारों की आवाज उठाई, मोहन भागवत के कार्यक्रम में भी हुए शामिल डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया पुणे/नई दिल्ली।  जिंदगी की असली पहचान इस बात से नहीं होती कि किसी व्यक्ति ने कितने वर्षों तक किस पद पर काम किया, बल्कि इस बात से होती है कि अपने अनुभव, ज्ञान और सामर्थ्य को उसने समाज के लिए कितना उपयोगी बनाया। महाराष्ट्र के पुणे निवासी विद्यावाचस्पति डॉ. भाऊ उर्फ गोपाल राधाबाई किशनराव पाटील की जीवनयात्रा इसी सोच का उदाहरण बनकर सामने आई है। भारत संचार निगम लिमिटेड में 39 वर्षों तक सेवाएं देने और उप महाप्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने 66 वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों के क्षेत्र में नई जिम्मेदारी संभाली है। नीदरलैंड के हेग स्थित ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस (जीएचआरडी) ने उन्हें एशिया के लिए डिप्लोमैट और अं...