सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नगर राजभाषा कुल्लू मनाली की छमाही बैठक का आयोज समिति के सदस्यों को बांटे पुरस्कार

 

 

सुमन पालसरा 

लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया 



सैंज: केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय  के अंतर्गत कार्यरत नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, कुल्लू-मनाली की वर्ष 2023-24 की दूसरी छमाही बैठक का आयोजन   कुल्लू-मनाली नराकास के अध्यक्ष एवं पार्वती परियोजना चरण 3 के महाप्रबंधक (प्रभारी) प्रकाश चंद की अध्यक्षता में शुक्रवार को जे. जे. रिजॉर्ट, कुल्लू में किया गया। इस बैठक में कुल्लू-मनाली स्थित केंद्र सरकार के विभिन्न कार्यालय प्रमुखों और राजभाषा समन्वयकों ने भाग लिया।बैठक के दौरान राजभाषा हिन्दी के प्रगामी प्रयोग को बढ़ाने के लिए गहन विचार-विमर्श किया गया।  प्रकाश चंद, अध्यक्ष, नराकास व  नरेश कमल, सचिव, नराकास ने राजभाषा हिन्दी की प्रगति हेतु महत्वपूर्ण सुझाव भी इस बैठक में दिये। बैठक के दौरान  प्रकाश चंद, अध्यक्ष, नराकास ने अपने सम्बोधन में सभी कार्यालयों से एक साथ मिलकर राजभाषा कार्यान्वयन को उत्तरोतर गति देने का आग्रह किया। 



इस बैठक में उत्कृष्ट राजभाषा कार्यान्वयन  के लिए नराकास के 12 सदस्य कार्यालयों, जीबी पंत हिमालयी संस्थान, हस्तशिल्प कार्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय, भेड़ एवं ऊन अनुसन्धान संस्थान, सीआईएसएफ, सैंज,  पार्बती पावर स्टेशन, कुल्लू-मनाली हवाई अड्डा, द न्यू इंडिया इश्योरेंस कंपनी, भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब एन्ड सिंध बैंक, मनाली, बैंक ऑफ इंडिया की कुल्लू और मनाली शाखाओं को राजभाषा प्रोत्साहन पुरस्कार भी प्रदान किए गए

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

39 साल की सरकारी सेवा के बाद अब वैश्विक मंच पर डॉ. गोपाल पाटील!

  66 वर्ष की उम्र में मानवाधिकारों की अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी, ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस ने बनाया एशिया का डिप्लोमैट और अंतरराष्ट्रीय सलाहकार परिषद का सलाहकार न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय का दौरा, बांग्लादेशी हिंदू समुदाय के बीच मानवाधिकारों की आवाज उठाई, मोहन भागवत के कार्यक्रम में भी हुए शामिल डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया पुणे/नई दिल्ली।  जिंदगी की असली पहचान इस बात से नहीं होती कि किसी व्यक्ति ने कितने वर्षों तक किस पद पर काम किया, बल्कि इस बात से होती है कि अपने अनुभव, ज्ञान और सामर्थ्य को उसने समाज के लिए कितना उपयोगी बनाया। महाराष्ट्र के पुणे निवासी विद्यावाचस्पति डॉ. भाऊ उर्फ गोपाल राधाबाई किशनराव पाटील की जीवनयात्रा इसी सोच का उदाहरण बनकर सामने आई है। भारत संचार निगम लिमिटेड में 39 वर्षों तक सेवाएं देने और उप महाप्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने 66 वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों के क्षेत्र में नई जिम्मेदारी संभाली है। नीदरलैंड के हेग स्थित ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस (जीएचआरडी) ने उन्हें एशिया के लिए डिप्लोमैट और अं...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।