सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खनन से प्रभावित हुए अरावली क्षेत्र का होगा पुनरोद्घार

 

सतबीर शर्मा,

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया,



  डीसी निशांत कुमार यादव ने कहा है कि अरावली क्षेत्र को संरक्षित रखने तथा गैर कानूनी खनन कार्य बंद करवाने के लिए जिलास्तर  पर नेशनल ग्रीन ट्रिब्युनल के निर्देश अनुसार एक कार्ययोजना तैयार की गई है और शीघ्र इस पर काम शुरू कर दिया जाएगा।

उपायुक्त कार्यालय में खनन के कारण अरावली के प्रभावित हुए इलाके को संरक्षित रखने तथा इसे पुन: उसके मूलस्वरूप में लाने के लिए बनाए गए प्रोजेक्ट को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। डीसी निशांत कुमार यादव ने इस बैठक में बताया कि अरावली की पहाड़ियों में अवैध रूप से खनन कार्य किए जाने तथा मिट्टी की खुदाई होने के कारण इसका प्राकृतिक स्वरूप बिगड़ रहा था। इस क्षेत्र के पुनरोद्घार को लेकर एनजीटी ने कुछ निर्देश जारी किए थे। जिस पर डीसी की अध्यक्षता में एक जिलास्तरीय कमेटी बनाकर अरावली में खनन से प्रभावित हुए क्षेत्र का पुनरोद्घारण करने का निर्णय लिया गया था। जिला वन अधिकारी राजीव तेजियान ने आज यह प्लान डीसी के समक्ष प्रस्तुत किया।

डीसी निशांत कुमार यादव ने बताया कि इस प्लान के अनुसार अरावली क्षेत्र में निगरानी के लिए ड्रोन लिए जाएंगे। इसके अलावा यहां होमगार्ड तैनात करने पर भी विचार किया जा  रहा है। अवैध खनन के कारण प्रभावित हुए गैरतपुर बास, कादरपुर, बालियावास तथा रिठोज में पांच क्षेत्र चिन्हित किए गए हैं। इन सभी में आवागमन के आम रास्तों को बंद किया जाएगा। यहां प्राकृतिक रूप से होने वाली वनस्पति पौधों के बीजों का छिडक़ाव किया जाएगा, जिससे कि यह इलाका दोबारा से हरा-भरा बन सके। डीसी ने आदेश दिए कि इन क्षेत्रों में चेतावनी के साइन बोर्ड भी लगाए जाएं, जिससे कि फिर यहां कोई मिट्टी या पत्थर की खुदाई ना करे। भविष्य में किसी व्यक्ति ने यहां मशीनें, ट्रैक्टर अथवा जेसीबी चलाई तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।

इस बैठक में डीसी निशांत कुमार यादव ने कहा कि अरावली जीर्णोद्घार बोर्ड की बैठक करते हुए कहा कि माइनिंग एरिया में प्रशासनिक अधिकारी समय-समय पर निरीक्षण करें कि कहीं अवैध रूप से खनन कार्य या ओवरलोड वाहन तो नहीं चल रहे हैं। जिला खनन अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि ओवरलोडिंग की चार गाडिय़ां पकड़ कर उन पर 6 लाख 30 हजार रूपए का  जुर्माना किया गया है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी विजय चौधरी ने बताया कि सभी धर्मकांटों पर ई-रवाना बिल बनाने का नया जियोलॉजिकल सिस्टम लगाया गया है। जिससे कि बिल के साथ गाड़ी की फोटो भी आएगी और जहां से ड्राइवर खनन सामग्री भरेगा, वहीं का बिल बन सकेगा।

 इस अवसर पर गुरूग्राम के एसडीएम रविंद्र यादव, सोहना के एसडीएम प्रदीप सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

---------

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।

39 साल की सरकारी सेवा के बाद अब वैश्विक मंच पर डॉ. गोपाल पाटील!

  66 वर्ष की उम्र में मानवाधिकारों की अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी, ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस ने बनाया एशिया का डिप्लोमैट और अंतरराष्ट्रीय सलाहकार परिषद का सलाहकार न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय का दौरा, बांग्लादेशी हिंदू समुदाय के बीच मानवाधिकारों की आवाज उठाई, मोहन भागवत के कार्यक्रम में भी हुए शामिल डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया पुणे/नई दिल्ली।  जिंदगी की असली पहचान इस बात से नहीं होती कि किसी व्यक्ति ने कितने वर्षों तक किस पद पर काम किया, बल्कि इस बात से होती है कि अपने अनुभव, ज्ञान और सामर्थ्य को उसने समाज के लिए कितना उपयोगी बनाया। महाराष्ट्र के पुणे निवासी विद्यावाचस्पति डॉ. भाऊ उर्फ गोपाल राधाबाई किशनराव पाटील की जीवनयात्रा इसी सोच का उदाहरण बनकर सामने आई है। भारत संचार निगम लिमिटेड में 39 वर्षों तक सेवाएं देने और उप महाप्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने 66 वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों के क्षेत्र में नई जिम्मेदारी संभाली है। नीदरलैंड के हेग स्थित ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस (जीएचआरडी) ने उन्हें एशिया के लिए डिप्लोमैट और अं...