सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

वीवो इग्नाइट 2023 में देश भर से 19,000 से अधिक एंट्रियां आईं

प्रिया बिष्ट,

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया,



चण्डीगढ़: विश्वसनीय ग्लोबल स्मार्टफोन ब्रांड वीवो, विवो इग्नाइटः टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन अवार्ड्स 2023 को मिले जबरदस्त रिस्पांस को देख बेहद रोमांचित है, इस अवॉर्ड के लिए ग्रेड 8-12 तक के स्टूडेंट्स के 19,000 से अधिक रजिस्ट्रेशन और 4,000 से अधिक इनोवेटिव प्रोजेक्ट्स का पार्टिसिपेशन देखने को मिला। देश भर से स्टूडेंट्स ने पॉजिटिव सोशल इम्पैक्ट के लिए के लिए अपनी प्रॉब्लम सॉल्विंग अप्रोच का प्रदर्शन करते हुए टेक फॉर गुड थीम के तहत व्यक्तिगत/ग्रुप एंट्रीज जमा की।


ग्रेड 8-12 के लिए ओपन इस प्रतियोगिता में दो फेज और एक ग्रैंड फिनाले का आयोजन किया जाएगा। फेज 2 में, लॉट में से टॉप 200 जोनल विजेताओं को चुना जाएगा और उन्हें प्रोजेक्ट डिस्प्ले बोर्ड के साथ अपने प्रोटोटाइप/वर्किंग मॉडल का एक वीडियो जमा करना होगा।


प्रथम पुरस्कार विजेता को 7 लाख रुपए का कैश प्राइज दिया जाएगा, जबकि 4 उपविजेताओं को 14 लाख रुपए का कैश प्राइज शेयर करना होगा। इस अवार्ड सीजन की शुरुआत 25 नवंबर, 2023 को हुई थी और इसका समापन 10 फरवरी, 2024 को ग्रैंड फिनाले के साथ होगा। वीवो इस आइडिया के लिए प्रतिबद्ध है कि यंग माइंड का डेवलपमेंट आजीवन सीखने का आधार है, और वीवो इग्नाइट : टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन अवार्ड्स यंग माइंड को एक आकर्षक अवसर प्रदान करने के लिए इसके डेडिकेशन का प्रमाण है।


वीवो इंडिया के कॉरपोरेट स्ट्रेटजी के हेड गीताज चन्नाना ने जबरदस्त रिस्पांस पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि हम पूरे भारत से 19,000 से अधिक स्टूडेंट्स की प्रतिक्रिया में यंग क्रिएटिव माइंड्स के असाधारण उत्साह को देखकर प्रसन्न हैं। पिछले साल, लगभग 3000 स्टूडेंट्स ने अवॉर्ड्स में भाग लिया था। वीवो इग्नाइट के प्रसार में हुई जबरदस्त वृद्धि देखना खुशी की बात है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।

12 हजार किलोमीटर तक फैले साजिश के चक्रव्यूह को डीसीपी विनीत कुमार की टोली के ‘अभिमन्यु’ एसआई राकेश वशिष्ठ ने किया ध्वस्त

पांच राज्यों तक चला दिल्ली पुलिस का अंतरराज्यीय अभियान, गुड्डू बादशाह हत्याकांड में आठ आरोपी गिरफ्तार; अवैध पिस्तौल, मैगजीन और जिंदा कारतूस बरामद डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  नई दिल्ली।  दक्षिण-पूर्वी जिला पुलिस ने करीब 12 हजार किलोमीटर तक फैले साजिश के चक्रव्यूह को भेदते हुए मोहम्मद इरशाद आलम उर्फ गुड्डू बादशाह हत्याकांड का पर्दाफाश करने का दावा किया है। पुलिस उपायुक्त विनीत कुमार, आईपीएस के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान में ओखला इंडस्ट्रियल एरिया की स्पेशल टास्क फोर्स में तैनात एसआई राकेश वशिष्ठ ने अहम भूमिका निभाई। दिल्ली से तमिलनाडु तक फैली जांच की बिखरी कड़ियों को जोड़ते हुए पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने मोबाइल फोन बंद कर लगातार ठिकाने बदले और इंटरनेट एवं हॉटस्पॉट आधारित संचार का सहारा लिया। इसके बावजूद एसआई राकेश वशिष्ठ और उनकी टीम तकनीकी निगरानी तथा जमीनी सूचनाओं के सहारे उनका पीछा करती रही। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, तेलंगाना और तमिलनाडु में चले इस अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने लगभग 12 हजार किलोमीटर की दूरी तय की। 28 जुलाई को हु...