सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

लोगों को गुमराह कर रही भाजपा की सरकार :कैंप्टन अजय यादव


 

  • फिरोजगांधी कालोनी व लक्ष्मण विहार में आम जनता के साथ किया संवाद 

प्रिया बिष्ट,

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया,



गुड़गांव: देश व प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार बनी है तब से आम जनता को क्षेत्र के विकास के नाम पर सिर्फ गुमराह करने का कार्य किया जा रहा है। यह कहना है कांग्रेस के पूर्व मंत्री कैँप्टन अजय यादव का। श्री यादव रविवार को गुरुग्राम विधानसभा क्षेत्र के फिरोज गांधी कालोनी व लक्ष्मण विहार कालोनी में जनता के साथ सीधा संवाद करने पहुंचे थे। इस मौके पर मुख्य रूप से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पंकज डावर, गौरव शर्मा, महेन्द्र राठी, धर्मेंद्र मिश्रा, महेश कटारिया,रामवतार टिंकू, हरकेश प्रधान, राजेन्द्र राघव, बल्ले प्रधान, सुनील प्रकाश, मुकेश सिंगला, मनोज अहूजा, विनोद शर्मा, नरेश यादव, रोहित शर्मा समेत अन्य कार्यकर्तागण मौजूद रहे। 

आमजन से संवाद के दौरान क्षेत्र के लोगों ने अपनी समस्याएं पूर्व मंत्री के सामने रखी। कुछ समस्याओं को उन्होने अपने स्तर पर हल करने का आश्वासन देते हुए कहा कि मौजूदा सरकार में बढ़ती महगाई, भ्रष्टाचार से हर कोई परेशान है। देश व प्रदेश की जनता जान चुकी है कि यह सरकार चंद लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए आम जनता की जेब काट रही है। इस लिए अब जनता का विश्वास कांग्रेस के साथ बढ़ा है। उन्होने विश्वास दिलाया कि आगामी सरकार कांग्रेस की बनने जा रही है। कांग्रेस की सरकार बनते ही सबसे पहले आम जनता की समस्याओं का निदान करने का कार्य किया जाएगा। 

इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पंकज डावर ने कहा कि भाजपा मतलब झूठ-झूठ मतलब भाजपा, मोदी जब देश के प्रधानमंत्री बने तो देश के नागरिकों को लगा कि अच्छी बाते हो रही है बड़ा बदलाव होगा, क्योंकि भाजपा देश बदलने का नारा देकर सत्ता में आई थी। लेकिन देश बदलने वालों ने आज क्या किया, किस तरह देश को बदला, देश में महगाई बढ़ाकर, अपराध बढ़ाकार, देश की सरकारी संपत्तियों को निजी हाथो में देकर। अब वह समय आ गया है जब देश की जनता देश की संपत्तियों को गिने-चुने लोगों को देने वाली सरकार को ही बदलेगी। 

फोटो-- कार्यक्रम को संबोधित करते पूर्व मंत्री कैंप्टन अजय यादव साथ मे कांग्रेस नेता पंकज डावर व अन्य

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

39 साल की सरकारी सेवा के बाद अब वैश्विक मंच पर डॉ. गोपाल पाटील!

  66 वर्ष की उम्र में मानवाधिकारों की अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी, ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस ने बनाया एशिया का डिप्लोमैट और अंतरराष्ट्रीय सलाहकार परिषद का सलाहकार न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय का दौरा, बांग्लादेशी हिंदू समुदाय के बीच मानवाधिकारों की आवाज उठाई, मोहन भागवत के कार्यक्रम में भी हुए शामिल डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया पुणे/नई दिल्ली।  जिंदगी की असली पहचान इस बात से नहीं होती कि किसी व्यक्ति ने कितने वर्षों तक किस पद पर काम किया, बल्कि इस बात से होती है कि अपने अनुभव, ज्ञान और सामर्थ्य को उसने समाज के लिए कितना उपयोगी बनाया। महाराष्ट्र के पुणे निवासी विद्यावाचस्पति डॉ. भाऊ उर्फ गोपाल राधाबाई किशनराव पाटील की जीवनयात्रा इसी सोच का उदाहरण बनकर सामने आई है। भारत संचार निगम लिमिटेड में 39 वर्षों तक सेवाएं देने और उप महाप्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने 66 वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों के क्षेत्र में नई जिम्मेदारी संभाली है। नीदरलैंड के हेग स्थित ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस (जीएचआरडी) ने उन्हें एशिया के लिए डिप्लोमैट और अं...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।