सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

एनटीपीसी रिहंद के नैगम सामाजिक दायित्व के तहत "एक दिन समाज के लिए - मेरा गांव, मेरा अभिमान" कार्यक्रम का आयोजन

 *


प्रवीण कुमार,

 लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया,



 बीजपुर: एनटीपीसी रिहंद द्वारा "एक दिन समाज के लिए - मेरा गांव, मेरा अभिमान" कार्यक्रम की शुरुआत रविवार को  किया गयी।  कार्यक्रम का आयोजन नैगम सामाजिक दायित्व के अंतर्गत किया गया।एक दिन समाज के लिए - मेरा गांव, मेरा अभिमान" कंपोजिट स्कूल सेंदुर में आयोजित किया गया जिसका उद्घाटन परियोजना प्रमुख (रिहंद) पंकज मेदीरत्ता और अध्यक्षा (वर्तिका महिला मण्डल समिति) श्रीमती अनीता मेदीरत्ता नें दीप प्रज्ज्वलित कर परंपरागत रूप से किया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रति माह में एक रविवार को सामाजिक जिम्मेदारी, सामुदायिक कल्याण एवं परियोजना से प्रभावित गावों  और आस पास के क्षेत्रों और वहाँ के निवासियों के  उत्थान के लिये अपना एक दिन समर्पित करना है। इसके तहत समाज मे साफ सफाई के महत्व, अच्छे स्वास्थ्य,  स्वछ पर्यावरण और अपने आस पास के लोगों को शिक्षा के प्रति  जागरूक करना, साथ ही साथ जरूरत मंद बच्चों एवं ग्रामीणो को विभिन्न उपयोगी वस्तुएँ वितरित करना समिलित है।



 एनटीपीसी रिहंद के नैगम सामाजिक दायित्व के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में ग्राम सेंदुर के लोगों  को ठंड से निजात दिलाने हेतु कंबल, हाइजीन किट का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान आयुर्वेदिक शिविर लगाया गया एवं  मुख्य चिकित्साधिकारी (रिहंद) डॉ मोनिषा कुलश्रेष्ठा नें स्वच्छता पर बल देते हुए विशेष वार्ता द्वारा लोगों को स्वच्छता और अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने के महत्व के बारे में समझाया। एनटीपीसी रिहंद के कर्मचारियों, वर्तिका महिला मण्डल समिति कि सदस्याओं और कार्यकारी प्रशिक्षुओं द्वारा कंपोजिट स्कूल सेंदुर के बच्चों को विभिन्न खेल खिलाए गए  और क्रिकेट एवं स्पोर्ट्स किट का वितरण भी किया गया जिससे उनका सर्वांगीण विकास हो सके।

उपस्थित बच्चों के पोषण संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए नाश्ते और भोजन के पैकेट भी वितरित किए गए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...