सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

लुहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट 210 मेगावाट की प्रभावित पंचायतों के किसानों व मजदूरों ने अपनी मांगों को लेकर नीरथ मे किया विरोध प्रदर्शन

 


गब्बर सिंह वैदिक

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया



 हिमाचल किसान सभा,सी आई टी यू ने संयुक्त रूप से अखिल भारतीय किसान संयुक्त किसान मंच व संयुक्त ट्रेड यूनियन के भारत बंद  के आह्वान पर लुहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट 210 मेगावाट की प्रभावित पंचायतों के किसानों व मजदूरों ने अपनी मांगों को लेकर नीरथ मे विरोध प्रदर्शन किया गया।इस प्रदर्शन में लुहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट में कार्यरत मजदूर भी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर रहे।

        इस विरोध प्रदर्शन को राकेश सिंघा,डॉ ओंकार शाद,किसान सभा जिला अध्यक्ष प्रेम चौहान,जिला महासचिव देवकी नंद,किसान सभा जिला सचिव पूर्ण ठाकुर,सीटू जिला कमेटी सदस्य रणजीत,लुहरी हाइड्रो प्रॉजेक्ट यूनियन के अध्यक्ष कपिल,देलठ पंचायत की पूर्व प्रधान कृष्णा राणा,हिमाचल उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दलीप कायथ,देहरा पंचायत की प्रधान सरोज वाला ने संबोधित किया।

        वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि लुहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट की प्रभावित पंचायत के लोग व लुहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट के निर्माण मे काम कर रहे मजदूर पिछले काफी लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, इन मांगों को पहले भी कई बार सरकार, प्रशासन व सतलुज जल विद्युत निगम के साथ उठाया गया है परंतु आज तक इनकी समस्याओं का समाधान नही किया गया है।

       उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट के निर्माण कार्य से उठी धूल व ब्लास्टिंग से किसानों की फसल बर्वाद हुई है व मकानों में दरारें आई हैं परंतु उन परिवारों को अभी तक मुआवजा नही मिला है, जहां मिला भी है वहां नुकसान के हिसाब से मुआवजा नही दिया गया है कई पंचायतों में तो अभी तक सर्वे भी नही हुआ है।रोजगार के नाम पर भी नौजवनों को ठगा जा रहा है, लाडा का पैसा खर्च नही किया जा रहा है, जिन परिवारों की जमीन प्रोजेक्ट निर्माण में लगी है उन परिवार वालों को ना तो रोजगार दिया जा रहा है और ना ही एकमुश्त राशि दी गई है।

      उन्होंने कहा कि परियोजना में काम कर रहे मजदूरों का भी शोषण किया जा रहा है, मजदूरो को समय पर वेतन नहीं दिया जा रहा है, मजदूरों की गैर कानूनी छंटनी की जा रही है।

    

      

        इस प्रदर्शन में देलठ,करंगला,नीरथ पंचायत की प्रधान,रुचिका राठौर,रीना ठाकुर,निशा बघेट,करंगला पंचायत,देलठ पंचायत के उपप्रधान पदम,देवेंद्र, कपिल,अजय,परस राम,अनूप राम,पदम दास,दिनेश,हरदयाल कपूर,राजेश,जोगिंदर,,वेद राम,पल्स राम,जय चंद,श्याम लाल,राकेश,जन्मेष,जमुना शर्मा,इंदिरा देवी,सरीता,रेखा,हिमना जोशी,बुद्धि देवी,शिक्षा,कलावती,चंद्रा देवी , तारा देवी,कृष्ण लाल,अमि चंद,हरीश,फुला,पदम,राजपाल,राजीव, देवी,संजू,जोगिंदर,ऋषि,पदम,बलवीर,राजा राम,हरीश आदि शामिल थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...