सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बेंगलुरु बुल्स ने हरियाणा स्टीलर्स को 53-39 से हराया

 प्रिया बिष्ट

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 



पंचकूला: सुशील के 22 प्वॉइंट के दम पर बेंगलुरु बुल्स ने जीत के साथ प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के 10वें सीजन की समाप्ति की है। बुल्स ने बुधवार को यहां ताऊ देवीलाल इंडोर स्टेडियम में खेले गए सीजन के 132 वें मैच में हरियाणा स्टीलर्स को 53-39 से हरा दिया। इस मैच के खत्म होने के साथ ही 10वें सीजन में लीग चरण की समाप्ति हो गई और अब 26 फरवरी से प्लेऑफ के मुकाबले खेले जाएंगे।  


बेंगलुरु बुल्स के लिए सुशील के 22 अंकों के अलावा अर्क्षित ने आठ अंक जुटाए। हरियाणा के लिए तेजस ने 11 और विशाव टाटे ने आठ प्वॉइंट लिए।


बेंगलुरु बुल्स ने 22 मैचों में आठ जीत, 12 हार और दो टाई के बाद 53 अंक लेकर आठवें स्थान पर रहते हुए 10वें सीजन का समापन किया। हरियाणा स्टीलर्स की टीम पहले ही प्लेऑफ में पहुंच चुकी है। टीम ने 22 मैचों में 13 जीत, सात हार और एक टाई के बाद 70 अंक लेकर पांचवें स्थान के साथ लीग चरण की समाप्ति की।


दोनों टीमें मुकाबले की शुरुआत में एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी और इसलिए वे 4-4 की बराबरी पर थी। यहां से बेंगलुरु ने लीड बनानी शुरू कर दी और हरियाणा को ऑल आउट की धकेल दिया। मैच के छठे मिनट में ही बुल्स ने हरियाणा को ऑल आउट दे दिया और 12-4 की बढ़त कर ली। ऑल इन होने के बाद हरियाणा ने अपनी लय पकड़नी शुरू कर दी। पहले 10 मिनट के खेल में बेंगलुरु बुल्स 15-9 से आगे थी और उसके पास छह प्वॉइंट की लीड थी।


हरियाणा ने इसके बाद वापसी करनी शुरू कर दी और लगातार प्वॉइंट हासिल कर लिए। इसी बीच, 12वें मिनट में स्टीलर्स ने बेंगलुरु को ऑल आउट कर दिया और फिर स्कोर 17-17 से बराबरी पर आ गया। पहले हाफ के अंतिम पांच मिनट के खेल के दौरान बेंगलुरु बुल्स और हरियाणा स्टीलर्स की टीम एक-दूसरे पर हावी रही। सुशील ने बोनस प्लस सुपर रेड के साथ तीन अंक हासिल कर लिए और हाफ टाइम की समाप्ति तक स्कोर को 24-24 से बराबरी पर ला दिया।


दूसरे हाफ में हरियाणा की टीम कुछ समय तक आगे थी और बेंगलुरु भी लगातार उसका पीछा कर रही थी। इसी बीच, 25वें मिनट में दोनों टीमें एक बार फिर से 28-28 की बराबरी पर आ गई।  लेकिन हरियाणा 27वें मिनट में फिर से ऑल आउट हो गई और बेंगलुरु बुल्स ने 33-29 का स्कोर कर लिया। 30वें मिनट तक बेंगलुरु के पास चार प्वॉइंट की लीड थी।


बेंगलुरु बुल्स ने अंतिम 10 मिनट के खेल में खुद को आगे रखते हुए अपनी लीड बरकरार रखी। 35वें मिनट तक बुल्स के पास 4-36 की बढ़त थी। 37वें मिनट में बेंगलुरु ने हरियाणा को फिर से ऑल आउट करके 47-37 के साथ 10 प्वॉइंट की मजबूत लीड बना ली। इसी के साथ बुल्स की टीम ने 53-39 के स्कोर के साथ मैच में जीत पर अपनी मुहर लगा दी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...