सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

लुहरी प्रोजेक्ट में प्रभावित पंचायतों के किसानों ने अपनी मांगों को लेकर नीरथ मे किया विरोध प्रदर्शन

 

 

राज मंजर

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया



शुक्रवार को हिमाचल किसान सभा के आह्वान पर लुहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट 210 मेगावाट की प्रभावित पंचायतों के किसानों ने अपनी मांगों को लेकर नीरथ मे विरोध प्रदर्शन किया गया।इस प्रदर्शन में लुहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट में कार्यरत मजदूर भी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर रहे।

        इस विरोध प्रदर्शन को राकेश सिंघा,किसान सभा जिला अध्यक्ष प्रेम चौहान,जिला महासचिव देवकी नंद,सीटू के जिलाध्यक्ष कुलदीप डोगरा,देलठ पंचायत की पूर्व प्रधान कृष्णा राणा,शमाथला पंचायत के उपप्रधान काकु कश्यप,देहरा पंचायत की प्रधान सरोज बाला, रिटायर कर्मचारी लायक़ राम ठाकुर,नीरथ पंचायत की प्रधान रीना ठाकुर,करंगला पंचायत की प्रधान निशा बघेट ने संबोधित किया।

        वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि लुहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट की प्रभावित पंचायत के लोग व लुहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट के निर्माण मे काम कर रहे मजदूर पिछले काफी लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, इन मांगों को पहले भी कई बार सरकार, प्रशासन व सतलुज जल विद्युत निगम के साथ उठाया गया है परंतु आज तक इनकी समस्याओं का समाधान नही किया गया है।

       उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट के निर्माण कार्य से उठी धूल व ब्लास्टिंग से किसानों की फसल बर्वाद हुई है व मकानों में दरारें आई हैं परंतु उन परिवारों को अभी तक मुआवजा नही मिला है, जहां मिला भी है वहां नुकसान के हिसाब से मुआवजा नही दिया गया है कई पंचायतों में तो अभी तक सर्वे भी नही हुआ है।रोजगार के नाम पर भी नौजवनों को ठगा जा रहा है, लाडा का पैसा खर्च नही किया जा रहा है, जिन परिवारों की जमीन प्रोजेक्ट निर्माण में लगी है उन परिवार वालों को ना तो रोजगार दिया जा रहा है और ना ही एकमुश्त राशि दी गई है।

      उन्होंने कहा कि परियोजना में काम कर रहे मजदूरों का भी शोषण किया जा रहा है, मजदूरो को समय पर वेतन नहीं दिया जा रहा है, मजदूरों की गैर कानूनी छंटनी की जा रही है।

    प्रदर्शन के बाद नीरथ मे प्रशासन व सतलुज जल विद्युत के साथ बैठक हुई।इस बैठक में एसडीएम रामपुर,प्रबंधन वर्ग,किसान सभा व पंचायत के प्रतिनिधियों के साथ संयुक्त रूप से सभी मुद्दों पर बात चीत हुई,परन्तु बात चीत पर सही निष्कर्ष नही निकल पाया।

      बैठक मे तय किया गया कि यदि समय रहते हुए प्रदेश सरकार, प्रशासन व सतलुज जल विद्युत निगम प्रभावित प्रभावितों की मांगों के समाधान के लिये कदम नही उठाएगी तो 16 फरवरी को दोवारा इन मांगों को लेकर पर प्रदर्शन किया जाएगा।

        इस प्रदर्शन में कपिल,अजय,परस राम,अनूप राम,पदम दास,दिनेश,हरदयाल कपूर,राजेश,जोगिंदर,,वेद राम,पल्स राम,जय चंद,श्याम लाल,राकेश,जन्मेष,जमुना शर्मा,इंदिरा देवी,सरीता,रेखा,हिमना जोशी,बुद्धि देवी,शिक्षा,कलावती,चंद्रा देवी , तारा देवी आदि शामिल थे।,

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।

12 हजार किलोमीटर तक फैले साजिश के चक्रव्यूह को डीसीपी विनीत कुमार की टोली के ‘अभिमन्यु’ एसआई राकेश वशिष्ठ ने किया ध्वस्त

पांच राज्यों तक चला दिल्ली पुलिस का अंतरराज्यीय अभियान, गुड्डू बादशाह हत्याकांड में आठ आरोपी गिरफ्तार; अवैध पिस्तौल, मैगजीन और जिंदा कारतूस बरामद डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  नई दिल्ली।  दक्षिण-पूर्वी जिला पुलिस ने करीब 12 हजार किलोमीटर तक फैले साजिश के चक्रव्यूह को भेदते हुए मोहम्मद इरशाद आलम उर्फ गुड्डू बादशाह हत्याकांड का पर्दाफाश करने का दावा किया है। पुलिस उपायुक्त विनीत कुमार, आईपीएस के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान में ओखला इंडस्ट्रियल एरिया की स्पेशल टास्क फोर्स में तैनात एसआई राकेश वशिष्ठ ने अहम भूमिका निभाई। दिल्ली से तमिलनाडु तक फैली जांच की बिखरी कड़ियों को जोड़ते हुए पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने मोबाइल फोन बंद कर लगातार ठिकाने बदले और इंटरनेट एवं हॉटस्पॉट आधारित संचार का सहारा लिया। इसके बावजूद एसआई राकेश वशिष्ठ और उनकी टीम तकनीकी निगरानी तथा जमीनी सूचनाओं के सहारे उनका पीछा करती रही। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, तेलंगाना और तमिलनाडु में चले इस अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने लगभग 12 हजार किलोमीटर की दूरी तय की। 28 जुलाई को हु...