सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मोदी सरकार के सारे फ़ैसले किसानों के हित में: अनुराग ठाकुर

 




  • ममता राज में बंगाल में ना महिलाएँ सुरक्षित हैं ना मीडिया: अनुराग ठाकुर 

प्रिया बिष्ट

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 



 नई दिल्ली: केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज नई दिल्ली में पत्रकारों से किसान आंदोलन और संदेशखाली पर बातचीत की।


किसान आंदोलन पर पूछे गए प्रश्नों के जवाब में श्री अनुराग ठाकुर ने कहा, "किसान को समृद्ध, सशक्त व उन्हें आर्थिक रूप से मज़बूत बनाने के लिए मोदी सरकार ने हर ज़रूरी कदम उठाए हैं, आगे भी निर्णय किसानों के हित में ही लिया जायेगा। अभी पहले चार चरणों की बातचीत में मोदी सरकार के वरिष्ठ मंत्रीगण चंडीगढ़ जाकर किसानों से मिल बैठकर विस्तृत और सकारात्मक परिचर्चा कर चुके हैं। मोदी सरकार ने स्पष्ट रूप से कहा है कि आगे भी हम चर्चा के लिए हमेशा तैयार हैं। हम सभी को मिलकर प्रयास करने चाहिए कि हिंसा, आगजनी ना हो और किसी को भी जान माल का नुकसान ना पहुंचे।"


श्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि हमने कल ही गन्ने की कीमत 315 रुपए प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 340 रुपए प्रति क्विंटल की है। यह पिछले वर्ष की तुलना में 8% की बढ़ोतरी है जिस पर 107 प्रतिशत का रिटर्न है।"


श्री अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि मोदी सरकार किसानों की आय दोगुनी करने हेतु सभी प्रयास कर रही है। हमने स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट को लागू किया। कांग्रेस के 10 वर्षों के कार्यकाल में फसलों की कुल खरीद मात्र ₹5.50 लाख करोड़ की हुई थी। मोदी सरकार ने ₹18.39 लाख करोड़ की खरीद की है। यानी लगभग साढ़े तीन गुना ज्यादा। इससे पता चलता है की हमने दाम भी बढ़ाए और खरीदारी भी दोगुनी से ज्यादा की। इसके अलावा मोदी सरकार ने किसानों को सम्मान निधि के तौर पर ₹2.81 लाख करोड़ रुपए दिए। 2013-14 में जब यूपीए की सरकार थी, तब कृषि बजट ₹27 हजार 662 करोड रुपए था। अभी मोदी सरकार का कृषि बजट ₹1 लाख 25 हजार करोड़ से ज्यादा है। यानी यूपीए काल से 5 गुना ज्यादा। यूपीए काल की फसल बीमा योजना के अंतर्गत किसानों को कुछ नहीं मिलता था। मोदी सरकार में डेढ़ लाख करोड़ से ज्यादा का मुआवजा किसानों को मिला है। 10 हजार एफपीओ में से 8 हजार बन चुके हैं और इसे लाखों किसान भी जुड़ चुके हैं। हमने ₹1 लाख करोड़ का एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड बनाया जिसमें से ₹30 हजार करोड़ अब तक जारी किए जा चुके हैं।"


आगे मोदी सरकार द्वारा किसान हित में किए कार्यों की जानकारी देते हुए श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने बताया, "सिंचाई योजनाओं के लिए मोदी सरकार ने डेढ़ गुना ज्यादा यानी लगभग ₹15 हजार 500 करोड़ रुपए खर्च किए। कांग्रेस के समय कृषि ऋण मात्र 7 लाख करोड़ रुपए के आसपास था जिसे बढ़ाकर हमने 20 लाख करोड़ रुपए किया है। और यह मात्र पिछले वर्ष का आंकड़ा है। इनके समय एक्सपोर्ट 2 लाख 62 हजार करोड रुपए का था, हमने 4 लाख 27 हजार करोड़ का किया। तो मोदी सरकार से कांग्रेस की तुलना करना ही व्यर्थ है। जिन्होंने 60 वर्षों में कुछ नहीं किया वह क्या हमसे तुलना करेंगे।"


*संदेशखाली पर*


पश्चिम बंगाल के संदेशखाली पर पूछे गए प्रश्नों के जवाब में श्री अनुराग ठाकुर ने कहा, "पश्चिम बंगाल में माताएं, बहनें और बेटियां असुरक्षित महसूस कर रही हैं। संदेशखाली में महिलाओं के ऊपर जो अत्याचार हुआ है उसका संदेश देश की गली-गली तक गया है।"


संदेशखाली में मीडियाकर्मियों के ऊपर हुए अत्याचार को बेहद निंदनीय बताते हुए श्री अनुराग ठाकुर ने कहा, "मीडिया कर्मियों पर अंकुश लगाना, उनको गिरफ्तार करना बेहद निंदनीय है। ये कभी नही होना चाहिए। यह लोकतंत्र के चौथे स्तंभ का अपमान है। पश्चिम बंगाल में मीडिया की स्वतंत्रता को बनाए रखना ममता बनर्जी जी की जिम्मेदारी है। मैं उनसे पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील करता हूं। पश्चिम बंगाल में पिछले कई वर्षों से लगातार ऐसी हिंसक घटनाएं सामने आती रहीं हैं। इससे पहले चुनाव के बाद भी महिलाओं को और आम जनता को दौड़ा कर पीटा गया था। ममता दीदी अपने राज्य में महिलाओं और पत्रकारों दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।"

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

39 साल की सरकारी सेवा के बाद अब वैश्विक मंच पर डॉ. गोपाल पाटील!

  66 वर्ष की उम्र में मानवाधिकारों की अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी, ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस ने बनाया एशिया का डिप्लोमैट और अंतरराष्ट्रीय सलाहकार परिषद का सलाहकार न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय का दौरा, बांग्लादेशी हिंदू समुदाय के बीच मानवाधिकारों की आवाज उठाई, मोहन भागवत के कार्यक्रम में भी हुए शामिल डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया पुणे/नई दिल्ली।  जिंदगी की असली पहचान इस बात से नहीं होती कि किसी व्यक्ति ने कितने वर्षों तक किस पद पर काम किया, बल्कि इस बात से होती है कि अपने अनुभव, ज्ञान और सामर्थ्य को उसने समाज के लिए कितना उपयोगी बनाया। महाराष्ट्र के पुणे निवासी विद्यावाचस्पति डॉ. भाऊ उर्फ गोपाल राधाबाई किशनराव पाटील की जीवनयात्रा इसी सोच का उदाहरण बनकर सामने आई है। भारत संचार निगम लिमिटेड में 39 वर्षों तक सेवाएं देने और उप महाप्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने 66 वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों के क्षेत्र में नई जिम्मेदारी संभाली है। नीदरलैंड के हेग स्थित ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस (जीएचआरडी) ने उन्हें एशिया के लिए डिप्लोमैट और अं...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।