सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

शहीदी दिवस कार्यक्रम में गांव हरनौला पहुंचे डॉ. सुशील गुप्ता

 




  • बहुजन समाज के नेता और रादौर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी मोहित ईशु आम आदमी पार्टी में शामिल
  • शहीदों के बलिदान की वजह से हम खुली हवा में सांस ले रहे: डॉ. सुशील गुप्ता
  • भारतीय जनता पार्टी की सरकार बाबा साहेब के संविधान को तोड़ने में लगी : डॉ. सुशील गुप्ता
  • इंडिया" गठबंधन की कुरुक्षेत्र में धर्म और अधर्म की लड़ाई: डॉ. सुशील गुप्ता
  • आज हरियाणा में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं: डॉ. सुशील गुप्ता
  • गठबंधन तोड़कर बीजेपी ने दिखा दिया कि साढ़े नौ साल खट्टर सरकार खटारा रही: डॉ. सुशील गुप्ता
  •  बीजेपी ने देश और प्रदेश का माहौल बिगाड़ने का काम किया: आदर्शपाल सिंह
  • कुरुक्षेत्र से डॉ. सुशील गुप्ता को जीता कर लोकसभा में भेजने का काम करें: आदर्शपाल सिंह


प्रिया बिष्ट,

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया,

रादौर/ यमुनानगर,




आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष और इंडिया गठबंधन के तहत कुरुक्षेत्र लोकसभा से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता रविवार को रादौर के गांव हरनौला में शहीदी दिवस कार्यक्रम में पहुंचे। अंबेडकर युवा मंच, हरियाणा की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बहुजन समाज के नेता और रादौर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी मोहित ईशु अपने समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। कार्यक्रम में विधायक बिशनलाल सैनी, सतपाल कौशिक, चौ. आदर्श पाल सिंह, रणधीर चौधरी, गगनदीप सिंह, मनदीप टोपरा, शुभम कुमार, चमन लाल, रिन्कू, अमित कुमार, राहूल भान, करमबीर भूट्टर, बीर लाल, धनप्रकाश त्यागी, योगेन्दर चौहान, औमपाल, जगपाल धौडंग, राजपाल मास्टर, ललित गुलाबगढ, कमलदीप सिंह, पं रोशन लाल, शरणदीप कौर शैरी, मोहित बाल्याण और सतनाम सैनी भी मुख्य तौर पर मौजूद रहे।


डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि शहीदों के बलिदान की वजह से हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं। शहीदों को नमन करता हूं। उन्होंने कहा कि इस देश की आजादी के लिए सैंकड़ों वर्षों की लड़ाई लड़ी गई। हजारों माताओं ने देश के लिए अपनी गोद सूनी कर दी। बहुतों की मांग सूनी हो गई। वहीं हजारों बच्चों ने अपने पिता को खो दिया। इस प्रकार देश को आजादी प्राप्त हुई।


उन्होंने कहा कि देश की आजादी को बरकरार करने के लिए हमने संविधान बनाया। डॉ. भीमराव अंबेडकर की अध्यक्षता में देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए देश के संविधान को बनाया गया। इसमें पिछड़े वर्ग के लिए विशेष प्रावधान किया गया, ताकि वे मुख्यधारा में आ सकें। 26 जनवरी, 1950 को देश का संविधान लागू किया गया। उसमें लिखा था कि इस देश से राजाओं का राज खत्म और आम जनता का लोकतंत्र शुरू। 


उन्होंने कहा कि आजादी के 75 वर्षों के बाद में सच्चे मायने में संविधान लागू नहीं हुआ। आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार बाबा साहेब के संविधान को तोड़ने में लगी है। भारतीय जनता पार्टी सुप्रीम कोर्ट के फैसले को बदलकर चुनाव आयोग को कमजोर करने में लगी है। चंडीगढ़ के मेयर के चुनाव में इनकी चोरी पकड़ी गई। कैमरे की नजर से इनकी चोरी को पूरे देश ने देखा।


उन्होंने कहा कि जब आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल इस मामले को सुप्रीम कोर्ट लेकर गई तो सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि आपने लोकतंत्र की हत्या की है। संविधान की हत्या की है। सुप्रीम कोर्ट ने दखल देकर चंडीगढ़ में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को मेयर के पद पर बैठाया।


उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में संविधान खतरे में है और बीजेपी लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ कर रही है। देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए "इंडिया" गठबंधन बना। कुरुक्षेत्र में धर्म और अधर्म की लड़ाई है। कुरुक्षेत्र की जीत से प्रदेश में नए युग का उदय होगा। श्रीकृष्ण का आशीर्वाद हमारे साथ है। इंडिया गठबंधन बीजेपी को प्रदेश की सभी 10 सीटों से बाहर का रास्ता दिखाएगा। 


उन्होंने कहा कि मैं कुरुक्षेत्र के गांव गांव में गया। वहां लोगों ने कहा कि नायब सैनी कभी लोगों से मिलने नहीं आए। कभी लोगों के दुख सुख में शामिल नहीं हुए। इसलिए लोगों ने उन्हें गायब सैनी के नाम से संबोधित किया। उन्होंने कभी रादौर, लाडवा, थानेसर, कुरुक्षेत्र, पूंडरी, कलायत, राजौंद, पेहवा और कैथल की जनता की आवाज संसद में नहीं उठाई।


उन्होंने कहा कि मैंने मुख्यमंत्री खट्टर से कहा था कि आपने हरियाणा की जनता को त्रस्त बनाकर छोड़ दिया। आज प्रदेश में गुंडाराज है। बेरोजगार युवा दर दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं। किसानों पर लाठीचार्ज किया गया, आंसू गैस के गोले छोड़े गए। व्यापारियों से फिरौती मांगी जा रही हैं। आज हरियाणा में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। खट्टर साहब ने करनाल में कहा कि मैं आंकड़ों के साथ डॉ. सुशील गुप्ता के सवालों के जवाब दूंगा। मैंने कहा अगर आपमें हिम्मत है तो कुरुक्षेत्र से मेरे सामने चुनाव लड़ो। यहां की जनता आपको आंकड़ों के साथ जवाब देगी।


उन्होंने कहा कि गठबंधन तोड़कर बीजेपी ने दिखा दिया कि साढ़े नौ साल खट्टर सरकार खटारा रही। इन्होंने चेहरा बदलकर जनता को गुमराह करने का काम किया। नायब सैनी तो पहले ही गायब सैनी साबित हुए है। हरियाणा की जनता 2024 में चेहरा नहीं, सरकार ही बदलना चाहती है। जो आदमी अपनी धर्मपत्नी को जिला पार्षद का चुनाव नहीं जाता सकता, वो लोकसभा सीटें क्या जिताएगा। उन्होंने कहा की बीजेपी ने दिल्ली में साहिब सिंह वर्मा के बाद सुषमा स्वराज को सीएम बनाया गया था। इसके बाद 25 तक दिल्ली में बीजेपी की सरकार नहीं आई। ऐसे ही नायब सैनी हरियाणा के सुषमा स्वराज साबित होंगे।


आम आदमी पार्टी के संगठन मंत्री और अंबाला लोकसभा अध्यक्ष आदर्शपाल सिंह ने कहा कि शहीदी दिवस पर देश के सभी शहीदों को मेरा नमन करता हूं। उन्होंने कहा कि आज बीजेपी ने देश और प्रदेश का माहौल बिगाड़ने का काम किया है। इलेक्ट्रोल बॉन्ड के नाम पर बीजेपी ने आजतक का सबसे बड़ा घोटाला करने का काम किया। कुरुक्षेत्र अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक है। आज देश में अधर्म और धर्म की लड़ाई है। बीजेपी का देश से जाना तय है।कुरुक्षेत्र से डॉ. सुशील गुप्ता को जीता कर लोकसभा में भेजने का काम करें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बादशाहपुर में फहरेगी भाजपा की विजय पताका: राव नरबीर सिंह

सुमित ठाकुर  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कार्यकर्ताओं को प्रचार में जुट जाने का दिया संदेश, शीघ्र होगी गृहमंत्री अमित शाह की रैलीगुरुग्राम। पूर्व कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि बादशाहपुर विधानसभा में निश्चित तौर पर भाजपा की विजय पताका फहरेगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर से उनको अपना उम्मीदवार बनाया है। बादशाहपुर की जनता जानती है कि 2014 से 2019 तक उन्होंने मंत्री रहते हुए किस तरह से गुरुग्राम में दो दर्जन के लगभग फ्लाइओवर और अंडरपास बनवाए थे। देश का सबसे महंगा रोड द्वारका एक्सप्रेस वे बनवाने का काम भी उस दौरान किया गया था। राव नरबीर सिंह ने कहा कि वह वादा करते हैं कि जितना विकास कार्य पिछले कार्यकाल में कराया था उससे अधिक रफ्तार से काम इस बार कराया जाएगा। राव नरबीर सिंह शुक्रवार को गढ़ी मुरलीपुर, नखडौला और वजीराबाद गांव में आयोजित जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे।अपने लोगों के बीच अधिकार से आया हूंराव नरबीर सिंह ने कहा कि भाजपा ने उनपर विश्वास इसलिए जताया है क्योंकि पार्टी को बादशाहपुर की जनता पर विश्वास है कि वह निश्चित तौर पर चुनाव...

पचास साल में कैसा रहा हिमाचल की लाइफलाइन HRTC का सफ़र

1974 से लेकर 2024 तक HRTC का सफ़र उप मुख्यमंत्री ने एचआरटीसी के संग्रहालय एवं वाल ऑफ हॉनर का किया शुभारंभ स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य पर निगम द्वारा 12 अक्टूबर को भव्य समारोह का होगा आयोजन गब्बर सिंह वैदिक Local Newsofindia उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज हिमाचल पथ परिवहन निगम के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर पुराना बस अड्डा शिमला में स्थित हिमाचल पथ परिवहन निगम के मुख्य कार्यालय में निर्मित संग्रहालय एवं वाल ऑफ हॉनर का लोकार्पण किया। इस अवसर उन्होंने कहा कि वाल ऑफ हॉनर के माध्यम से हम यहाँ पर हिमाचल पथ परिवहन निगम के सफर को जान सकेंगे। उन्होंने बताया कि 1974 से लेकर अब तक के फैसलों एवं अवार्ड्स अंकित किया गया है। इसके साथ-साथ हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों के मॉडल को भी अलग अलग स्थानों पर दर्शाया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे प्रदेश को निगम के 50 वर्ष पूर्ण होने पर गर्व होना चाहिए। निगम की बसों की सेवाएं दुर्गम क्षेत्रों तक है और लोगों को उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचती है। हमारे बसों के ड्राइवर सबसे अचे अनुभवी है। उन्होंने कहा कि स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य पर निगम द्वारा...

ग्रीन पेटल्स ट्रस्ट द्वारा सरस्वती कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज गाजियाबाद में कैरियर काउंसलिंग सत्र का आयोजन

पं विनय शर्मा      लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  गाजियाबाद। ग्रीन पेटल्स ट्रस्ट द्वारा गाजियाबाद के सरस्वती कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज के वाणिज्य विभाग के सभी छात्रों के लिए  "कॉमर्स स्नातकों के लिए करियर विकल्प" विषय पर छात्र कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ) एस कुमार और कॉलेज प्रबंधन समिति के सचिव श्री निर्मल सिंह ने अतिथि वक्ता श्री एसपी वर्मा, निदेशक (प्रशिक्षण एवं नवाचार) ग्रीन पेटल्स ट्रस्ट का स्वागत हरा पौधा देकर किया। श्री वर्मा का स्वागत करते हुए, श्री निर्मल सिंह ने कहा, "हम अपने कॉलेज में प्रसिद्ध और अनुभवी कैरियर योजनाकार और शिक्षाविद का स्वागत करते हैं। श्री एसपी वर्मा ने दो लाख से अधिक छात्रों को परामर्श दिया है। उन्होंने हजारों शिक्षकों को भी प्रशिक्षित किया है।" श्री एसपी वर्मा ने "वाणिज्य स्नातकों के लिए कैरियर विकल्प" विषय पर विस्तार से बात की। उन्होंने स्मार्ट लक्ष्य निर्धारण की आवश्यकता और महत्व पर प्रकाश डाला और कहा, "वाणिज्य स्नातकों के लिए कैरियर विकल्पों की एक अच्छी संख्या है। लेकिन प्रत्येक छात्र को दीर्घकालिक और ...