सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

श्री अवध बिहारी चैरिटेबल ट्रस्ट ने लगाया निशुल्क नेत्र शिविर व बी कीपिंग थेरेपी के कैंप का आयोजन



पंडित विनय शर्मा 

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 

हरिद्वार। श्री अवध बिहारी चैरिटेबल ट्रस्ट ने प्रातः 10:00 बजे हठ योगी आश्रम चंडीगढ़ पुल, हरिद्वार  में  निशुल्क नेत्र शिविर व बी कीपिंग थेरेपी के कैंप का आयोजन आधुनिक मशीनों की टेस्टिंग द्वारा किया गया। जिसमें जाने-माने नेत्र जांच  विशेषज्ञ श्री राम जी, जोगिंदर यादव व प्रशांत लंबा ने मरीजों की जांच की डॉ राकेश शर्मा  ने मधुमक्खी थेरेपी से मरीज का इलाज किया।

इस अवसर पर माननीय हठ योगी जी महाराज के कर कमलों से कैंप का शुभारंभ किया गया। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट जिस प्रकार से स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का कार्य कर रही है यह बहुत ही सराहनीय है मैं यहां के एवं प्रदेश की सभी स्थानीय व जरूरतमंद साथियों से निवेदन करूंगा कि वह समय-समय पर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें।

इस अवसर पर श्री अवध बिहारी चेरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्ष डॉ पूनम गुप्ता ने बताया कि हमारे ट्रस्ट 2 वर्ष से लगातार दुर्गम क्षेत्र में रहने वाले गरीब लोगों के लिए स्वास्थ्य शिविर लगाकर स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरुक कर रही है एवं पिछले माह ग्रामीण क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालयों में लगभग 3 हजार बच्चों की  आंखों का निशुल्क शिविर लगाकर चेक किया एवं जिन बच्चों की आंखें कमजोर पाई गई उन बच्चों को निशुल्क चश्मा वितरित किया  एवं जिन बच्चों की आंखें खराब थी उन बच्चों के ट्रस्ट द्वारा निशुल्क ऑपरेशन कराए गए हमारे ट्रस्ट का कार्य स्वास्थ्य शिविर लगाना ही नहीं बल्कि स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करना भी है जो लगातार कर रहा है।

ट्रस्ट के उपाध्यक्ष पंडित रामेश्वर गॉड जी ने बताया कि आज के कैंप में सैकड़ो मरीज की जांच की गई जिसमें से 19 मैरिज मोतियाबिंद के पाए गए। जिनका ऑपरेशन 7 मार्च को कराया जाएगा।इसी श्रृंखला में ट्रस्ट के सेक्रेटरी सुशील चौधरी ने बताया कि हठ योगी जी के आश्रम में जल्द ही ट्रस्ट कंप्यूटर क्लासेस स्टार्ट करने जा रही है। जिससे गरीब जन को तकनीकी की जानकारी दी जा सकेगी।

कैंप को सफल बनाने में विशेष योगदान अनुज कुमार, ममता आनंद, दीपक अग्रवाल, चैतन्य वशिष्ठ, रितिका रस्तोगी, प्रीति अग्रवाल, प्रिया, शुवैता, नेहा, नीतू वर्मा, सोनिया पालीवाल, दिशान्त आदि उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।