सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

शिमला पुलिस ने सुलझाई ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी

 


गब्बर सिंह वैदिक

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया



शिमला के रामपुर उपमंडल के सुंगरी में महिला की हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच के लिए डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा की अध्यक्षता में एसआईटी गठित की गई थी। डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने पुलिस टीम के साथ तीन दिन घटना स्थल पर कैंप लगाए रखा। एसआईटी ने वारदात से जुड़े हर पहलू की बारीकी से जांच करते हुए दो दिन में महिला के ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझा ली है।

पुलिस ने दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनियों की सेल आईडी एकत्रित करके संदिग्ध लोगों के मोबाइल नंबरों की सीडीआर हासिल करके महिला की हत्या मामले में जांच के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति विदेश कुमार गांव बटवाड़ी डाकघर पेखा तहसील चिडगांव जिला शिमला उम्र 37 वर्ष को अभी तक के प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तार किया है। पुलिस पता लगा रही है कि आरोपी ने महिला की हत्या क्यों की और इसके आलावा कौन कौन लोग इसमें शामिल हैं। पुलिस की जांच में अभी महिला की हत्या मामले से जुड़े कई अहम खुलासे हो सकते हैं।

बता दें कि बीते दिनों रामपुर के सुंगरी से करीब एक किलोमीटर रामपुर की तरफ सड़क से नीचे नर्सरी जंगल के पास एक महिला का शव मिला था। महिला के शव मिलने की सूचना पर डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा व प्रभारी पुलिस थाना रामपुर जय देव सिंह अपनी टीम के साथ मौका के हालात की जांच करने के लिए घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि घटना स्थल पर जंगल में एक अज्ञात महिला का शव अर्धनंग्न अवस्था में पड़ा हुआ है। मामले की जांच के लिए डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा की अध्यक्षता में एसआईटी बनाई गई थी, जिसके बाद पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर की गुथी सुलझा ली है। डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने रामपुर में अब तक तीन मर्डर केस सुलझाए हैं।

उधर, एसपी संजीव गांधी का कहना है कि महिला के हत्या मामले में पुलिस ने विदेश कुमार गांव बटवाड़ी डाकघर पेखा तहसील चिडगांव जिला शिमला उम्र 37 वर्ष को गिरफ्तार किया है। एसपी ने बताया कि अभी तक के प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को गिरफतार किया गया है। एसपी संजीव गांधी ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए गिरफ्तार किए गए आरोपी विदेश कुमार से गहनता से पुछताछ की जा रही है। आरोपी को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड लिया जाएगा और इस मामला से जुडे अन्य पहलूओं पर जांच की जाएगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।