सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पंच दिवसीय उत्तराखण्ड प्रवास पर ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामिश्रीः अविमुक्तेश्वरानंदः सरस्वती '१००८' जी महाराज



केदारनाथ धाम और बदरीनाथ धाम के कपाट उद्घाटन के अवसर पर रहेंगे मौजूद।


लक्ष्मी शर्मा 

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 

हरिद्वार।दूसरे चरण में 12 दिनों की गौ प्रतिष्ठा पंजाब यात्रा के बाद मंगलवार को 'परमाराध्य' परमधर्माधीश उत्तराम्नाय ज्योतिष्पीठाधीश्वर अनन्तश्रीविभूषित जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामिश्रीः अविमुक्तेश्वरानंदः सरस्वती '१००८' जी महाराज हरिद्वार के कनखल स्थित श्रीशंकराचार्य निवास पहुँचें । 



धर्म नगरी हरिद्वार में एक दिन प्रवास के बाद 9 मई को केदारनाथ धाम पहुंचेंगे । मंदिर के कपाटोद्घाटन में सम्मिलित होंगे।



यहां प्रेस को जारी एक बयान में ज्योतिर्मठ के प्रभारी ब्रह्मचारी मुकुन्दानन्द ने बताया कि ज्योर्तिमठ के शंकराचार्य जी अपने चार दिवसी प्रवास के दौरान 9 मई को केदारनाथ धाम पहुँच कर 10 मई को मंदिर के कपाट खुलने के अवसर पर उपस्थित रहेंगे और विश्वकल्याण के लिए भगवान केदारनाथ जी की पूजा अर्चना के बाद ज्योर्तिमठ प्रस्थान करेंगे .



 उन्होंने बताया कि 11  मई को शंकराचार्य जी बदरीनाथ धाम पहुंचेंगे। 12 मई को  बदरीनाथ मंदिर के कपाट उद्घाटन के अवसर पर उपस्थित रहेंगे । 


आगे उन्होने बताया कि 10 मई अक्षय तृतीया को जोशीमठ में चौसठ योगिनी पूजा सम्पन्न होगी। अक्षय तृतीया में किया गया कार्य सदा के लिए हमारे जीवन से जुड जाता है । इस महत्वपूर्ण तिथि पर उत्तरभारत की धार्मिक राजधानी ज्योतिर्मठ में 64योगिनी देवी की पूजा सम्पन्न होगी और  पूज्यपाद शंकराचार्य जी महाराज का आशीर्वाद सभी भक्तों को प्राप्त होगा । 



11 मई को बदरीनाथ धाम के लिए निकलते समय ज्योतिर्मठ के आराध्यदेव भगवान नृसिंहदेव , भगवती नवदुर्गा के दर्शन कर , विष्णुप्रयाग में संगम दर्शन और भगवान विष्णु की पूजा के अनन्तर पाण्डुकेश्वर स्थित भगवान योग-ध्यान बदरी और श्री कुबेर जी के दर्शन करने के बाद हनुमान चट्टी स्थित श्रीहनुमान जी महाराज के दर्शन- पूजन कर बदरीनाथ धाम पहुँच कर रात्रि-विश्राम करेंगे । 


वैशाख शुक्ल पंचमी (शंकराचार्य जयन्ती) के दिन प्रातः शुभ मुहूर्त में भगवान बदरीविशाल जी का कपाट विधि-विधान के साथ खोला जाएगा उसके अनन्तर भगवान के दर्शन कर देश- देशान्तर से आए हुए भक्तों को आशीर्वाद देकर पूज्यपाद जी महाराज गौ प्रतिष्ठा राजस्थान यात्रा के लिए जयपुर जाएंगे ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

39 साल की सरकारी सेवा के बाद अब वैश्विक मंच पर डॉ. गोपाल पाटील!

  66 वर्ष की उम्र में मानवाधिकारों की अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी, ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस ने बनाया एशिया का डिप्लोमैट और अंतरराष्ट्रीय सलाहकार परिषद का सलाहकार न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय का दौरा, बांग्लादेशी हिंदू समुदाय के बीच मानवाधिकारों की आवाज उठाई, मोहन भागवत के कार्यक्रम में भी हुए शामिल डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया पुणे/नई दिल्ली।  जिंदगी की असली पहचान इस बात से नहीं होती कि किसी व्यक्ति ने कितने वर्षों तक किस पद पर काम किया, बल्कि इस बात से होती है कि अपने अनुभव, ज्ञान और सामर्थ्य को उसने समाज के लिए कितना उपयोगी बनाया। महाराष्ट्र के पुणे निवासी विद्यावाचस्पति डॉ. भाऊ उर्फ गोपाल राधाबाई किशनराव पाटील की जीवनयात्रा इसी सोच का उदाहरण बनकर सामने आई है। भारत संचार निगम लिमिटेड में 39 वर्षों तक सेवाएं देने और उप महाप्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने 66 वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों के क्षेत्र में नई जिम्मेदारी संभाली है। नीदरलैंड के हेग स्थित ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस (जीएचआरडी) ने उन्हें एशिया के लिए डिप्लोमैट और अं...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।