सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पुरानी गारंटियाँ पूरी नहीं, फिर ठगने आईं प्रियंका: अनुराग ठाकुर


कांग्रेस गठबंधन राज्यों में महिला उत्पीड़न पर प्रियंका चुप क्यों: अनुराग ठाकुर

प्रिया बिष्ट

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 



हिमाचल प्रदेश: हमीरपुर लोकसभा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी व केंद्रीय मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने ऊना में कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी की रैली के बारे में बोलते हुए कहा कि प्रियंका गांधी यहाँ मंच से कई नई गारंटियों की घोषणा तो कर दी मगर पुरानी गारंटियाँ अभी तक क्यों पूरी नहीं हुई इसके बारे में क्यों जवाब नहीं देतीं?  प्रियंका गांधी पुरानी गारण्टियाँ बग़ैर पूरी किए फिर हिमाचल की जनता को ठगने आ गईं। सुक्खू और राहुल गांधी झूठी गारंटियां देते देते थक गए तो अब प्रियंका गांधी को हिमाचलियों को दुबारा ठगने भेजा है। हमीरपुर और हिमाचल की माताएं बहनें बड़ी आस लगा के बैठी थीं कि शायद प्रियंका गांधी 16 महीने पहले किए अपने ₹1500 प्रति महीने के वादे पर कुछ बोलेंगी परंतु प्रियंका गांधी ने उस ओर कुछ ना बोलकर और नए-नए झूठे वादों की लिस्ट थमा दी है। 16 महीने से खुद को ठगा महसूस कर रही जनता अब आक्रोशित हो चुकी है और 1 जून को हिमाचल से कांग्रेस का सूपड़ा साफ़ करने के लिए वोट करने जा रही है। 



श्री अनुराग ठाकुर ने यह बातें आज गगरेट, हरोली, ऊना और कुटलैहड़ विधानसभाओं में आयोजित दर्जन भर से ज्यादा जनसभाओं व मीडिया कर्मियों से वार्तालाप के दौरान कहीं। श्री अनुराग ठाकुर ने अपनी जनसभाओं में मोदी सरकार व स्वयं द्वारा किए गए विकास के कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया और कांग्रेस की नाकामी को भी लोगों के समक्ष प्रस्तुत किया। 


श्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस किसी भी तरह से सिर्फ सत्ता हथियाना चाहती है। एक बार सत्ता में आ जाने के बाद उनका जनता से कोई सरोकार नहीं रहता। हिमाचल प्रदेश पिछले 16 महीनों से इसका भुक्तभोगी है। यही प्रियंका गांधी और राहुल गांधी 16 महीने पहले विधानसभा चुनाव के दौरान हिमाचल आकर बड़ी-बड़ी घोषणाएं और गारंटियाँ देकर गए थे मगर अभी तक उनमें से एक भी पूरा नहीं हुआ है। अभी लोकसभा चुनाव के समय यह लोग फिर से उसी झूठ का सहारा लेकर चुनाव प्रचार में लगे हैं। कांग्रेस और उसके नेताओं की यही विडंबना है कि आजादी के 75 वर्षों बाद भी यह लोग जनता को मूर्ख समझते हैं। इन्हें लगता है कि जनता को कुछ भी बोल दो तो वह उनकी बातों में आकर उन्हें वोट दे देगी। यही कारण है कि यह लोग 2014 और 2019 की करारी हार के बाद अब 2024 में 40 से भी कम सीटों पर सिमटने वाले हैं”


श्री अनुराग ठाकुर ने आगे कहा, "लड़की हूं, लड़ सकती हूं का नारा देने वाली प्रियंका गांधी को बंगाल की संदेशखली में माताओं बहनों   पर हुआ अत्याचार नहीं दिखता है। प्रियंका गांधी को कर्नाटक में अपने ही कार्यकर्ता की बेटी का एक दरिंदे द्वारा गला रेता जाना नहीं दिखता है क्योंकि वोट बैंक पॉलिटिक्स आड़े आ जाती है। इनको अपने सहयोगियों द्वारा एक महिला सांसद का उत्पीड़न नहीं दिखता है क्योंकि वो इनके नैरेटिव में फिट नहीं बैठता। यह ऐसे नेता हैं जो महिलाओं के खिलाफ अत्याचार पर भी सिलेक्टिव राजनीति करते हैं। देश ये जान रहा है इसीलिए इन्हें बार बार नकार रहा है। प्रियंका गांधी को अब अपना नारा लड़की हूं लड़ सकती हूं से बदल कर लड़की हूं लेकिन लड़ नहीं सकतीं हूं कर लेना चाहिए।"


श्री अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि पिछले 10 वर्षों में मोदी जी ने महिला सशक्तिकरण को एक नया आयाम दिया है। मोदी जी ने ऐतिहासिक नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित कर देश की विधायिकाओं में माताओं बहनों के लिए 33% आरक्षण का प्रावधान किया है। इससे पहले हिमाचल प्रदेश में जब धूमल जी की सरकार थी तब उन्होंने पंचायती राज संस्थाओं में माताओं बहनों को 50% आरक्षण दिया था। भारतीय जनता पार्टी के संगठन में भी महिलाओं के लिए 25% आरक्षण लागू है। इससे पता चलता है कि भारतीय जनता पार्टी नारी सशक्तिकरण पर कितना जोर देती है। आज मोदी जी ने एक गरीब आदिवासी महिला को देश का राष्ट्रपति बनाया है। पिछले 10 वर्षों से देश की वित्त मंत्री एक महिला हीं हैं जिनके सानिध्य में मुझे भी काम करने का अवसर मिल है। यही नहीं, मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का सबसे बड़ा लाभ भी हमारी माताओं बहनों को हीं मिला है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जो चार करोड़ आवास बने हैं उनमें 50% से ऊपर का मालिकाना हक महिलाओं के पास हीं है। इसके अलावा मोदी जी ने 11 करोड़ फ्री रसोई गैस कनेक्शन देकर हमारी ग्रामीण माताओं बहनों को धुएं से आजादी दिलाई है। 13 करोड़ नल से जल कनेक्शन और 12 करोड़ शौचालय देकर मोदी जी ने माताओं बहनों का जीवन सुगम और सुरक्षित बनाया है। आज का भारत अगर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश बना है तो उसके पीछे हमारी महिला साइंटिस्टों की भी मेहनत है। आज दुनिया में सबसे ज्यादा वूमेन पायलट भारत में हैं। आज हमारी बेटियां एके-47 लेकर दुश्मनों को कब्रिस्तान पहुंचने का दम रखती हैं। यह सब बदलाव मोदी सरकार में हीं संभव हो पाया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

बादशाहपुर में फहरेगी भाजपा की विजय पताका: राव नरबीर सिंह

सुमित ठाकुर  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कार्यकर्ताओं को प्रचार में जुट जाने का दिया संदेश, शीघ्र होगी गृहमंत्री अमित शाह की रैलीगुरुग्राम। पूर्व कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि बादशाहपुर विधानसभा में निश्चित तौर पर भाजपा की विजय पताका फहरेगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर से उनको अपना उम्मीदवार बनाया है। बादशाहपुर की जनता जानती है कि 2014 से 2019 तक उन्होंने मंत्री रहते हुए किस तरह से गुरुग्राम में दो दर्जन के लगभग फ्लाइओवर और अंडरपास बनवाए थे। देश का सबसे महंगा रोड द्वारका एक्सप्रेस वे बनवाने का काम भी उस दौरान किया गया था। राव नरबीर सिंह ने कहा कि वह वादा करते हैं कि जितना विकास कार्य पिछले कार्यकाल में कराया था उससे अधिक रफ्तार से काम इस बार कराया जाएगा। राव नरबीर सिंह शुक्रवार को गढ़ी मुरलीपुर, नखडौला और वजीराबाद गांव में आयोजित जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे।अपने लोगों के बीच अधिकार से आया हूंराव नरबीर सिंह ने कहा कि भाजपा ने उनपर विश्वास इसलिए जताया है क्योंकि पार्टी को बादशाहपुर की जनता पर विश्वास है कि वह निश्चित तौर पर चुनाव...

पचास साल में कैसा रहा हिमाचल की लाइफलाइन HRTC का सफ़र

1974 से लेकर 2024 तक HRTC का सफ़र उप मुख्यमंत्री ने एचआरटीसी के संग्रहालय एवं वाल ऑफ हॉनर का किया शुभारंभ स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य पर निगम द्वारा 12 अक्टूबर को भव्य समारोह का होगा आयोजन गब्बर सिंह वैदिक Local Newsofindia उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज हिमाचल पथ परिवहन निगम के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर पुराना बस अड्डा शिमला में स्थित हिमाचल पथ परिवहन निगम के मुख्य कार्यालय में निर्मित संग्रहालय एवं वाल ऑफ हॉनर का लोकार्पण किया। इस अवसर उन्होंने कहा कि वाल ऑफ हॉनर के माध्यम से हम यहाँ पर हिमाचल पथ परिवहन निगम के सफर को जान सकेंगे। उन्होंने बताया कि 1974 से लेकर अब तक के फैसलों एवं अवार्ड्स अंकित किया गया है। इसके साथ-साथ हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों के मॉडल को भी अलग अलग स्थानों पर दर्शाया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे प्रदेश को निगम के 50 वर्ष पूर्ण होने पर गर्व होना चाहिए। निगम की बसों की सेवाएं दुर्गम क्षेत्रों तक है और लोगों को उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचती है। हमारे बसों के ड्राइवर सबसे अचे अनुभवी है। उन्होंने कहा कि स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य पर निगम द्वारा...