सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अक्षर योग केंद्र ने बनाए पांच गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

@localnewsofindia

लोकल  न्यूज ऑफ इंडिया 

चण्डीगढ़ - अक्षर योग केंद्र ने अपने संस्थापक और पूज्य हिमालयन सिद्ध योगी अक्षर के दूरदर्शी नेतृत्व में इस अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शुक्रवार को पांच नए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर इतिहास रच दिया। हजारों योग साधकों और समाज के विभिन्न क्षेत्रों के उत्साही लोगों ने बेंगलुरु स्थित अक्षर योग केंद्र में आयोजित योग कार्यक्रम में विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए नौकासन (बोटपोज), कौंडिन्यासन (सागाकौंडिन्यआसन), चक्रासन (व्हीलपोश्चर), नटराजासन (लॉडशिवापोज) और सूर्य नमस्कार (सनसैल्यूटेशन) सहित कुल सात योगासनों में प्रतिभाग किया। इन पांच आसनों (नौकासन, कौंडिन्यासन, चक्रासन, नटराजासन और सूर्य नमस्कार) में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना। शेष दो आसनों में पॉजिटिव रेस्पांस है और रिजल्ट का इंतजार है। इस कार्यक्रम में भारतीय सेना, एनसीसी, वायुसेना, कर्नाटक राज्य पुलिस के सदस्यों के साथ-साथ दिव्यांगों, अनाथालयों के बच्चों, व्यवसाय और कॉरपोरेट समुदाय के सदस्यों सहित 3000 से अधिक लोगों ने भाग लिया।



इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हिमालयन सिद्ध योगी अक्षर ने कहा, आसन और तकनीक के अलावा, योग व्यक्ति के बेहतर मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य की समग्र अवधारणा है। हमारा निरंतर प्रयास रहा है कि योग की प्राचीन प्रथा को नए शिखर पर ले जाएं और दुनियाभर में इसे घर-घर में लोकप्रिय कर देंता कि यह लोगों की दिनचर्या में शामिल हो जाए। योग दिवस के अवसर पर 20 देशों के लोगों की भागीदारी के साथ पांच नए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाना योग की अद्वितीय शक्ति का सम्मान है। यहां जो आसन किए गए, वे सभी के लिए बहुत लाभकारी हैं, खास कर महिलाओं के लिए, जो रोजमर्रा की जिंदगी में कई चुनौतियों का सामना करती हैं।


उन्होंने आगे कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य योग के बहुमुखी लाभों के बारे में जागरुकता बढ़ाते हुए वैश्विक एकता और सामूहिक उपलब्धि की भावना को बढ़ावा देना है। गिनीज रिकॉर्ड की आधिकारिक घोषणा के बाद, संचार मंत्रालय के तहत आने वाले डाक विभाग द्वारा एक विशेष कवर और पोस्टमार्क जारी करके इन गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की उपलब्धि का जश्न मनाया जाएगा। हफ्तों तक व्यापक प्रशिक्षण के बाद, प्रतिभागियों ने इस योग कार्यक्रम में 30 सेकेंड से लेकर 5 मिनट तक की अवधि वाले ये आसन किए। नौकासन (बोटपोज), कौंडिन्यासन (सागाकौंडिन्यआसन), चक्रासन (व्हीलपोश्चर), नटराजन (लॉर्डशिवापोज) एवं सूर्यनमस्कार (सनसैल्यूटेशन) में क्रमशरू 382, 352, 390, 595 एवं 1372 लोगों ने प्रतिभाग किया।




यह सफल आयोजन योग के प्रति अक्षर योग केंद्र की प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जिसमें दुनिया भर से प्रभावी प्रशिक्षण और उत्साही भागीदारी शामिल है। इस 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाने के अलावा, अक्षर योग केंद्र ने योग की परिवर्तनकारी शक्ति को प्रदर्शित करने के लिए डिजाइन की गई गतिविधियों की एक श्रृंखला आयोजित की।




गौरतलब है कि अक्षर योग केंद्र ने पिछले साल तीन अलग-अलग योगासनों वशिष्ठासन, उष्ट्रासन और हलासन को क्रमशः 45 सेकेंड, 60 सेकेंड और 90  सेकेंड की अवधि के लिए करने के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया था।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...