सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

इंडियन स्कूल ऑफ हॉस्पिटैलिटी ने लॉन्च किया आधुनिक करियर लीप प्रोग्राम

प्रिया बिष्ट 

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 



चण्डीगढ़ - इंडियन स्कूल ऑफ हॉस्पिटैलिटी ने अपने रचनात्मक प्रोग्राम करियर लीप प्रोग्राम के लॉन्च की घोषणा की है। हॉस्पिटैलिटी जगत के ग्लोबल लीडर मैरियट इंटरनेशनल के सहयोग से शुरू किया गया यह प्रोग्राम उम्मीदवारों को ऑन-द-जॉब सपोर्ट देकर, उनकी शिक्षा की यात्रा को पूरी तरह बदल देगा तथा हॉस्पिटैलिटी उद्योग में नई उपलब्धियां हासिल करने में सक्षम बनाएगा। युवा पेशेवरों के लिए लाया गया करियर लीप प्रोग्राम अकादमिक उत्कृष्टता की दिशा में बड़ा कदम है, जो उम्मीदवारों के व्यवहारिक पेशेवर विकास को सुनिश्चित करेगा। सीएलपी की शुरूआत लीडरशिप, उत्कृष्टता, महत्वाकांक्षा एवं व्यवसायिकता के सिद्धान्तों पर की गई है, जो नई पीढ़ी के हॉस्पिटैलिटी प्रोफेशनल्स विकसित करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह प्रोग्राम हॉस्पिटैलिटी के भावी पेशेवरों को इस सेक्टर में सफल करियर बनाने के लिए ज़रूरी कौशल और अनुभव प्रदान करेगा।


श्री कुनाल वासुदेवा-सह-संस्थापक एवं प्रबन्ध निदेशक इंडियन स्कूल ऑफ हॉस्पिटैलिटी ने कहा कि मैरियट इंटरनेशनल के साथ साझेदारी में हम अपने छात्रों के लिए पारम्परिक शिक्षा के दायरे से आगे बढ़कर प्रशिक्षण पाने का मौका लेकर आए हैं। करियर लीप प्रोग्राम उन्हें सिर्फ शिक्षित ही नहीं करता बल्कि हॉस्पिटैलिटी पेशेवरों की अगली पीढ़ी को विश्वस्तरीय अवसरों, पेशेवर विकास एवं करियर तत्परता की इस दुनिया में तैयार करता है यह पहल हॉस्पिटैलिटी शिक्षा के दायरे को विस्तारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी, और बड़ी संख्या में छात्रों को इस वाइब्रेन्ट उद्योग में अपनी प्रतिभ प्रदर्शित करने के लिए आमंत्रित करेगी। इसके साथ ग्रेजुएट एम्प्लॉयमेन्ट प्रोग्रामों का नया दौर शुरू हुआ है, जो हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में प्रतिभा की बढ़ती ज़रूरत को पूरा करते हुए युवाओं को इस सेक्टर में करियर बनाने के लिए प्रोत्साहित करेगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।

39 साल की सरकारी सेवा के बाद अब वैश्विक मंच पर डॉ. गोपाल पाटील!

  66 वर्ष की उम्र में मानवाधिकारों की अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी, ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस ने बनाया एशिया का डिप्लोमैट और अंतरराष्ट्रीय सलाहकार परिषद का सलाहकार न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय का दौरा, बांग्लादेशी हिंदू समुदाय के बीच मानवाधिकारों की आवाज उठाई, मोहन भागवत के कार्यक्रम में भी हुए शामिल डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया पुणे/नई दिल्ली।  जिंदगी की असली पहचान इस बात से नहीं होती कि किसी व्यक्ति ने कितने वर्षों तक किस पद पर काम किया, बल्कि इस बात से होती है कि अपने अनुभव, ज्ञान और सामर्थ्य को उसने समाज के लिए कितना उपयोगी बनाया। महाराष्ट्र के पुणे निवासी विद्यावाचस्पति डॉ. भाऊ उर्फ गोपाल राधाबाई किशनराव पाटील की जीवनयात्रा इसी सोच का उदाहरण बनकर सामने आई है। भारत संचार निगम लिमिटेड में 39 वर्षों तक सेवाएं देने और उप महाप्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने 66 वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों के क्षेत्र में नई जिम्मेदारी संभाली है। नीदरलैंड के हेग स्थित ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस (जीएचआरडी) ने उन्हें एशिया के लिए डिप्लोमैट और अं...