सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

दुनिया के सबसे ऊँचे गाँव कौमिक में लेट्स कलर पहल हुआ पूरा

इसके तहत 300000 वर्गफीट क्षेत्रफल में 100 घर,तीन स्कूल,तीन मठ,8 कैफे और 12 होमस्टे निःशुल्क पेंट किये गए



राज अग्रवाल

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया
मनाली
अक्ज़ोनोबल इंडिया कंपनी द्वारा आज हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल स्पीति के स्पीति उपमंडल के कौमिक गांव में आज में लेट्स कलर पहल के पूरा होने के अवसर पर समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया।अतिरिक्त उपायुक्त काज़ा राहुल जैन ने अक्ज़ोनोबल इंडिया कंपनी द्वारा आयोजित इस समापन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और बुद्ध भगवान के प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कौमिक व लांग्ज़ा गोंपाओं के लामाओं सहित कौमिक,हिक्किम व लांग्ज़ा तीनों गांव के लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए अतिरिक्त उपायुक्त राहुल जैन ने कहा कि इस जनजातीय एवं दूरदराज़ के क्षेत्र में लेट्स कलर परियोजना के क्रियान्वयन को पूर्ण करना एक बहुत बड़ी उपलब्धि है।उन्होंने एक्ज़ोनोबल इंडिया कंपनी द्वारा दुनिया के सबसे ऊंचे गांव कौमिक,हिक्किम व लांग्ज़ा तीनों गांव के लोगों के सभी घरों सहित इन गांवों के गोंपाओं में निःशुल्क पेंट करने के लिए कंपनी को बधाई दी और यहां के लोगों की रुचि एवं पसंदानुसार लोगों के घरों में पेंट करने के लिए कंपनी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि एक्ज़ोनोबल इंडिया कंपनी भविष्य में भी इस तरह के कार्यों को करती रहेगी और अपने कंपनी का नाम रोशन करने के साथ.साथ लोगों के घरों को भी पेंट के रंग से चमकाते रहेगी।राजीव राजगोपाल चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर एक्ज़ोनोबल इंडिया लिमिटेड ने कहा,हिमाचल प्रदेश में हिमालय के ठंडे रेगिस्तानी क्षेत्र की स्पिती घाटी में स्थित तीन गाँवों का रूपान्तरण चार महीनों में किया गया। इसके तहत 300000 वर्गफीट क्षेत्रफल में 100 घर,तीन स्कूल,तीन मठ,8 कैफे और 12 होमस्टे शामिल किए गए।
इस बदलाव के साथ क्षेत्र को सांस्कृतिक पहचान देने वाली कई इमारतों का भी पुनरुद्धार किया गया है जिसमें कोमिक म्युज़ियम और 14वीं सदी की तांगयुड मठ दुनिया के सबसे प्राचीन मठों में से एक शामिल हैं। गाँववासियों के साथ मिलकर एक्ज़ोनोबल की टीम ने बौद्ध परम्परा को ध्यान में रखते हुए आकर्षक रंगों का चुनाव किया जैसे सहानुभूति का प्रतीक नीला रंग,शुद्धता का प्रतीक सफेद रंग और आर्शीवाद का प्रतीक लाल रंग।
यह परियोजना क्षेत्र के लुक को बेहतर बनाने के दायरे से कहीं अधिक प्रभावशाली साबित हुई।स्थानीय कलाकारों ने सोच.समझ कर म्यूरल्स तैयार किए हैं जो आकर्षक और लुभावने माहौल के साथ पर्यटन को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। मठ में प्रार्थना चक्र के साथ घर में युवा बौद्ध भिक्षु का चित्र और ध्यानबद्ध बुद्ध की प्रतिमा इसका बेहतरीन उदाहरण हैं। कई चित्रों के माध्यम से क्षेत्र के हिम तेंदुओं,हिमालयी आइबेक्स और याक को दर्शाया गया है जो स्थानीय प्रजातियों के बारे में जागरुकता बढ़ाते हैं। एक्ज़ोनोबल की विश्वस्तरीय पहल लेट्स कलर का लॉन्च 2009 में किया गया था। अब तक यह 46 देशों में 3000 परियोजनाओं के माध्यम से 100 मिलियन से अधिक लोगों के जीवन को लाभान्वित कर चुकी है जिसमें 2 मिलियन लीटर से भी अधिक पेंट का इस्तेमाल किया गया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...