सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कुल्लू पुलिस की बड़ी कार्रवाई: होटल में दबिश देकर पंजाब के दो युवकों से 20 ग्राम हेरोइन जब्त, एक अन्य से भी 3.27 ग्राम चिट्टा बरामद

 


रघुबीर सिंह राणा / लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया।

​कुल्लू- मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कुल्लू जिला पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कुल 23.690 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

​मिली जानकारी के अनुसार, पहली सफलता पुलिस थाना मनाली की टीम को मिली। पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि मॉडल टाउन, मनाली स्थित एक निजी होटल में नशे की खेप मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत होटल के कमरे में दबिश दी। तलाशी के दौरान पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिला निवासी दो व्यक्तियों (उम्र 26 वर्ष और 45 वर्ष) के कब्जे से 20.420 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ पुलिस थाना मनाली में एनडीपीएस एक्ट (मादक पदार्थ अधिनियम) की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

​वहीं, दूसरा मामला पुलिस थाना कुल्लू के अंतर्गत सामने आया। अपर बदाह-पाहनाला मार्ग पर गश्त के दौरान पुलिस टीम ने एक 33 वर्षीय व्यक्ति को रोका। आरोपी की पहचान भुंतर तहसील के गांव जिया के निवासी के रूप में हुई है। तलाशी लेने पर उसके पास से 3.27 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

​सप्लाई चेन खंगाल रही पुलिस

मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों मामलों में नशे की इस खेप के मुख्य स्रोत (बैकवर्ड लिंकेज) और सप्लाई चेन से जुड़े अन्य नेटवर्क का पता लगाने के लिए आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है।

​आमजन से पुलिस की अपील

जिला पुलिस कुल्लू ने आम जनता से अपील की है कि वे समाज को नशा मुक्त बनाने के इस अभियान में पुलिस का सहयोग करें। यदि किसी के पास मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री या तस्करी से जुड़ी कोई भी जानकारी हो, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। पुलिस ने विश्वास दिलाया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

39 साल की सरकारी सेवा के बाद अब वैश्विक मंच पर डॉ. गोपाल पाटील!

  66 वर्ष की उम्र में मानवाधिकारों की अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी, ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस ने बनाया एशिया का डिप्लोमैट और अंतरराष्ट्रीय सलाहकार परिषद का सलाहकार न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय का दौरा, बांग्लादेशी हिंदू समुदाय के बीच मानवाधिकारों की आवाज उठाई, मोहन भागवत के कार्यक्रम में भी हुए शामिल डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया पुणे/नई दिल्ली।  जिंदगी की असली पहचान इस बात से नहीं होती कि किसी व्यक्ति ने कितने वर्षों तक किस पद पर काम किया, बल्कि इस बात से होती है कि अपने अनुभव, ज्ञान और सामर्थ्य को उसने समाज के लिए कितना उपयोगी बनाया। महाराष्ट्र के पुणे निवासी विद्यावाचस्पति डॉ. भाऊ उर्फ गोपाल राधाबाई किशनराव पाटील की जीवनयात्रा इसी सोच का उदाहरण बनकर सामने आई है। भारत संचार निगम लिमिटेड में 39 वर्षों तक सेवाएं देने और उप महाप्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने 66 वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों के क्षेत्र में नई जिम्मेदारी संभाली है। नीदरलैंड के हेग स्थित ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस (जीएचआरडी) ने उन्हें एशिया के लिए डिप्लोमैट और अं...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।