लक्ष्मी शर्मा
लोकल न्यूज ऑफ इंडिया
भुवनेश्वर । ओड़िशा पुलिस के लिए एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी संजीब पंडा और यशवंत कुमार जेठवा को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ग्रेड में पदोन्नति दी गई हैं । पदोन्नति संबंधी प्रस्ताव को मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने औपचारिक रूप से मंजूरी प्रदान कर दी है।
दोनों अधिकारी ओड़िशा कैडर के वरिष्ठतम आईपीएस अधिकारियों में शामिल हैं । अपने लंबे सेवाकाल के दौरान उन्होंने पुलिस प्रशासन, कानून-व्यवस्था और विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन किया । उनकी सेवाओं और पुलिसिंग के क्षेत्र में योगदान को देखते हुए उन्हें डीजीपी ग्रेड प्रदान किया गया हैं ।
सरकार के इस निर्णय से ओड़िशा पुलिस के वरिष्ठ नेतृत्व में अनुभव और प्रशासनिक क्षमता को और मजबूती मिलने की संभावना हैं ।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें