सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोपरि , आईजी ने दिए सुरक्षा और सुगम दर्शन के निर्देश

 


लक्ष्मी शर्मा 

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 

पुरी । कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारु दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आईजीपी सेंट्रल रेंज डॉ. सत्यजीत नाइक , आईपीएस ने सोमवार को पुरी स्थित श्रीलोकनाथ मंदिर का दौरा कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया । इस दौरान पुरी के एसपी प्रतीक सिंह , अतिरिक्त एसपी और सिटी डीएसपी समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे ।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था तथा बैरिकेडिंग की समीक्षा की । श्रद्धालुओं को व्यवस्थित एवं सुगम दर्शन कराने के लिए प्रमुख स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई है, ताकि भीड़ का नियंत्रित आवागमन सुनिश्चित किया जा सके ।

कांवड़ यात्रियों के सुगम आवागमन को लेकर यातायात व्यवस्था की भी समीक्षा की गई । भीड़ और जाम की स्थिति से निपटने के लिए विशेष ट्रैफिक इंतजाम किए गए हैं । उत्तरा से मालतीपतपुर तथा पुरी क्षेत्र तक एनएच के तीन प्रमुख हिस्सों में लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है, ताकि कांवड़ यात्रियों के साथ-साथ आम राहगीरों को भी आवागमन में परेशानी न हो । 



निरीक्षण के दौरान मौके पर तैनात पुलिस अधिकारियों और जवानों को श्रद्धालुओं की हरसंभव सहायता के निर्देश दिए गए । श्रद्धालुओं को उचित मार्गदर्शन, पेयजल और चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के साथ-साथ बुजुर्ग एवं दिव्यांग श्रद्धालुओं की विशेष सहायता सुनिश्चित करने को कहा गया है ।

कांवड़ यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुरी शहर और मंदिर क्षेत्र में 14 प्लाटून पुलिस बल तैनात किए गए है । वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पूरे सुरक्षा इंतजाम की चौबीसों घंटे निगरानी कर रहे हैंं ।

पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित कतार व्यवस्था का पालन करें, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार की सहायता के लिए नजदीकी पुलिस सहायता केंद्र से संपर्क करें।

डॉ सत्यजीत नाइक ने कहा कि , पुलिस प्रशासन का उद्देश्य धार्मिक आस्था और आधुनिक पुलिसिंग के समन्वय के माध्यम से कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित बनाना हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...