सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

ब्लॉक के सभी 72 ग्राम पंचायतों में शुद्ध पानी के लिए करेगे जागरूक

  ब्लॉक प्रमुख व बीडीओ ने झण्डी दिखाकर किया एल ई डी वाहन रवाना प्रिया बिष्ट, लोकल न्यूज़ आफ इण्डिया, म्योरपुर:  म्योरपुर स्थानीय ब्लॉक परिसर से सोमवार को जल जीवन मिशन परियोजना  हर घर जल नल योजना के प्रचार प्रसार के लिए आधा दर्जन वाहनों को  ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोंड,और खंड विकास अधिकारी हेमंत कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर गावो के लिए रवाना किया।खंड विकास अधिकारी श्री सिंह ने मौके पर कहा कि क्षेत्र के हर परिवार को शुद्ध जल  मिले इसके लिए केंद्र और राज्य सरकार प्रयास कर रही है।साथ में इफोटेक सॉल्यूशन  नोएडा सोनभद्र यूनिट जिला उप सम्नवक संतोष गुप्ता  टीम लीडर राम दत्त  शुक्ल ने  बताया की प्रचार वाहन एल ई डी के माध्यम से गावो में स्वच्छ जल  के प्रति लोगो को जागरूक करेगी। बताया की अधिकतर बीमारियां अशुद्ध पेय जल से ही पैदा होती है। जरूरत है कि हम लोग शुद्ध पानी का उपयोग करे और साथ ही जल का सरंक्षण करे।धरती को सुखा और अकाल से बचाने के लिए जल सरंक्षण के साथ सही सद्पयोग की जरूरत है ।जेल को दूषित होने से बचाने के साथ उसे नाहक ना बहने  दे। मौके पर ग्राम प्रधान ब्लॉक कर्मी और अन्य लोग उपस्थित रहे।

रामपुर प्रोजेक्ट 412 मेगावाट की प्रभावित पंचायतों की बैठक किसान मजदूर भवन चाटी मे हुई सम्पन्न

  वेद जोशी, लोकल न्यूज ऑफ इंडिया, हिमाचल:  सोमवार को हिमाचल किसान सभा खण्ड इकाई निरमण्ड के आह्वान पर रामपुर प्रोजेक्ट 412 mw की प्रभावित पंचायतों की बैठक किसान मजदूर  भवन चाटी मे हुई।       इस बैठक मे किसान सभा राज्य सचिव डॉ ओंकार शाद,किसान सभा जिला सचिव पूरण ठाकुर किसान सभा निरमण्ड ब्लॉक के अध्यक्ष देवकी नंद मौजूद रहे।मीटिंग में मुख्य रूप से प्रदूषण,रोजगार व एक प्रतिशत राशि जो प्रभावित परिवारों को मिलनी थी उस पर चर्चा की गई। बैठक मे तय किया गया कि 5 फरवरी को इन मांगों को लेकर निरमण्ड मे उपमंडलाधिकारी के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया जाएगा।      बैठक में उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुये वक्ताओं ने कहा कि यह प्रोजेक्ट 2014 में बनकर तैयार होगया था,परंतु अभी भी प्रोजेक्ट प्रभावित पंचायतों के लोगों को प्रदूषण का मुआवजा 2010-11 के बाद नही मिला है, ओर ना ही जो एक प्रतिशत राशि प्रभावित परिवारों को मिलनी थी वो राशि भी पिछले दो तीन वर्षों से नही मिली है और ना ही लोगों को रोजगार मिल रहा है।        उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट प्रभावित पंचायत के लोगों के साथ धोखा है।प्रदूषण का 2010-11 का मुआ

लोगों को गुमराह कर रही भाजपा की सरकार :कैंप्टन अजय यादव

  फिरोजगांधी कालोनी व लक्ष्मण विहार में आम जनता के साथ किया संवाद  प्रिया बिष्ट, लोकल न्यूज ऑफ इंडिया, गुड़गांव:  देश व प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार बनी है तब से आम जनता को क्षेत्र के विकास के नाम पर सिर्फ गुमराह करने का कार्य किया जा रहा है। यह कहना है कांग्रेस के पूर्व मंत्री कैँप्टन अजय यादव का। श्री यादव रविवार को गुरुग्राम विधानसभा क्षेत्र के फिरोज गांधी कालोनी व लक्ष्मण विहार कालोनी में जनता के साथ सीधा संवाद करने पहुंचे थे। इस मौके पर मुख्य रूप से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पंकज डावर, गौरव शर्मा, महेन्द्र राठी, धर्मेंद्र मिश्रा, महेश कटारिया,रामवतार टिंकू, हरकेश प्रधान, राजेन्द्र राघव, बल्ले प्रधान, सुनील प्रकाश, मुकेश सिंगला, मनोज अहूजा, विनोद शर्मा, नरेश यादव, रोहित शर्मा समेत अन्य कार्यकर्तागण मौजूद रहे।  आमजन से संवाद के दौरान क्षेत्र के लोगों ने अपनी समस्याएं पूर्व मंत्री के सामने रखी। कुछ समस्याओं को उन्होने अपने स्तर पर हल करने का आश्वासन देते हुए कहा कि मौजूदा सरकार में बढ़ती महगाई, भ्रष्टाचार से हर कोई परेशान है। देश व प्रदेश की जनता जान चुकी है कि यह सरकार चंद लोगों को

तीर्थन घाटी में पार्क हितधारकों ने सीखे आपदा से बचाव के गुरु।

  शाईरोपा में एक दिवसीय बुनियादी आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण शिविर संपन्न। पार्क क्षेत्र स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा। प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारी को परिवार और गांव के अन्य लोगों तक सांझा करें-कमल कुमार भंडारी. परस राम भारती, लोकल न्यूज ऑफ इंडिया, तीर्थन घाटी गुशैनी बंजार: जिला कुल्लू उपमंडल बंजार की तीर्थन घाटी में स्थित ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क तीर्थन रेंज शाईरोपा कंपलेक्स में शनिवार को आपदा प्रबंधन पर एक दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पार्क क्षेत्र की स्थानीय ग्राम पंचायत तुंग, ग्राम पंचायत मशियार, ग्राम पंचायत शिल्ली, ग्राम पंचायत पेखड़ी के जनप्रतिनिधियों, बीटीसीए के सदस्यों और विभिन्न स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। यह कार्यक्रम ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क तीर्थन रेंज शाई रोपा के वन परिक्षेत्राधिकारी परमानन्द की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। इस प्रशिक्षण शिविर के दौरान गृह रक्षा विभाग की ओर से आए विख्यात फायर फाइटर एवं मास्टर ट्रेनर कंपनी कमांडर कमल भंडारी द्वारा उपस्थित प्रशिक्षुओं को आपदा प्रबंधन जिस

नाप ने बनाया सत्येंद्र सिंह को अपना मिर्जापुर लोकसभा प्रत्याशी

   प्रिया बिष्ट लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  मिर्जापुर:  लोकसभा की तैयारी में सबसे पहले बाजी मारते हुए नैशनल अपनी पार्टी (नाप ) ने सत्येंद्र सिंह को मिर्जापुर लोकसभा का प्रत्याशी बनाया हैं। आपको बता दें कि राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह बिष्ट ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जय किशन जैकी, राष्ट्रीय प्रभारी श्रीमान लाखन सिंह सैनी, राष्ट्रीय महासचिव श्रीमान जय प्रकाश,  राष्ट्रीय संगठन मंत्री सतीश दुबे, राष्ट्रीय प्रवक्ता रविकांत, राष्ट्रीय सचिव सुभाष कुमार वर्मा, सचिव देश राज और उत्तर प्रदेश महासचिव अमित कुमार झा की उपस्थिति में घोषणा की।

वीवो ने बेहतरीन फ्लैगशिप एक्स100 सीरीज लॉन्च की

  प्रिया बिष्ट, लोकल न्यूज ऑफ इंडिया, चण्डीगढ़:  ग्लोबल स्मार्टफोन ब्रांड, वीवो ने आज फ्लैगशिप वीवो एक्स100 सीरीज़ लॉन्च की, जिसमें वीवो एक्स100 प्रो और एक्स100 शामिल हैं। नई वीवो एक्स100 सीरीज जाइस के साथ पार्टनरशिप में महत्वपूर्ण एडवांसमेंट लाती है, उपभोक्ताओं को अत्याधुनिक हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर से लैस करती है जो मोबाइल फोटोग्राफी एक्सपीरियंस को अगले लेवल तक बढ़ा देती है। वीवो एक्स100 सीरीज वीवो जाइस को-इंजीनियर्ड इमेजिंग सिस्टम में प्रमुख एडवांसमेंट भी लाती है, इसमें एडवांस कैमरा सेंसर द्वारा समर्थित टेलीफोटो शूटिंग की सुविधा है जो 100 गुना तक की असाधारण ज़ूमिंग क्षमता प्रदान करता है। दोनों स्मार्टफोन एक क्रांतिकारी टेलीफोटो सनशॉट फीचर के साथ आते हैं जो सूर्यास्त और सूर्याेदय के दौरान सूर्य की मनमोहक तस्वीरें खींचना आसान बनाता है। एक्स100 सीरीज इमेजिंग, परफॉर्मेंस और ऑपरेटिंग सिस्टम में शानदार एडवांसमेंट प्रदान करती है। वीवो ने एक्स100 सीरीज के लिए फ्लैगशिप एसओसी एक्सपीरियंस को परिभाषित करने के लिए मीडियाटेक के साथ मिलकर काम किया। दोनों स्मार्टफोन डुअल फ्लैगशिप चिप के साथ आते हैं, जिसम

लोकमित्र केंद्र सैंज में इलेक्टेशन का 15 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का कार्यकारी अधिकारी ने किया शुभारम्भ।

  सुमन पालसरा, लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया, सैंज:  लोकमित्र केंद्र सैंज में इलेक्टेशन का 15 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ।  शिविर का उद्धघाटन खादी ग्रामोद्योग के कार्यकारी अधिकारी धर्मपाल ने किया। इस अवसर पर 20 प्रशिक्षओ को कार्यकारी अधिकारी द्वारा भारत सरकार के उद्योग विभाग से सबन्धित योजनाओं की जानकारी दी गई।  उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के भारत सरकार सूक्ष्म एवं लघु उद्योग मंत्रालय  कई तरह की योजना  चला रहा है।  जिसमे इलेक्टेशन भी शामिल है। उन्होंने कहा कि आने बाले समय मे विभाग   इस तरह के शिविरों का आयोजन करेगा।  इस मौके पर DVTI के प्रबंध निदेशक उदय डोगरा ने भी अपने विचार रखे उन्होंने कहा कि उन के संस्थान कई तरह के छोटे, छोटे  शिविर का आयोजन करता आया है और आगे भी इस तरह के शिविर का आयोजन किया जाएगा।

जयगुरुदेव सत्संग में उमड़ा जनसैलाब पूज्य पंकज जी महाराज ने दिया शाकाहार का सन्देश

 प्रिया बिष्ट, लोकल न्यूज़ आफ इण्डिया, म्योरपुर:   स्थानीय ब्लॉक म्योरपुर सोनभद्र  के जामपानी में जयगुरुदेव आश्रम मथुरा से 26 दिसम्बर को पूज्य पंकज जी महाराज की अगुवाई में गतिमान 82 दिवसीय व छह प्रान्तीय शाकाहार-सदाचार, मद्यनिषेध-आध्यात्मिक जनजागरण यात्रा ने कल ग्राम बघमंदवा निकट लिलासी बाजार (ब्लाक म्योरपुर), तह. दुद्धी में पड़ाव किया। यह जनजागरण यात्रा शाकाहार-सदाचार, मद्यनिषेध, चरित्र निर्माण, प्रभु प्राप्ति का सरल रास्ता, आपसी प्रेम व सद्भाव, आध्यात्मिकता के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं सत्संग कार्यक्रम के साथ 17 मार्च 2024 तक निरन्तर गतिमान रहेगी।  आज 3 जनवरी को यहाँ आयोजित सत्संग समारोह में प्रवचन करते हुये जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था, मथुरा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज जी महाराज ने कहा कि यह मानव तन बड़े सौभाग्य से मिला, इससे भी बड़ा सौभाग्य है सत्संग का मिलना। ‘‘सत्संग जल जो कोइ पावै, मैलाई सब कटि-कटि जावै।’’ पंक्ति को उद्धृत करते हुये महाराज जी ने कहा कि सत्संग से मन, बुद्धि, चित्त निर्मल होता है। सत्संग से ही हमें बड़ों का सम्मान व छोटों को प्यार करने का बोध होता है। सत्संग में ही यह

दिल्ली : आज AIIMS के टीचिंग ब्लॉक में आग लग जाने से फर्नीचर और कार्यालय रिकॉर्ड को नुकसान पहुंचा ।

हाइलाइट्स : AIIMS दिल्ली के टीचिंग ब्लॉक में आग आग लगने से फर्नीचर और कार्यालय रिकॉर्ड को नुकसान आग की घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं                                                                                    प्रिया बिष्ट  लोकल  न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  दिल्ली:  राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली से आग की घटना सामने आई है कि, यहां AIIMS दिल्ली के टीचिंग ब्लॉक में आज गुरुवार सुबह भीषण आग लग गई है। आग लगने के बाद एम्स में अफरा-तफरी मच गई एवं ऑफिस दस्तावेज जलकर खाक हो गए। आग लगने से फर्नीचर और कार्यालय रिकॉर्ड को नुकसान  बताया जा रहा है कि, AIIMS दिल्ली के टीचिंग ब्लॉक में आज आग लगने से फर्नीचर और कार्यालय रिकॉर्ड को नुकसान पहुंचा। भयंकर आग की घटना के बाद इस बारे में दमकल विभाग को सूचित किया गया। आग की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। एम्स डायरेक्टर का ऑफिस भी आग की चपेट में आया  दिल्ली अग्निशमन सेवा का कहना है कि, आग की घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग इतनी विकराल थी कि, एम्स डायरेक्टर का ऑफिस भी चपेट में आ गया। इय बीच दमकल की 7 गाड़िय

ओटीएस का बहाना बताकर अवर अभियंता ने नहीं दिया कनेक्शन

  इंदिरा नगर सेक्टर 14 पावर हाउस का मामला प्रिया बिष्ट  लोकल  न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  नई दिल्ली : बिजली का कनेक्शन आसानी से लोगों को मिल सके इसके लिए उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन ने झटपट पोर्टल की शुरुआत की थी, इंदिरा नगर के एक व्यापारी प्रखर जैन ने बीते 45 दिन पहले झटपट पोर्टल पर 1 किलोवाट कनेक्शन लेने के लिए आवेदन किया लेकिन उन्हें आज तक कनेक्शन नहीं मिला,ओटीएस का बहाना बनाकर कनेक्शन नहीं दिया जा रहा, इंदिरा नगर सुख काम्प्लेक्स में व्यापारी नेता प्रखर जैन ने बीते नवंबर माह में कनेक्शन के लिए झटपट पोर्टल पर आवेदन किया था,जब 10 दिन बीत गए और पोर्टल पर कोई जानकारी नहीं मिली तो उपभोक्ता अवर अभियंता कप्तान सिंह यादव से मिलकर बात की, तो जेई ने कहा अभी ओटीएस योजना चल रही है बाद में बात करेंगे,ऐसे में उपभोक्ता कई बार बिजली घर पहुंचा लेकिन उसे सही जानकारी किसी ने भी नहीं दी, 45 दिन बाद एक बार फिर उपभोक्ता जेई के पास पहुंचा तो जेई ने जवाब दिया आपके कनेक्शन देने पर जमीन मालिक का विवाद है जमीन मालिक ने कनेक्शन देने से मना किया है, ऐसे में व्यापारी नेता प्रखर जैन ने कहा कि यदि कोई साक्ष्य उपलब्ध हो तो द

भाजपा संगठन मे वैश्य समाज की अनदेखी - हिन्दुस्तानी

    प्रिया बिष्ट, लोकल  न्यूज़ ऑफ़ इंडिया, चंडीगढ़:   अग्रवाल वैश्य समाज के हरियाणा के प्रवक्ता सुमित हिन्दुस्तानी ने भारतीय जनता पार्टी को वैश्य समाज विरोधी पार्टी की संज्ञा देते हुए कहा है कि आज भाजपा अपने ही कोर वोट बैंक की अनदेखी करने में लगी हुई है जहां पहले उसने राजस्थान में समाज के एक भी व्यक्ति को मंत्री नहीं बनाया वहीं अब भाजपा ने हरियाणा में भी पार्टी के जिला अध्यक्षों की नियुक्ति में वैश्य समाज की अनदेखी की है। हिन्दुस्तानी ने कहा कि हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष नायब सैनी ने अपनी प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा कर दी है। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ की टीम में वैश्य समुदाय के जिला अध्यक्षों की संख्या पांच थी, परंतु नायब सैनी की सूची मे केवल एक वैश्य को जगह मिल पाई है। समाज से केवल नरेंद्र पटेल नूह जिला अध्यक्ष नियुक्त हुए हैं।  हिन्दुस्तानी ने कहा कि वैश्य समाज शुरू से ही भाजपा का कोर वोट बैंक रहा है और आज पार्टी अपने इस वोट बैंक की अनदेखी कर रही है। उन्होंने कहा कि नए वोट बैंक को जोड़ना अच्छी बात है लेकिन एक समाज की लगातार अनदेखी करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि आने

गोवा की आजादी में लोहिया का योगदान

                                              राजेन्द्र चौधरी लोकल न्यूज ऑफ इंडिया      गोवा की चर्चा छिड़ते ही लोगों के दिल-दिमाग में वहां समुद्र किनारे धूप तापते सैलानियों की भीड़-भाड़ के नजारे बसे दिखते हैं जबकि गोवा में गोवा मुक्ति आंदोलन के स्मृति स्थलों के अलावा जनजीवन में घुलीमिली संस्कृति की भी झलकियां आकर्षित करती हैं।     गोवा से समाजवादियों का पुराना सम्बंध रहा है। लोहिया जी ने आजादी की जो अलख जगाई थी उसी का परिणाम है कि आज गोवा स्वतंत्र हैं। लोहिया मैदान समाजवादी आंदोलन के लिए प्रेरणादायक प्रतीक स्थल है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव लोहिया जी के उसी रास्ते पर चल रहे हैं जो अन्याय के प्रतिकार, लोकतंत्र को बचाने, वंचितों को अधिकार दिलाने का रास्ता है। समाजवादी पार्टी डॉ लोहिया की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए संकल्पित है।       उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी लगातार संविधान प्रदत्त अधिकारों को बचाने की लड़ाई लड़ रही है। समाजवादियों का मानना है कि लम्बे स्वतंत्रता संग्राम के बाद जो आजादी मिली उसे उसी भावना के स

हड़ताल पर गए सफाई कर्मचारियों पर सख्त हुआ नगर निगम प्रशासन

  सफाई कर्मचारियों तथा सुपरवाईजरों को नौकरी से निकालने की निगम ने की तैयारी नो वर्क-नो पे के सिद्धांत की गंभीरता से की जा रही पालना प्रिया बिष्ट लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गुरूग्राम:  नगर निगम गुरूग्राम क्षेत्र में पिछले काफी दिनों से चल रही हड़ताल को छोडक़र लगभग 1700 कर्मचारी काम पर वापिस लौट आए थे, लेकिन इनमें से कुछ कर्मचारी पिछले 2 दिन से वापिस हड़ताल में शामिल हो गए हैं। नगर निगम गुरूग्राम द्वारा ऐसे कर्मचारियों तथा उनके सुपरवाईजरों पर सख्ती बरतते उन्हें नौकरी से निकालने की तैयारी की जा रही है। उल्लेखनीय है कि सरकार की हिदायत अनुसार निगम प्रशासन नो वर्क-नो पे के सिद्धांत की गंभीरता से पालना कर रहा है। इसके तहत केवल उन्हीं कर्मचारियों को वेतन मिलेगा, जो अपनी ड्यूटी कर रहे हैं। ड्यूटी को छोडक़र हड़ताल में शामिल होने वाले कर्मचारियों को किसी भी सूरत में वेतन नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा, उन सुपरवाईजरों पर भी कार्रवाई की जाएगी, जो कर्मचारियों को काम नहीं करने दे रहे हैं तथा उन्हें जबरदस्ती हड़ताल में शामिल कर रहे हैं। नगर निगम गुरूग्राम दुबारा से हड़ताल में शामिल होने वाले लगभग 400 सफाई कर्मच

विवांता इंडस्ट्रीज लिमिटेड ट्रिनिटी गणेश प्राइवेट लिमिटेड में निवेश मॉडल पर बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक

  प्रिया बिष्ट लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  चण्डीगढ़:  कन्सल्न्टसी और टर्नकी समाधान प्रदान करनेवाली अहमदाबाद स्थित विवांता इंडस्ट्रीज लिमिटेड ट्रिनिटी गणेश प्राइवेट लिमिटेड में निवेश पर विचार कर रही है। शेयर स्वैप अनुपात पर विचार और प्रस्ताव का अनुमोदन करने और ट्रिनिटी गणेश प्राइवेट लिमिटेड में निवेश मॉडल पर आगे चर्चा करने के लिए बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक शुक्रवार, 29 दिसंबर को होगी। कंपनी नेक्स्ट जनरेशन तकनीकी व्यवसायों जैसेकि ड्रोन, इन्फोर्मेशन टेक्नोलोजी, एआई और रोबोटिक्स, इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन सहित अन्य क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करने के साथ संचालन मे परिवर्तन लाने का लक्ष्य रखा है। कंपनी ने पहले ही ड्रोन और ईवी बिजनेस पर काम शुरू कर दिया है और आने वाले समय में इसे बड़ा बनाने का लक्ष्य है। 2013 में स्थापित, विवांता इंडस्ट्रीज लिमिटेड एक सिविल निर्माण और इंजीनियरिंग कंपनी है जो भूमि सर्वेक्षण और खरीद, परियोजना डिजाइनिंग, वित्तीय अध्ययन, फंडिंग और विपणन सेवाओं सहित कई प्रकार की सेवाएं प्रदान करती है। कंपनी ने विशेष रूप से फार्मास्यूटिकल्स, कृषि आधारित उर्वरक परियोजनाओं,

रा.व.मा.वि.खरगा में धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव!

 केंद्र मुख्य शिक्षक परस राम ठाकुर रहे समारोह के मुख्य अतिथि! गब्बर सिंह वैदिक लोकल न्यूज ऑफ इंडिया राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खरगा (15/20) में " वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह" बड़ी धूमधाम से मनाया गया! इस अवसर पर मुख्यातिथि के रूप केंद्र मुख्य शिक्षक राजकीय केंद्र प्राथमिक पाठशाला खरगा  परसराम ठाकुर जी  तथा विशेष अतिथि  सुभाष ठाकुर अध्यक्ष स्कूल प्रबंधन समिति राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक  विद्यालय खरगा ने शिरकत की। यह जानकारी देते हुए विद्यालय के कंप्यूटर शिक्षक अजीत डोगरा  ने बताया  इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां पेश की है, मुख्य अतिथि महोदय ने सबसे पहले दीप प्रज्वलित कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया! प्लस टू क्लास की छात्राओं ने सरस्वती वंदना पेश की और मुख्य अतिथि के स्वागत में स्वागत गीत प्रस्तुत किया,साथ ही बच्चों ने हिंदी, पहाड़ी, और किन्नौरी प्रस्तुति पेश की, इसके बाद, विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह रावत  ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, इसके बाद जिला राज्य वह राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृ

बड़ाच वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया

  रवि वर्मा लोकल न्यूज आफ इंडिया बुधवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बड़ाच में आयोजित किया गया जिसमें प्रधान ग्राम पंचायत बड़ाच सन्तोष कुमार बतौर मुख्य अतिथि पधारे साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में मदन मोहन गुप्ता रिटायर प्रधानाचार्य रहे हिन्दी प्रवक्ता एम आर कश्यप में कार्यक्रम का संचालन किया मुख्य अतिथि ने अपने व्यक्तित्व से बच्चों को प्रोत्साहित किया इस वर्ष शैक्षणिक खेल व  सास्कृतिक गतिविधियों में शामिल होने वाले बच्चों मेडल सम्मानित किया

भगावट में 21 वीं ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन।

  लोकेंद्र सिंह वैदिक लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया भगावट में 21 वीं ग्रामीण स्तरीय  क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन जीसके मुख्य अतिथि हेमंत बरोगी राज पुजारी स्वयंसेवी है उन्होंने 8000 की राशि युवक मंडल को दी यहां लगभग 26 टीमों ने भाग लिया  इसमें फाइनल मैं  दोफदा और पीजी कॉलेज रामपुर का मकाबला हुआ  जिसमें पहले खेलते हुए  डोफ्डाने 86 रन का लक्ष्य रखा था पीजी कॉलेज 80 रन ही बना पाई इसमें प्रथम स्थान प्राप्त किया सबसे ज्यादा विकट अंकित थाडू के नाम रहे और अनु बेस्ट ने दोफदा के लिए बनाएं 30 रन  का योगदान दिया   मैन ऑफ द सीरीज लकी जोकि मशनू की टीम से थे  बेस्ट बॉलर का प्राइस अंकिता थाड़ू  दोफदा बेस्ट बैट्समैन बंटी पीजी कॉलेज रामपुर बेस्ट अंपायर यशपाल झाई और योगराज द्राह। युवक मंडल के प्रधान संजीव जाई ने सूचना दी युवक मंडल के सदस्य संदेश स्वदेश  कबीर दिनेश दत्त करमचंद मेहता देवी सिंह विकेश हेमराज धर्म प्रकाश राकेश मेहता राजेंद्र महेंद्र झाई महिला मंडल प्रधान बाड़ी महिला मंडल प्रधान धोवा  महिला मंडल के सदस्य मौजूद रहे ।

गोला फेंक और चक्का फेंक में हिमाचल के सर्वश्रेष्ठ एथलीट बने करूनेश।

  लोकेंद्र सिंह वैदिक लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया हिमाचल:  महाराष्ट्र के चंद्रपुर में 26 दिसंबर से 30 दिसंबर तक हिमाचल टीम का प्रतिनिधित्व करेगा । अंडर-19 एथलेटिक्स  चक्का 40मीटर और गोला फेंक 13 मीटर में जिला कांगड़ा के  करूनेश ने धर्मशाला में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दो स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा है । करूनेश जीएमएसएस मॉडल स्कूल कोटला से संबंध रखते हैं । इनका कहना है की पढ़ाई और खेल यदि साथ-साथ चलते हैं तो विद्यार्थी का सर्वांगीण विकास होता है और राष्ट्र के लिए एक आदर्श नागरिक तैयार होता है । इनके पिता नरेंद्र सिंह और माता रिचा देवी ने कहा कि उन्हें अपने पुत्र पर गर्व है जिन्होंने अपने स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन किया । 26 दिसंबर से 30 दिसंबर तक महाराष्ट्र में होने वाली प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रधानाचार्य और समस्त स्टाफ ने शुभकामनाएं दी है ।

प्रयागराज की श्रीमती गीता पांडेय बनी अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष

   शिक्षकों ने प्रथम नगरागमन पर किया जोरदार स्वागत  प्रिया बिष्ट, लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया, प्रयागराज:  प्रयागराज कल दिनांक 23.12.2023 को नई दिल्ली में अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर निर्वाचित श्रीमती गीता पांडेय का आज गृह नगर, प्रयागराज आगमन पर प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों द्वारा मांडलिक मंत्री श्री अरविंद मिश्र एवं जिला अध्यक्ष अखिलेश द्विवेदी के नेतृत्व में प्रयागराज जंक्शन पर फूल वर्षा, माल्यार्पण एवं गीता पांडेय जिंदाबाद के नारे के साथ जोरदार स्वागत किया गया। नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती गीता पांडे ने अपने उद्बोधन में कहा कि समस्त राज्यों के प्रतिनिधियों द्वारा मेरे मना करने के बावजूद भी एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए जो मुझे अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के सर्वोच्च पद पर आसीन किया गया है, मैं अपने दिवंगत नेता स्व0 रामपाल सिंह जी के सपनो के अनुरूप संगठन की एकता और मजबूती के लिए सब के सहयोग से निरंतर प्रयास करूंगी।  जिला उपाध्यक्ष इन्द्रेश कुमार तिवारी  ने अवगत कराया कि, श्रीमती गीता पाण्डेय म

ग्रामीण क्षेत्रो में विकसित भारत संकल्प यात्रा का किया गया आयोजन

  अनिल गुप्ता, लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया, सम्भल:  सम्भल लोकसभा क्षेत्र के असमोली विधानसभा अंतर्गत ग्राम चाचूनागल में विकसित भारत संकल्प यात्रा आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता नरेश यादव ने भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी,और सभी को विकसित भारत की शपथ भी दिलाई। योजनाओं के बारें में बताते हुए नरेश यादव ने कहा कि मोदी जी की सरकार ने वादा किया था कि 2024 तक हर पात्र लाभार्थी के पास अपना पक्का घर होगा वादे के अनुसार पात्र लाभार्थी को अपना पक्का घर तो मिला ही है उसके साथ श्री राम जी का भी भव्य मंदिर भी बनवाए जाने का कार्य किया है, विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान नरेश यादव ने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई व शिशुओं का अन्न प्राशनन संस्कार कराया और आयुष्मान योजना के लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड बांटे और किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गये। गाँव के ही सरकारी विद्यालय मे आँगनवादी केंद्र पर गर्भवती महिलाओ को गोदभराई कि और किसी भी समस्या को लेकर कैम्प का आयोजन किया गया। *आयोजन के दौरान निराश नजर आई महिला