विजय शुक्ल लोकल न्यूज ऑफ इंडिया वाराणसी। पिंडरा स्थित नेशनल इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित सामाजिक समरसता रैली में उमड़े भारी जनसैलाब ने राजनीतिक हलकों में नई चर्चा छेड़ दी है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर और राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉ. अरविंद राजभर के नेतृत्व में आयोजित इस रैली ने न केवल सामाजिक एकता का संदेश दिया, बल्कि मौजूदा राजनीतिक समीकरणों को भी चुनौती देने का संकेत दिया। रैली में विभिन्न जातियों और समुदायों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। इस भीड़ को लेकर राजनीतिक विश्लेषकों के बीच यह चर्चा तेज हो गई है कि समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव द्वारा प्रचारित पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) का समीकरण यहां अपेक्षित प्रभाव नहीं छोड़ सका। रैली का संख्याबल इस बात की ओर इशारा करता दिखा कि जमीनी स्तर पर सामाजिक समीकरणों में बदलाव की संभावनाएं बन रही हैं। अपने संबोधन में ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि समाज को बांटने की राजनीति से ऊपर उठकर समरसता और सहयोग की दिशा में काम करना ही समय की जरूरत है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी ...