सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोपरि , आईजी ने दिए सुरक्षा और सुगम दर्शन के निर्देश

  लक्ष्मी शर्मा  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  पुरी । कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारु दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आईजीपी सेंट्रल रेंज डॉ. सत्यजीत नाइक , आईपीएस ने सोमवार को पुरी स्थित श्रीलोकनाथ मंदिर का दौरा कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया । इस दौरान पुरी के एसपी प्रतीक सिंह , अतिरिक्त एसपी और सिटी डीएसपी समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे । निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था तथा बैरिकेडिंग की समीक्षा की । श्रद्धालुओं को व्यवस्थित एवं सुगम दर्शन कराने के लिए प्रमुख स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई है, ताकि भीड़ का नियंत्रित आवागमन सुनिश्चित किया जा सके । कांवड़ यात्रियों के सुगम आवागमन को लेकर यातायात व्यवस्था की भी समीक्षा की गई । भीड़ और जाम की स्थिति से निपटने के लिए विशेष ट्रैफिक इंतजाम किए गए हैं । उत्तरा से मालतीपतपुर तथा पुरी क्षेत्र तक एनएच के तीन प्रमुख हिस्सों में लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है, ताकि कांवड़ यात्रियो...

संजीव पांडा और यशवंत जेठवा की डीजीपी ग्रेड में पदोन्नति

लक्ष्मी शर्मा  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  भुवनेश्वर । ओड़िशा पुलिस के लिए एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी संजीब पंडा और यशवंत कुमार जेठवा को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ग्रेड में पदोन्नति दी गई हैं । पदोन्नति संबंधी प्रस्ताव को मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने औपचारिक रूप से मंजूरी प्रदान कर दी है। दोनों अधिकारी ओड़िशा कैडर के वरिष्ठतम आईपीएस अधिकारियों में शामिल हैं । अपने लंबे सेवाकाल के दौरान उन्होंने पुलिस प्रशासन, कानून-व्यवस्था और विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन किया । उनकी सेवाओं और पुलिसिंग के क्षेत्र में योगदान को देखते हुए उन्हें डीजीपी ग्रेड प्रदान किया गया हैं । सरकार के इस निर्णय से ओड़िशा पुलिस के वरिष्ठ नेतृत्व में अनुभव और प्रशासनिक क्षमता को और मजबूती मिलने की संभावना हैं ।

कुल्लू पुलिस की बड़ी कार्रवाई: होटल में दबिश देकर पंजाब के दो युवकों से 20 ग्राम हेरोइन जब्त, एक अन्य से भी 3.27 ग्राम चिट्टा बरामद

  रघुबीर सिंह राणा / लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया। ​ कुल्लू-  मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कुल्लू जिला पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कुल 23.690 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ​मिली जानकारी के अनुसार, पहली सफलता पुलिस थाना मनाली की टीम को मिली। पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि मॉडल टाउन, मनाली स्थित एक निजी होटल में नशे की खेप मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत होटल के कमरे में दबिश दी। तलाशी के दौरान पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिला निवासी दो व्यक्तियों (उम्र 26 वर्ष और 45 वर्ष) के कब्जे से 20.420 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ पुलिस थाना मनाली में एनडीपीएस एक्ट (मादक पदार्थ अधिनियम) की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। ​वहीं, दूसरा मामला पुलिस थाना कुल्लू के अंतर्गत सामने आया। अपर बदाह-पाहनाला मार्ग पर गश्त के दौरान पुलिस टीम ने एक 33 वर्षीय व्यक्ति को रोका। आरोपी की पहचान भुंतर तहसील के गांव जिया के निवासी के रूप में हुई है। तलाशी लेने पर उसके पास से 3.27 ग...

मुख्यमंत्री सुक्खू से मिलीं लाहौल-स्पीति की उपायुक्त, 'जनजातीय मेला-2026' का दिया स्नेहपूर्ण निमंत्रण।

रघुबीर सिंह राणा /लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया। ​ शिमला-  लाहौल-स्पीति की उपायुक्त, किरण भड़ाना ने शिमला स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से औपचारिक भेंट की। इस दौरान उपायुक्त ने मुख्यमंत्री को आगामी 'लाहौल-स्पीति जनजातीय मेला-2026' में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने का स्नेहपूर्वक आमंत्रण पत्र सौंपा। ​मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने इस आत्मीय निमंत्रण के लिए उपायुक्त का हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घाटी के समस्त भाइयों-बहनों को जनजातीय मेले के सफल आयोजन के लिए अग्रिम शुभकामनाएँ और बधाई दीं। ​ सांस्कृतिक धरोहर और पर्यटन का अनूठा संगम ​हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्र लाहौल-स्पीति का यह वार्षिक मेला क्षेत्र की समृद्ध लोक संस्कृति, पारंपरिक कला और जनजीवन का प्रतीक है। हर वर्ष आयोजित होने वाला यह राज्य स्तरीय जनजातीय मेला न केवल स्थानीय निवासियों के उत्साह को दर्शाता है, बल्कि देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों के लिए भी मुख्य आकर्षण का केंद्र रहता है। ​ सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ:  मेले के दौरान लाहौली और ...

पुरी रथ यात्रा 2026 : आधुनिक पुलिसिंग, तकनीक और जनभागीदारी का वैश्विक मॉडल

करोड़ों आस्थाओं के महासंगम को सुरक्षित, व्यवस्थित और सफल बनाने में ओडिशा पुलिस की अहम भूमिका डॉ. सत्यजीत नाइक(आईपीएस), आईजीपी सेंट्रल रेंज पुरी (ओडिशा)। भगवान जगन्नाथ की वार्षिक रथ यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आस्था, संस्कृति और परंपरा का ऐसा विराट स्वरूप है, जिसमें देश-दुनिया से लाखों-करोड़ों श्रद्धालु शामिल होते हैं। पुरी की पावन धरती पर आयोजित होने वाली यह यात्रा दुनिया के सबसे बड़े और सबसे जटिल जनसमूह आधारित आयोजनों में से एक मानी जाती है। इतनी विशाल भीड़, सीमित भौगोलिक क्षेत्र, ऐतिहासिक संरचनाओं, धार्मिक अनुष्ठानों और विशिष्ट सुरक्षा आवश्यकताओं के बीच इस आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराना आधुनिक प्रशासनिक क्षमता, तकनीकी दक्षता और मानवीय संवेदनशीलता की बड़ी परीक्षा होती है। रथ यात्रा 2026 का सफल आयोजन इस बात का उदाहरण बना कि जब पुलिसिंग सेवा भावना, पेशेवर दक्षता और आधुनिक तकनीक के साथ आगे बढ़ती है तो दुनिया के सबसे बड़े जनसमूह को भी सुरक्षित और सुव्यवस्थित तरीके से संभाला जा सकता है। यह आयोजन आज एकीकृत इवेंट मैनेजमेंट और स्मार्ट पुलिसिंग के एक उत्कृष्ट मॉडल के रूप में स...

कारगिल में सेना की त्वरित मानवीय सहायता, बादल फटने से प्रभावित ग्रामीणों के लिए बनी जीवनरेखा

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  कारगिल। लद्दाख के कारगिल क्षेत्र में प्राकृतिक आपदा के बाद भारतीय सेना ने एक बार फिर अपनी संवेदनशीलता और सेवा भावना का परिचय दिया। 2 अगस्त 2026 को गुंड, हारदास क्षेत्र में बादल फटने की घटना के कारण अचानक आई बाढ़ ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। तेज बहाव वाले पानी से सड़क संपर्क बाधित हो गया और कई स्थानीय निवासी प्रभावित होकर फंस गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए फॉरएवर इन ऑपरेशंस डिवीजन के अंतर्गत तैनात 154 फील्ड रेजिमेंट (154 FD Regt) के जवानों ने तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। चुनौतीपूर्ण मौसम और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद सैनिकों ने प्रभावित इलाकों में पहुंचकर स्थानीय लोगों की सहायता की। सेना के जवानों ने प्रभावित ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने के साथ ही घायलों और जरूरतमंद लोगों को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया। इसके अलावा ग्रामीणों को पीने का पानी, आवश्यक सामग्री और गर्म भोजन वितरित किया गया। राहत अभियान के दौरान जवान लगातार स्थानीय समुदाय के साथ खड़े रहे और हर संभव सहायता उपलब्ध कराते रहे। 3 अगस्त 2026 को...

ओखला पुलिस ने लगाई जागरूकता की पाठशाला, एसआई राकेश वशिष्ठ के नेतृत्व में 2,800 छात्रों और 120 शिक्षकों को मिला साइबर सुरक्षा व नशा मुक्ति का संदेश

नई दिल्ली।  बच्चों और युवाओं को साइबर अपराधों से सुरक्षित रखने तथा नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने के उद्देश्य से दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के ओखला इंडस्ट्रियल एरिया पुलिस चौकी ने व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया। पुलिस चौकी प्रभारी एसआई राकेश वशिष्ठ के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को साइबर सुरक्षा, ऑनलाइन सतर्कता और नशा मुक्ति के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के दौरान ओखला इंडस्ट्रियल एरिया पुलिस टीम ने सरकारी विद्यालयों के साथ-साथ झुग्गी-झोपड़ी और क्लस्टर क्षेत्रों में पहुंचकर बच्चों और उनके अभिभावकों से संवाद किया। पुलिसकर्मियों ने बच्चों को शिक्षा से जुड़े रहने, नियमित रूप से स्कूल जाने और अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया। एसआई राकेश वशिष्ठ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छात्रों को डिजिटल दुनिया में बढ़ते साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी दी। बच्चों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक, सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल और निजी जानकारी साझा करते समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में ...