लक्ष्मी शर्मा लोकल न्यूज ऑफ इंडिया पुरी । कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारु दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आईजीपी सेंट्रल रेंज डॉ. सत्यजीत नाइक , आईपीएस ने सोमवार को पुरी स्थित श्रीलोकनाथ मंदिर का दौरा कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया । इस दौरान पुरी के एसपी प्रतीक सिंह , अतिरिक्त एसपी और सिटी डीएसपी समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे । निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था तथा बैरिकेडिंग की समीक्षा की । श्रद्धालुओं को व्यवस्थित एवं सुगम दर्शन कराने के लिए प्रमुख स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई है, ताकि भीड़ का नियंत्रित आवागमन सुनिश्चित किया जा सके । कांवड़ यात्रियों के सुगम आवागमन को लेकर यातायात व्यवस्था की भी समीक्षा की गई । भीड़ और जाम की स्थिति से निपटने के लिए विशेष ट्रैफिक इंतजाम किए गए हैं । उत्तरा से मालतीपतपुर तथा पुरी क्षेत्र तक एनएच के तीन प्रमुख हिस्सों में लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है, ताकि कांवड़ यात्रियो...