धर्मबीर भांगरौला वरिष्ठ उप महापौर, अनूप सिंह भांभू उप महापौर निर्वाचित; सर्वसम्मति के पीछे संगठन, समाज और सत्ता के संतुलन का सधा संदेश डॉ विजय शुक्ल लोकल न्यूज ऑफ इंडिया गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम में धर्मबीर भांगरौला का वरिष्ठ उप महापौर और अनूप सिंह भांभू का उप महापौर निर्वाचित होना सामान्य स्थानीय निकाय चुनाव भर नहीं है। दोनों का सर्वसम्मति से चुना जाना उस राजनीतिक बिसात की तरफ इशारा करता है, जिसमें भाजपा ने पद से ज्यादा सामाजिक संदेश साधने की कोशिश की है। और इस बिसात के बीच प्रदेश महामंत्री वेद फुल्ला की मौजूदगी इसे और दिलचस्प बना देती है। हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांढा पर्यवेक्षक तथा वेद फुल्ला और गुरुग्राम जिला प्रभारी संदीप जोशी सह-पर्यवेक्षक थे। मतदान की नौबत आए बिना वार्ड 28 के पार्षद एवं भाजपा एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष धर्मबीर भांगरौला और वार्ड 25 के पार्षद अनूप सिंह भांभू के नाम पर सहमति बन गई। राजनीति में कई बार मुकाबला जीतने से ज्यादा महत्वपूर्ण मुकाबले से पहले सहमति बना लेना होता है। यहीं वेद फुल्ला का राजनीतिक कद पद से आगे दिखाई देता है।फुल्ला उन नेताओं में...