रंग बदलने में गिरगिट से भी आगे निकली सियासत, 2027 के चुनाव से पहले दावेदारों की बढ़ी सक्रियता व्योमेंद्र कुमार सिंह लोकल न्यूज ऑफ इंडिया औरैया ।उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की आहट अभी पूरी तरह चुनावी बिगुल में तब्दील भी नहीं हुई है, लेकिन औरैया जिले की सियासी जमीन पर हलचल तेज होती दिखाई देने लगी है। मौसम बदलते ही जैसे बरसाती मेंढक बाहर निकल आते हैं, उसी अंदाज में विधानसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक चेहरों की सक्रियता भी बढ़ती नजर आ रही है। सोशल मीडिया से लेकर गांव की चौपालों तक और राजनीतिक कार्यक्रमों से लेकर विभिन्न सामाजिक आयोजनों तक नए-नए चेहरे दिखाई देने लगे हैं। कोई खुद को जनता का सबसे बड़ा हितैषी बता रहा है तो कोई वर्षों से क्षेत्र में संघर्ष करने का दावा कर रहा है। कई चेहरे ऐसे भी हैं, जो कुछ समय पहले तक किसी दूसरे राजनीतिक खेमे में दिखाई देते थे और अब नए राजनीतिक रंग में नजर आने लगे हैं। औरैया जिले में तीन विधानसभा क्षेत्र—202 बिधूना, 203 दिबियापुर और 204 औरैया—हैं। जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार जिले में इन तीनों विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी गतिविधियों के ...