प्रिया बिष्ट लोकल न्यूज ऑफ इंडिया गुरुग्राम. गुरुग्राम के 'द पाल्म्स क्लब' में छठी गुरुग्राम ENT अपडेट वर्कशॉप आयोजित की गई। इस एकेडमिक प्रोग्राम में 200 से ज़्यादा ENT स्पेशलिस्ट और डेलीगेट्स शामिल हुए, जिसमें सियालेंडोस्कोपी के क्षेत्र में हुई नई प्रगति और प्रैक्टिकल अपडेट्स पर चर्चा की गई। यह वर्कशॉप ऑर्गनाइजिंग चेयरमैन डॉ. रविंदर गेरा, ऑर्गनाइजिंग सेक्रेटरी डॉ. भूषण पाटिल और को-ऑर्गनाइजिंग सेक्रेटरी डॉ. सारिका वर्मा के नेतृत्व में आयोजित की गई थी। एसोसिएशन ऑफ़ ओटोलैरिंगोलॉजिस्ट्स ऑफ़ इंडिया (AOI), गुरुग्राम का प्रतिनिधित्व प्रेसिडेंट डॉ. राहुल गर्ग और सेक्रेटरी डॉ. प्रशांत भारद्वाज ने किया। डॉ. अमिताभ मल्लिक ने साइंटिफिक चेयरमैन की भूमिका निभाई। इस वर्कशॉप के ऑपरेशन मैक्स हॉस्पिटल, गुरुग्राम में किये गये और लाइव कॉन्फ्रेंस में दिखाया गयाl इससे डेलीगेट्स को 'ऑर्गन-प्रिजर्विंग' (अंग को सुरक्षित रखने वाली) लार ग्रंथि की पथरी (salivary calculi) की सर्जरी को रियल-टाइम में देखने और सर्जरी से जुड़े फैसलों और तकनीकों के बारे में प्रैक्टिकल जानकारी हासिल करने का मौका मिला। ...