हिमाचल प्रदेश के माननीय राज्यपाल श्री कविंदर गुप्ता होंगे समारोह की शोभा प्रिया बिष्ट लोकल न्यूज ऑफ इंडिया वाकनाघाट, सोलन | बाहरा विश्वविद्यालय, वाकनाघाट (सोलन) में 9 अक्टूबर 2026 को दीक्षांत समारोह 2026 का आयोजन किया जाएगा। विश्वविद्यालय के सभागार में होने वाला यह समारोह स्नातक करने वाले विद्यार्थियों की शैक्षणिक यात्रा का एक अहम पड़ाव होगा। हिमाचल प्रदेश के माननीय राज्यपाल श्री कविंदर गुप्ता समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। वे उत्तीर्ण विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान करेंगे और उन्हें सम्मानित भी करेंगे। समारोह में स्वर्ण पदक, पीएचडी, स्नातकोत्तर (पीजी) और स्नातक (यूजी) उपाधियां प्रदान की जाएंगी। यह आयोजन विश्वविद्यालय के विभिन्न पाठ्यक्रमों में विद्यार्थियों की उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों और सफल पढ़ाई पूरी करने का सम्मान है। दीक्षांत समारोह को लेकर परिसर में उत्साह और उमंग का माहौल है। विद्यार्थी, शिक्षक, अभिभावक और पूरा विश्वविद्यालय परिवार इस गरिमामय आयोजन की तैयारियों में जुटा है। यह समारोह केवल डिग्रियों का वितरण नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की मेहनत, लगन और सम...