मनाली विधानसभा क्षेत्र के विकास को पंख: SDMF के तहत साढ़े पांच करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं को मिली स्वीकृति।
रघुबीर सिंह राणा लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया मनाली - मनाली विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास, बुनियादी ढांचे को मजबूती प्रदान करने और आपदा प्रबंधन को सुदृढ़ करने की दिशा में चल रहे निरंतर प्रयासों को एक और बड़ी सफलता हासिल हुई है। स्टेट डिजास्टर मिटिगेशन फंड (एसडीएमएफ) के तहत मनाली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कुल्लू जिले के लिए कुल ₹5,58,82,500 की भारी-भरकम राशि की विकास परियोजनाओं को स्वीकृति मिल चुकी है। इन स्वीकृत परियोजनाओं की पहली किस्त (30%) के रूप में ₹1,67,64,750 की राशि भी आधिकारिक तौर पर जारी कर दी गई है, जिससे क्षेत्र में विकास कार्यों के शीघ्र आरंभ होने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। बाढ़ नियंत्रण और भूस्खलन रोकथाम पर रहेगा विशेष जोर प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस स्वीकृत बजट का मुख्य हिस्सा क्षेत्र को प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षित करने पर खर्च किया जाएगा: मनाली क्लब हाउस से पलचान रोड संपर्क मार्ग सुरक्षा: मनाली क्लब हाउस और क्लब हाउस से पलचान रोड तक के महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग को भविष्य में संभावित बाढ़ के खतरे से सुरक्षित रखने के लिए ₹4.60 करोड़ की लागत से व्यापक बाढ़ नियंत्र...