सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पूर्वी दिल्ली में रबर फैक्ट्री में लगी भिसड आग

 


देश की राजधानी दिल्ली में लगातार आग लगने की घटनाएं हो रही हैं।  ताजा मामले में  शनिवार सुबह पूर्वी दिल्ली के झिलमिल इलाके में स्थित फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया की नल और टोटो बनाने की एक फैक्टरी में भीषण आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल की 26 गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हुई हैं। 


ताजा जानकारी के मुताबिक, फैक्टरी से निकाली गई दो महिलाओं और एक युवक को अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि तीनों धुएं की चपेट में आग बेहोश हो गए थे। कुछ देर बाद ही इन तीनों लोगों की मौत हो गई। थोड़ी देर पहले ही दो और लोगों की मौत हो गई। अब तक पांच लोगों की मौत की सामने आ चुकी है।  इनमें एक का नाम शोएब है। फैक्टरी नईम नामक शख्स की बताई जा रही है।


एक दिन पहले ESI अस्पताल में लगी थी आग


एक दिन पहले ही बाहरी दिल्ली के बसईदारापुर स्थित ईएसआइ अस्पताल में शुक्रवार सुबह करीब सवा नौ बजे उस वक्त अफरातफरी की स्थिति बन गई, जब लोगों को पता चला कि अस्पताल में आग लग गई। आग अस्पताल की तीसरी मंजिल पर बने ऑपरेशन थिएटर में लगी थी। आग लगने से निकले धुएं के कारण ऑपरेशन थिएटर से सटे पोस्ट व प्री रिकवरी रूम में मौजूद मरीजों का दम घुटने लगा। आनन-फानन में कर्मचारियों ने इन्हें बाहर निकालकर अन्य कमरों में शिफ्ट किया। इससे पहले कि अग्निशमन दस्ता पहुंचता, अस्पतालकर्मियों ने ही आग पर काबू पा लिया। अग्निशमन विभाग की टीम पूरे अस्पताल का निरीक्षण कर पता करेगी कि भवन में अग्निशमन से जुड़े तमाम यंत्र सही हैं या नहीं। इस बाबत एक रिपोर्ट तैयार की जाएगी। अग्निशमन अधिकारियों ने बताया कि आग लगने की सूचना सुबह नौ बजकर दस मिनट पर मिली। अग्निशमन विभाग की चार दमकल गाड़ियां भेजी गई। लेकिन, गाड़ियों के पहुंचने से पहले ही अस्पतालकर्मी आग पर काबू पा चुके थे। बावजूद एहतियात के तौर पर अग्निशमनकर्मियोंने मुआयना किया। प्राथमिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट शर्किट बताया जा रहा है।


सबसे पहले सर्जिकल पेंडेंट यूनिट में लगी आग


अग्निशमन विभाग के अनुसार, ऑपरेशन थिएटर में आग की शुरुआत सर्जिकल पेंडेंट यूनिट से हुई। यह यूनिट कमरे के छत से जुड़ा होता है। आग छत के नीचे सीलिंग से शुरु हुई और देखते ही भड़क गई। सुबह के समय कुछ मरीजों को ऑपरेशन के लिए प्री रिकवरी वार्ड में लाया गया था। कुछ मरीज पोस्ट रिकवरी वार्ड में भी थे। ऑपरेशन थिएटर में जब आग लगी तब वहां कुछ कर्मचारियों ने आग देखते हुए फायर इ¨स्टग्विशर का इस्तेमाल किया और आग पर काबू पाया। हालांकि, आग से ऑपरेशन थिएटर को काफी नुकसान पहुंचा है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।